न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों को हेल्दी रखने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके दांतों को हेल्दी बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 6:02:36

दांतों को हेल्दी रखने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं जिनके जरिए ही हम दुनियाभर के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। इनकी सुंदरता हमारे चेहरे के आकर्षण को बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन हममें से ज्यादातर लोगों को अपने दांतों की याद उस वक्त आती है जब वो बुरी तरह खराब हो जाते है या फिर उनमें दर्द होना शुरू हो जाता है। दांतों में दर्द, सड़न, सांसों की बदबू से बचने के लिए जरूरी है उनकी नियमित साफ-सफाई। शुरुआत से ही अगर दांतों की देखभाल की जाए तो ऐसी तमाम परेशानियों से बचा जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके दांतों को हेल्दी बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

पौष्टिक आहार

कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें जो समग्र रूप से ओरल हेल्थ में सुधार करता है। कैल्शियम धीरे-धीरे दांतों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां को शामिल करें।

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

सॉफ्ट ब्रश का करें इस्तेमाल

दांतों को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश का ही इस्तेमाल करें। ब्रश करते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें कि दांत रगड़ें नहीं, बस हल्के हाथों से उन्हें साफ करें। और सुबह ही नहीं रात को सोने से पहले भी ब्रश करने की आदत डालें।

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

जीभ की सफाई

दांतों के साथ ही साथ जीभ की सफाई होनी भी बहुत जरूरी है। अगर जीभ गंदी रह जाएगी तो उस पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो कि मुंह की दुर्गंध का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में ब्रश करने के साथ ही किसी अच्छे टंग क्लीनर से जी

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

धूम्रपान को कहें ना

धूम्रपान के कारण आपके दांतों पर पीले धब्बे हो सकते हैं। सांस में बदबू आ सकती है, और मसूड़ों से जुड़ी से बिमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है, इसके साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी और गंभीर समस्याएं हो सकती है।

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

खूब पानी पिएं

ये एक नेचुरल माउथवाॅश है जो मुंह को समय-समय पर साफ करता रहता है। इससे दांतों पर चाय-काफी या दूसरी खाने-पीने की चीजों के दाग नहीं जमते।

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

नमक के पानी से गरारे

दांतों की अच्छी सेहत के लिए नमक के पानी के गरारे भी मददगार हैं। हाइड्रोजन पेरोक्साइड की तरह ही नमक का पानी एक प्रभावी कीटाणुनाशक है। ये पानी आपके मुंह में छिपे बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करेगा और धीरे-धीरे, ढीले दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी मजबूती देगा।

daily habits to keep your teeth healthy,healthy  living,Health tips

स्केलिंग कराएं

हर छह महीने या साल में एक बार दांतों की सफाई (स्केलिंग) जरूर कराएं। इससे मसूड़े स्वस्थ और मजबूत रहेंगे। दांतों में अगर कैविटी बन रही है तो तुरंत पता चल जाएगा और अन्य प्रकार की बीमारियों से भी दांत सुरक्षित रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका