न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हडि्डयों को हेल्दी रखने के लिए कम उम्र से ही दें ध्यान, इन उपायों को अपनाकर बनाएं मजबूत

मॉडर्न लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी ज़िंदगी, स्ट्रेस, अनहेल्दी डाइट आदि ने अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के साथ ही हमारी हडि्डयों को भी अनहेल्दी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 May 2021 7:09:11

हडि्डयों को हेल्दी रखने के लिए कम उम्र से ही दें ध्यान, इन उपायों को अपनाकर बनाएं मजबूत

मॉडर्न लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी ज़िंदगी, स्ट्रेस, अनहेल्दी डाइट आदि ने अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के साथ ही हमारी हडि्डयों को भी अनहेल्दी बना दिया है और नतीजा कम उम्र में ही पीठदर्द, कमरदर्द, ऑस्टियोपोरोसिस, बोन लॉस जैसी शिकायतें… अगर हमें अपनी हडि्डयों को हेल्दी रखना है तो कम उम्र से ही सावधानी बरतनी होगी। कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, तभी हमारी हडि्डयां हेल्दी रह पाएंगी।

bones,strong bones,osteoporosis,healthy bones,bone loss,calcium,fracture,health article in hindi

1. पूरे जीवनकाल में हमारा शरीर पुरानी हडि्डयों को एब्ज़ॉर्ब करता है और नई हडि्डयों का निर्माण करता है।

2.
जब तक हमारे शरीर में नई और पुरानी हडि्डयों में संतुलन रहता है, हमारी हडि्डयां हेल्दी व मज़बूत रहती हैं।

3.
प्रॉब्लम तब शुरू होती है, जब जिस तेज़ी से पुरानी हडि्डयां एब्ज़ॉर्ब होती हैं, उस तेज़ी से नई हडि्डयों का निर्माण नहीं होता।

4.
कई बार बिना किसी कारण के भी बोन लॉस होता है। आनुवांशिक कारणों से भी ऐसा होता है।

5.
कमज़ोर हडि्डयां आसानी से टूट जाती हैं, कई बार तो बिना गिरे या बिना कोई चोट लगे भी।
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारा शरीर हडि्डयों मे कैल्शियम और फॉस्फेट रखने की बजाय इन मिनरल्स को एब्ज़ॉर्ब करने लगता है। जिससे हमारी हडि्डयां कमज़ोर होने लगती हैं। यही प्रक्रिया जब एक निश्चित स्तर पर पहुंच जाती है, तो उस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं।

6.
महिलाओं को 50 की उम्र के बाद और पुरुषों को 70 की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस होने का ख़तरा ज़्यादा होता है।

7.
महिलाओं में मेनोपॉज़ के दौरान एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आना बोन लॉस की वजह हो सकता है, जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में गिरावट अनहेल्दी बोन का कारण बन सकता है।

bones,strong bones,osteoporosis,healthy bones,bone loss,calcium,fracture,health article in hindi

8. अगर आपको अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है, हल्का-सा धक्का लगने से भी फ्रैक्चर हो जाता है, तो इसका मतलब है कि आप रिस्क ज़ोन में हैं। ऐसे में आप फ़ौरन डॉक्टर से मिलें और अपना पूरा चेकअप कराए। डॉक्टर आपका बोन डेन्सिटी टेस्ट कराएंगे।

9.
डाइट में लो कैल्शियम। लो कैल्शियम युक्त आहार का मतलब है ख़राब बोन डेन्सिटी, हडि्डयों का कमज़ोर होना और फ्रैक्चर होने की अधिक संभावना।

10.
जो लोग एक्टिव नहीं रहते, उन्हें एक्टिव रहने वाले लोगों की तुलना में ऑस्टियोपोरोसिस होने का ख़तरा अधिक होता है।

11.
तंबाकू और अल्कोहल का सेवन भी बोन हेल्थ को प्रभावित करता है। शोधों से ये बात साबित हो चुकी है कि तंबाकू के सेवन से हडि्डयां कमज़ोर हो जाती हैं, इसी तरह रोज़ाना दो अल्कोहलिक ड्रिंक लेने से ऑस्टियोपोरोसिस का ख़तरा बढ़ जाता है, क्योंकि अल्कोहल शरीर की कैल्शियम को एब्ज़ॉर्ब करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

12.
आनुवांशिकता भी ऑस्टियोपोरोसिस का एक बड़ा कारण हो सकता है। अगर आपके पैरेंट्स या भाई-बहन को ऑस्टियोपोरोसिस है, तो आपको भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

13.
महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ऑस्टियोपोरोसिस होने का ख़तरा ज़्यादा होता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र, अत्यधिक दुबला होना भी इसका कारण हो सकता है।

14.
थायरॉइड हार्मोन का बढ़ना भी बोन हेल्थ को प्रभावित करता है।

15.
कुछ दवाइयों का सेवन भी हडि्डयों को कमज़ोर बनाता है।

bones,strong bones,osteoporosis,healthy bones,bone loss,calcium,fracture,health article in hindi

उपाय

1. सबसे पहले तो डॉक्टर से सलाह लें। ये सोचकर घरेलू इलाज के चक्कर में न पड़े रहें कि कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा, क्योंकि अगर ठीक समय पर इलाज नहीं शुरू किया गया, तो नुक़सान ज़्यादा हो सकता है।

2.
अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में कैल्शियम शामिल करें। दही, कॉटेज चीज़, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, बादाम, ब्रोकोली, साल्मन, सोया प्रोडक्ट्स जैसे टोफू आदि कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।

3.
रोज़ाना आधा घंटा एक्सरसाइज़ करें। डांसिंग, जॉगिंग, वॉकिंग, एरोबिक्स- आप कोई भी एक्टिविटी कर सकते हैं।

4.
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी कैल्शियम की ज़रूरतें भी बढ़ती जाती हैं, जो स़िर्फ डाइट से पूरी नहीं हो पाती। बेहतर होगा कि अपने डॉक्टर से कंसल्ट करके कैल्शियम सप्लीमेंट्स लें।

5.
कैल्शियम को एब्ज़ॉर्ब करने के लिए विटामिन डी भी ज़रूरी है। इसके लिए सबसे आसान और बेस्ट तरीक़ा है सुबह की धूप में बैठना। इसके अलावा डॉक्टर के परामर्श पर विटामिन डी सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है।

bones,strong bones,osteoporosis,healthy bones,bone loss,calcium,fracture,health article in hindi

6. धूम्रपान या शराब का सेवन कम कर दें। इससे आपकी बोन हेल्दी रहेंगी।

7.
नमक का सेवन भी कम कर दें। हममें से अधिकतर लोग रोज़ाना 9 ग्राम नमक का सेवन करते हैं, जबकि ये मात्रा 6 ग्राम से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।

8.
चाय, कॉफी, कोला या अन्य फिज़ी ड्रिंक्स का सेवन भी बोन्स के हेल्थ के लिए ठीक नहीं। इसलिए बेहतर होगा कि इनका सेवन भी कम कर दें।

9.
वज़न को मेंटेन रखें। बहुत जल्दी बहुत ज़्यादा वज़न घटाने के चक्कर में क्रैश डाइट न करें। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का ख़तरा बढ़ जाता है। वेट लॉस हमारे शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा कम कर देता है। दरअसल, एस्ट्रोजन वो हार्मोन है, जो हडि्डयों की सुरक्षा करता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो समझदारी से काम लें और सही तरीका अपनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग