न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन 6 परिस्थितियों में एक्सरसाइज करने की गलती, भुगतना पड़ सकता हैं नुकसान

सेहतमंद शरीर पाने में एक्सरसाइज का महत्वपूर्ण स्थान हैं। एक्सरसाइज आपको फिट बॉडी के साथ ही एक्टिव व एनर्जेटिक बनाता हैं। हर किसी का एक्सरसाइज करने का अपना तरीका होता हैं, कुछ जिम में पसीना बहाते हैं तो कुछ घर पर ही व्यायाम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 12:22:42

ना करें इन 6 परिस्थितियों में एक्सरसाइज करने की गलती, भुगतना पड़ सकता हैं नुकसान

सेहतमंद शरीर पाने में एक्सरसाइज का महत्वपूर्ण स्थान हैं। एक्सरसाइज आपको फिट बॉडी के साथ ही एक्टिव व एनर्जेटिक बनाता हैं। हर किसी का एक्सरसाइज करने का अपना तरीका होता हैं, कुछ जिम में पसीना बहाते हैं तो कुछ घर पर ही व्यायाम करते हैं। एक्सरसाइज दिनचर्या का हिस्सा बन जाती हैं। कई लोग तो अपनी एक्सरसाइज को लेकर इतने पाबंद हो जाते हैं कि कैसी भी परिस्थिति हो उसमें एक्सरसाइज करते ही हैं। लेकिन आपकी यह आदत आपको परेशानी में भी डाल सकती हैं। जी हां, कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जब व्यक्ति को एक्सरसाइज करने से परहेज करना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि वास्तव में आपको कब आराम की जरूरत है और कब एक्सरसाइज नही करना चाहिए।

exercise,exercise tips,when to do exercise,when not to do exercise,simple exercises

इंजरी होने पर

अगर आपको किसी तरह की कोई इंजरी हुई है या फिर किसी हेल्थ इश्यू के कारण आपका ऑपरेशन हुआ है तो आपको इंटेंस वर्कआउट करने से बचना चाहिए। कुछ लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं और इसलिए इंजरी होने के बाद भी वह अपना वर्कआउट रूटीन ब्रेक नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है। आप चाहें तो हल्की वॉक या ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन जिम में वर्कआउट करने से बचें।

exercise,exercise tips,when to do exercise,when not to do exercise,simple exercises

बुखार होने पर

मौसम बदलने पर कई बार फ्लू और इंफेक्शन हो जाता है, जिसके चलते सर्दी-जुकाम या बुखार की प्रॉब्लम हो सकती है। बुखार एक आम प्रॉब्लम लगती है, ऐसे में बहुत से लोग अपने वर्कआउट रूटीन को खराब नहीं करना चाहते पर बुखार होने पर एक्सरसाइज करना आपको और ज्यादा बीमार कर सकता है। दरअसल, बुखार एक सिग्नल है कि बॉडी को रेस्ट की जरूरत है, भले ही वह नॉर्मल वजहों स आए या किसी और वजह से। अगर आप किसी फ्लू का शिकार हैं तो रेस्ट करें।

exercise,exercise tips,when to do exercise,when not to do exercise,simple exercises

मांसपेशियों में दर्द होने पर

अगर वर्कआउट करने की वजह से आपकी मांसपेशियों में तकलीफ हो क्योंकि जब आप वर्कआउट की शुरूआत करते हैं तो आपकी मांसपेशियों के कुछ छोटे टिशूज फटते है। ये प्रक्रिया आपके शरीर को मजबूत बनाती है। हांलांकि आपकी दुखती हुई मांसपेशियों के साथ एक्सरसाइज करते है तो ये आपकी हेल्थ के साथ समझौता करने वाली बात है। उदाहरण के लिए अगर आपके पैरों में दर्द है तो आप हाथों की एक्सरसाइज कर सकते हैं लेकिन अगर आपकी पूरे शरीर में दर्द है तो आपको एक या दो दिन आराम करना चाहिए।

exercise,exercise tips,when to do exercise,when not to do exercise,simple exercises

खाने के तुरंत बाद

खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खाना खाने तुरंत बाद अक्सर लोगों में उबकाई महसूस होने की समस्या, मंसपेशियों में ऐंठन, पाचन का सही न होना और पेट में दर्द की समस्या बन जाती है। हालांकि, अलग-अलग लोगों में ये लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। तो अगर आप भी पेट की इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो पहले खाने को पचने दें फिर वर्कआउट करें।

exercise,exercise tips,when to do exercise,when not to do exercise,simple exercises

नींद पूरी ना होने पर

यूं तो सुबह की कसरत आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देकर आपको अधिक एक्टिव फील करवाती है। लेकिन अगर आपकी कई रातों से नींद पूरी नहीं हो रही हैं या फिर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में वर्कआउट स्किप करना ही अच्छा है। वर्कआउट करते हुए आपके शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ सकती है। चूंकि आपके भीतर पहले से ही ऊर्जा का स्तर काफी कम है तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि इस स्थिति में आप अपने शरीर को थोड़ा आराम दें और अगर जरूरत महसूस हो तो आप डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

exercise,exercise tips,when to do exercise,when not to do exercise,simple exercises

अगर कोई सर्जरी करवाई हो

अगर आपने कोई मेजर सर्जरी करवाई है, तो वैसे भी डॉक्टर आपको कुछ दिनों के बेड रेस्ट की सलाह देते हैं, पर मेजरी सर्जरी नहीं है तो भी आपको कुछ दिनों के लिए जिम से छुट्टी ले लेनी चाहिए जिससे बॉडी पूरी तरह रिकवर कर ले। एक्सरसाइज के दौरान बॉडी में ब्लड फ्लो काफी बढ़ जाता है जिससे ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसके साथ ही, वर्कआउट के दौरान बहने वाला पसीना इंफेक्शन की वजह बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट