न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेक्स के बाद सिर्फ 10 मिनट में कर लें ये 5 बेहद जरूरी काम, खासकर महिलाओं के लिए बेहद जरूरी

सेक्स के बाद महिलाओं को किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानें पेशाब करने से लेकर हाइड्रेशन तक की 5 ऐसी आदतें जो यूटीआई और अन्य इन्फेक्शन से बचाने में मदद करेंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 6:20:19

सेक्स के बाद सिर्फ 10 मिनट में कर लें ये 5 बेहद जरूरी काम, खासकर महिलाओं के लिए बेहद जरूरी

पार्टनर के साथ बिताए गए वो खास पल न सिर्फ आपके रिश्ते में गर्मजोशी भरते हैं, बल्कि इमोशनल और फिजिकल संतुष्टि के लिए भी बेहद अहम होते हैं। लेकिन ये याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है कि सेक्स के बाद शरीर और खासकर इंटीमेट एरिया की देखभाल आपकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। महिलाओं के वेजाइनल और यूरिनरी ट्रैक्ट जैसे संवेदनशील हिस्सों की साफ-सफाई और देखभाल करना जरूरी है, वरना कई बार यह लापरवाही इंफेक्शन का कारण बन सकती है।

सेक्स के बाद अगर आप महज 10 मिनट निकालकर कुछ आसान लेकिन असरदार स्टेप्स फॉलो करें, तो आप अपनी इंटीमेट हेल्थ को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती हैं। आइए जानते हैं कि वो 5 जरूरी स्टेप्स कौन-से हैं जो सेक्स के बाद महिलाओं को ज़रूर अपनाने चाहिए।

1. पेशाब करना है सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप

यह जितना आसान लगता है, उतना ही महत्वपूर्ण भी है। कई रिसर्च और डॉक्टरों की राय कहती है कि सेक्स के तुरंत बाद पेशाब करना महिलाओं के लिए बहुत ज़रूरी होता है। दरअसल, सेक्स के दौरान कुछ हानिकारक बैक्टीरिया मूत्रमार्ग तक पहुंच सकते हैं, जो यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का कारण बनते हैं। पेशाब करने से ये बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए यह स्टेप और भी ज़रूरी हो जाता है जो बार-बार UTI से परेशान रहती हैं।

2. वेजाइनल एरिया की सफाई करें, लेकिन नर्मी से

सेक्स के बाद वेजाइनल एरिया को साफ करना बहुत जरूरी है ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन की संभावना न रहे। हालांकि इस दौरान आपको किसी हार्श साबुन या केमिकल वाले इंटीमेट वॉश की जरूरत नहीं होती। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आप साफ या गुनगुने पानी से धीरे-धीरे बाहरी हिस्से को साफ करें। जरूरत से ज़्यादा रगड़ने से बचें और सॉफ्ट मूवमेंट के साथ सफाई करें।

3. वेजाइनल एरिया को सूखा रखें, नमी से बचें

यह अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला स्टेप है लेकिन बेहद जरूरी है। सेक्स के बाद अगर वेजाइनल एरिया में नमी रह जाती है, तो यह बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन के लिए एकदम मुफीद माहौल बनाता है। इसलिए किसी सॉफ्ट कॉटन कपड़े से धीरे से वाइप करें और इसे अच्छी तरह से सूखा रखें। नमी के कारण जलन, खुजली और इरीटेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

4. अंडरवियर बदलना न भूलें, यह छोटी आदत बड़ा असर डालेगी

सेक्स के बाद साफ और सूती अंडरवियर पहनना जरूरी है। सीमन, वेजाइनल फ्लूड और पसीना – ये सब अंडरवियर को गीला कर सकते हैं, जिससे यीस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। गीला या नमी भरा अंडरगारमेंट आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हर बार सेक्स के बाद तुरंत अंडरवियर बदलें और आरामदायक, साफ कपड़े पहनें।

5. हाइड्रेटेड रहना न भूलें, यह आपके इंटीमेट हेल्थ से भी जुड़ा है

बहुत सी महिलाएं यह नहीं जानतीं कि सेक्स के बाद पानी पीना सिर्फ शरीर की थकान दूर करने के लिए नहीं, बल्कि वेजाइनल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए भी जरूरी है। पानी पीने से न सिर्फ शरीर की डिहाइड्रेशन दूर होती है, बल्कि यह यूरिनरी सिस्टम को एक्टिव करता है जिससे बैक्टीरिया और टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। साथ ही इससे इंटरनल ड्राइनेस की भी समस्या नहीं होती।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?