न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी नींद के लिए किए कई जतन पर नहीं पड़ रही पार! ...तो ये योग करने के बाद देखें असर

अच्छी नींद के लिए किए कई जतन पर नहीं पड़ रही पार! ...तो ये योग करने के बाद देखें असर आजकल लोगों के बीच चिंता, तनाव...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 1:47:23

अच्छी नींद के लिए किए कई जतन पर नहीं पड़ रही पार! ...तो ये योग करने के बाद देखें असर

आजकल लोगों के बीच चिंता, तनाव और अवसाद की समस्या बढ़ती जा रही है। इनका असर उनके दैनिक कार्यों पर भी पड़ रहा है। अगर किसी को इस तरह की समस्याएं होती हैं, तो उन्हें ठीक तरह से नींद लेने में परेशानी हो सकती है । ऐसे में बेहतर नींद के लिए योग करना एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, योग की मदद से मन को शांत किया जा सकता है, इससे अच्छी नींद आ सकती है।

yogasana,yoga,proper sleeping,tension,balasana,supta baddka konasana,shavasana,vipareet karni,health article in hindi

बालासन

घुटने मोड़कर अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं। कम्फ़र्टेबल हो जाने पर सांस अंदर लेते हुए अपने दोनों घुटनों को हल्का फैला लें। आगे की ओर झुकें और अपने सिर को दोनों पैरों के बीच रखें और सांस छोड़ दें। पेल्विस के पिछले हिस्से से टेलबोन को उल्टी दिशा में दूर खींचें। सिर को पीठ और गर्दन पर खिंचाव महसूस करने तक हल्का उठाएं। अपनी बांहों को बाहर निकालकर सामने की ओर फैला लें। ध्यान रहे कि आपकी कुहनियां और घुटने एक सीध में हों। तीस सेकेंड्स तक इसी मुद्रा में बनी रहें।

yogasana,yoga,proper sleeping,tension,balasana,supta baddka konasana,shavasana,vipareet karni,health article in hindi

विपरीत करनी

यह आसन करने के लिए दीवार की ओर चेहरा कर बैठें। फिर पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को ऊपर की दिशा की ओर उठाएं और जब तक आपके पैर दीवार से लड़े नहीं, तब तक आगे खिसकें। तलवों को ऊपर की ओर रखें। एक बार आप 90 डिग्री के कोण में सहज हो जाएं तो अपने कूल्हों को उठाकर उसके नीचे एक कुशन रखें। इसी मुद्रा में पांच मिनट तक बनी रहें।

yogasana,yoga,proper sleeping,tension,balasana,supta baddka konasana,shavasana,vipareet karni,health article in hindi

उत्तानासन

अपने पैरों को फैलाकर खड़ी हो जाएं और हाथों को कूल्हों पर रखें। सांस छोड़ते हुए सामने की ओर झुकें। यह ध्यान रखें कि आपका सिर और पूरा शरीर एक सीधी लाइन में हो। थोड़ा और झुकें और अपनी हथेलियों को ज़मीन पर रखें। यदि आपकी हथेली ज़मीन तक नहीं पहुंच पा रही हों तो थोड़ा और आगे झुक जाएं। ध्यान रहे कि आगे झुकते हुए घुटनों को न मोड़ें। 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर सीधी खड़ी हो जाएं।

yogasana,yoga,proper sleeping,tension,balasana,supta baddka konasana,shavasana,vipareet karni,health article in hindi

शवासन

शवासन हमारे मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है। इस आसन को करने के लिए घर के सबसे शांत कोने में जाएं और योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों को फैलाएं और दोनों को अपनी-अपनी दिशा में रिलैक्स छोड़ दें। दोनों हाथों को भी ज़मीन पर फैला लें और हथेलियों को सीलिंग की ओर रखें। हथेलियों या पैरों को सीधा रखने के लिए उन पर दबाव न बनाएं। इन्हें स्वभाविक रूप से खुला रहने दें। अपने पूरे शरीर में किसी भी तरह का तनाव न डालें। आंखें मूंदें और अपनी सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करें। अपने डायफ्रम यानी शरीर के निचले हिस्से से सांस लेने की कोशिश करें। सांस लेते हुए पांच तक गिनें और फिर से पांच तक गिनते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक आप रिलैक्स महसूस न करने लगें।

yogasana,yoga,proper sleeping,tension,balasana,supta baddka konasana,shavasana,vipareet karni,health article in hindi

सुप्त बद्धकोणासन

बेहतर नींद के लिए यह योग किया जा सकता है। सुप्त बद्धकोणासन को संस्कृत के चार शब्दों को मिलाकर बनाया गया है। इसमें सुप्त यानी लेटा हुआ, बद्ध का मतलब बंधा हुआ, कोण का अर्थ अंग को मोड़ने से बनने वाली स्थिति और आसन का मतलब मुद्रा से है। वहीं, एक शोध में चिंता और तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग को महत्वपूर्ण माना गया है। इस शोध में सुप्त बद्धकोणासन का भी जिक्र है। ऐसे में, हम मान सकते हैं कि चिंता और तनाव को दूर कर यह आसन नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग