न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिखने में समस्या, आज से ही शुरू कर दें ये योग और एक्सरसाइज, आंखों को मिलेगा आराम

उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों के मसल्स की टोन और फ़्लैक्सिबिलिटी कम होती जाती है और आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 12 May 2021 12:15:34

दिखने में समस्या, आज से ही शुरू कर दें ये योग और एक्सरसाइज, आंखों को मिलेगा आराम

उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों के मसल्स की टोन और फ़्लैक्सिबिलिटी कम होती जाती है और आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसी वजह से धीरे-धीरे विभिन्न दूरियों पर देखने की क्षमता भी कम हो जाती है, यानी आंखों की रोशनी में कमी आने लगती है। इस समस्या पर रोक लगाने के लिए आप योग और एक्सरसाइज़ का रास्ता चुन सकते हैं। अगर आपकी आंखों की रोशनी एकदम सही है, तो उसे फ़िट रखने के लिए और कम हुई है, तो उसमें सुधार लाने के लिए कुछ आई एक्सरसाइज़ करनी चाहिए।

yoga,exercise,eye care,eyes,shavasana,sukhasana,alarm clock,smartphone,health news in hindi

आंखों के लिए बेसिक और इंटरमीडिएट एक्सरसाइज़

सबसे पहले ख़ुद को रिलैक्स करें। तीन मिनट तक गहरी सांस लें, इससे रिलैक्स होने में मदद मिलेगी। आप चाहें, तो शुरुआत शवासन से कर सकते हैं। इसके बाद आरामदायक मुद्रा में आ जाएं, जैसे कि सुखासन। अपने सिर और गर्दन को स्थिर रखें और आइबॉल को भी रिलैक्स करें। अपने चेहरे के ठीक सामने एक अलार्म घड़ी रखें और आइबॉल को ऊपर की तरफ़ उठाते हुए 12 को देखें और कुछ देर तक इसी मुद्रा में बने रहें।

इसके बाद आइबॉल को नीचे की तरफ़ लाएं और 6 को देखें। इसी तरह से 10 बार 12 और 6 को देखें, बिना पलकों को झपकाए हुए। एक्सरसाइज़ पूरी होने के बाद अपनी हथेलियों को आपस में ज़ोर से रगड़ें ताकि वो गर्म हो जाएं और उन्हें अपनी आंखों पर रखें और उनकी सिंकाई करें। अपनी सांस पर ध्यान दें और हथेलियों से निकलने वाली गर्माहट को महसूस करें।

yoga,exercise,eye care,eyes,shavasana,sukhasana,alarm clock,smartphone,health news in hindi

सुखासन मुद्रा में बैठे हुए ही अब आइबॉल को हॉरिज़ॉन्टल तरीक़े से घूमाएं। अलार्म क्लॉक में 9 और 3 के अंक को बारी-बारी से देखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराहने के बाद हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें और आंखों को सेंकें। इसी तरह से आपको घड़ी में दिए गए सभी अंकों को अपने आइबॉल से देखना है, जैसे 1 और 7, 11 और 5. इन मूवमेंट्स से आंखों की बढ़ी हुईं ऑक्यूलर मसल्स से राहत मिलती है और आप आसपास की चीज़ों को पहले से कहीं अधिक साफ़ देखने में सक्षम हो पाते हैं।

yoga,exercise,eye care,eyes,shavasana,sukhasana,alarm clock,smartphone,health news in hindi

जो लोग ज़्यादा समय तक लैपटॉप या फ़ोन की स्क्रीन देखते हैं उन्हें यह एक्सरसाइज़ को ज़रूर करनी चाहिए। इससे आंखों को आराम मिलेगा। आंखों में फ़ोटोरिसेप्टर हर मिनट में बनते और टूटते हैं। ऐसे में आंखों को आराम की ज़रूरत होती है। इसके लिए सबसे अच्छा रास्ता है कि आप एक लंबी गहरी सांस लें और आंखों को कवर करके उन्हें आराम दें

yoga,exercise,eye care,eyes,shavasana,sukhasana,alarm clock,smartphone,health news in hindi

एक बार जब आपको बेसिक एक्सरसाइज़ पूरी तरह से आ जाए, तो आप दूसरी एक्सरसाइज़ भी आज़मा सकते हैं। जैसे- स्थिर बैठकर कुछ दूरी के किसी एक पॉइंट पर फ़ोकस करना। अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाएं और अपने अंगूठे को फ़ोकल पॉइंट (जहां आपको देखना है) के नीचे रखें। इसके बाद अपने ध्यान को अंगूठे की नोक से उस पॉइंट पर धीरे से शिफ़्ट करें। इस प्रैक्टिस से आंखों में मौजूद सिलीएरी बॉडी को ट्रेंड करने में मदद मिलती है, जो आंखों के लेंस को एड्जस्ट करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

इस गर्मी अपनाएं यह खास स्किनकेयर रूटीन, पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा

इस गर्मी अपनाएं यह खास स्किनकेयर रूटीन, पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा

  • गर्मी से स्किन ऑयली, डल और टैन हो सकती है
  • सही स्किन केयर रूटीन से पिंपल्स और सनबर्न से बचा जा सकता है
  • त्वचा की सफाई, हाइड्रेशन और सनस्क्रीन से स्किन ग्लोइंग रहती है
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच