न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी दिनचर्या में इन 8 हर्बल टी को शामिल करें डायबिटीज मरीज, घटेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज वर्तमान समय की एक सामान्य बीमारी बन चुकी है जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में बहुत बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकें

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 11:55:23

अपनी दिनचर्या में इन 8 हर्बल टी को शामिल करें डायबिटीज मरीज, घटेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज वर्तमान समय की एक सामान्य बीमारी बन चुकी है जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में बहुत बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकें। ऐसे में आपकी मददगार साबित होगी चाय। हम यहां दूध व चीनी की चाय नहीं बल्कि कुछ हर्बल टी की बात कर रहे हैं जिनका नियमित रूप से किया गया सेवन शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता हैं। ये हर्बल चाय डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम भी करती हैं जो मौसमी बीमारियों से भी बचाती हैं। आइए जानते है इन हर्बल चाय के बारें में...

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन आजकल काफी लोग करने लगे हैं। कई लोग इस चाय का सेवन वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भी करते हैं। इस चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारी से लड़ने की ताकत देते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए ये चाय इन्सुलिन लेवल को कम करने में मददगार है। डायबिटीज के लोग दिन भर में एक से दो कप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। ये चाय शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम भी करती है।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

एलोवेरा चाय

यदि आपके घर में एलोवेरा जेल का पौधा है, तो उसे सिर्फ चेहरे या बालों में लगाने के लिए ही इस्तेमाल में ना लाएं। इससे आप हेल्दी हर्बल टी बना सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एलोवेरा के कई सेहत लाभ होते हैं। इसे कच्चा खाएं या उबाल कर इसका सेवन करें, दोनों ही रूपों में यह सेहत को लाभ पहुंचाता है। आप एलोवेरा जेल को एक से डेढ़ कप पानी में डालकर उबालें और इसे सुबह के समय पिएं।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

गुड़हल चाय

आप गुड़हल की चाय का सेवन कर सकते हैं, जो कि तिखी और मीठी दोनों होती है। इस चाय को गुड़हल के फूलों से बनाया जाता है। गुड़हल में ऑर्गेनिक एसिड, पोलीफिनॉल, एंथोसायनिन और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन के रजिस्टेंट को बेहतर करने का काम करते हैं। इससे व्यक्ति का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसिलए इस चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज रोगियों को ये चाय पीने से थकान और तनाव भी दूर होता है। इस चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

कैमोमाइल चाय

आमतौर पर, कैमोमाइल टी को स्लीप के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपको एक बेहतर नींद दिलाने में मददगार है। लेकिन वहीं दूसरी ओर यह मधुमेह रोगियों के लिए भी उतनी ही लाभदायक है। दरअसल, जिन लोगों को मधुमेह की समस्या होती है, उनकी बॉडी में बहुत अधिक इंफ्लामेशन होती है। उन्हें ठीक तरह से नींद नहीं आती है। ऐसे में अगर वह कैमोमाइल टी पीने से उन्हें लाभ मिलता है। वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं मिलती है या फिर जिनका कोई स्लीप पैटर्न नहीं होता है, उनकी बॉडी में शुगर लेवल बढ़ने लगता है, क्योंकि यह आपकी बॉडी के मेटाबॉलिक रेट को डिस्टर्ब करता है। इसलिए, आपको दिन में एक कप कैमोमाइल टी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

दालचीनी चाय

दालचीनी एक प्रकार का मसाला है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाने के काम आता है। डायबिटीज रोगी इस हर्बल चाय के सेवन से शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जिस कारण ये शरीर के इम्यूनिटी को भी मजबूत करने का काम करती है। दालचीनी मोटापे को भी कम करने में मददगार है।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

हल्दी वाली चाय

हल्दी वाला दूध तो आप पीते ही होंगे, अब आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए हल्दी वाली चाय पीकर देखें। हल्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इंफ्लेमेशन दूर करती है। डायबिटीज कंट्रोल करती है। हार्ट की सेहत को दुरुस्त रखती है। हल्दी में मौजूद करक्युमिन तत्व खून में ग्लूकोज लेवल कम करता है।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

ब्लैक टी

मधुमेह रोगियों को ब्लैक टी को भी अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। ब्लैक हर्बल टी डायबिटीज को संतुलित करने में सहायता करती हैं। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। यह इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करने में मददगार है। जिससे आपकी बॉडी का शुगर लेवल ड्रॉप होने में मदद मिलती है। जब आपकी बॉडी में इंसुलिन हार्मोन अच्छी तरह काम करेगा और उसका रेसिस्टेंस कम होगा तो इससे मधुमेह रोगियों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। डायबिटीज रोगी इस चाय का सेवन दिन में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

sugar,diabetes,diabetes patient health,herbal tea,herbal tea benefits

अदरक चाय

अदरक की चाय भी मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी मानी गई है। दरअसल, अदरक आपकी ग्लाइसेमिक को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। जब आप अदरक की चाय लेते हैं तो कार्ब्स के कारण होने वाले शुगर पीक को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, अदरक आपकी बॉडी में सेंसेटिविटी को भी इंप्रूव करने में मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन