न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीरा है हीरा! पकड़ता है कब्ज की नब्ज, सुलाता है चैन की नींद, लेकिन कैसे? ऐसे...

जीरा रसोई का अहम हिस्सा होता है। यह मसाला स्वाद में बढ़ोतरी कर हर किसी को तारीफ करने के लिए मजबूर कर देता है। रायते में तो...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 May 2021 5:59:39

जीरा है हीरा! पकड़ता है कब्ज की नब्ज, सुलाता है चैन की नींद, लेकिन कैसे? ऐसे...

जीरा रसोई का अहम हिस्सा होता है। यह मसाला स्वाद में बढ़ोतरी कर हर किसी को तारीफ करने के लिए मजबूर कर देता है। रायते में तो इसका कहना ही क्या। इसके अलावा इसके औषधीय गुण भी कम नहीं होते। यह शरीर के विभिन्न अंगों के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है।

cumin seed,medicinal value,cumin seed digestion,constipation,insomnia,health news in hindi

1 : पाचन को सुधारता है

जीरा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। अपने थायमॉल कम्पाउंड और दूसरे महत्वपूर्ण ऑयल्स के चलते जीरा सैलिवरी ग्लैंड्स को प्रोत्साहित करता है, जिससे पाचन सुधरता है। यदि आपको भी अपच की शिकायत हो तो दिन में तीन बार जीरा चाय पिएं।

नुस्ख़ा : 1 कप पानी लें और उसमें एक टेबलस्पून जीरा डालें। पानी को उबालें। उसके बाद छानकर पिएं। ऐसा दिन में तीन बार करें।

2 : कब्ज़ दूर करता है

चूंकि जीरे में फ़ाइबर की अच्छी मात्रा होती है, अत: यह आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक की गतिविधियों को पटरी पर लौटाता है। एन्जाइम्स के स्राव को भी प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि जीरा प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अपने इस गुण के कारण जीरा पुरानी कब्ज़ और यहां तक कि पाइल्स को भी ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नुस्ख़ा : कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए एक टेबलस्पून जीरा गहरा भूरा होने तक भुनें। फिर उन्हें बारीक़ पीस लें। इस पाउडर को पानी और शहद में मिलाकर प्रतिदिन ख़ाली पेट खाएं।

cumin seed,medicinal value,cumin seed digestion,constipation,insomnia,health news in hindi

3: दमा और सर्दी से राहत पहुंचाता है

अपने ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-इन्फ़्लेमैटरी गुणों के चलते जीरा सर्दी-ख़ासी के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू नुस्ख़ों में अपनी ख़ास जगह रखता है। जीरा के घटक मसल्स की सूजन को कम करते हैं और इन्फ़ेक्शन्स से लड़ने के लिए आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं।

नुस्ख़ा : एक ग्लास पानी में एक टेबलस्पून जीरा डालें। उसे उबालें। फिर उसमें थोड़ा-सा कटा हुआ अदरक डालें। ठीक से उबालें। इसे छानें और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।

cumin seed,medicinal value,cumin seed digestion,constipation,insomnia,health news in hindi

4 : गर्भवती महिलाओं के लिए है फ़ायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए जीरा रामबाण जैसा है। यह कब्ज़ कम करता है, जिससे गर्भवती महिला का हाज़मा भी सुधरता है। जी मिचलाने जैसे प्रेग्नेंसी के लक्षणों को भी कम करता है।

नुस्ख़ा : एक ग्लास गर्म दूध लें। उसमें आधा टेबलस्पून जीरा पाउडर और एक टेबलस्पून शहद डालें। ठीक से मिला लें। यह नुस्ख़ा नियमित रूप से आज़माएं।

cumin seed,medicinal value,cumin seed digestion,constipation,insomnia,health news in hindi

5 : इन्सोम्निया में है कारगर

यदि आपको रातों को ठीक से नींद नहीं आती तो जीरा से मदद मिल सकती है। इसमें मेलाटोनिन नामक एक कम्पाउंड होता है, जिसका सेवन मैश किए हुए केले के साथ करने से शरीर में नींद लाने वाले कैमिकल का निर्माण होता है।

नुस्ख़ा : आधा टेबलस्पून जीरा पाउडर, 1 टेबलस्पून मैश किए हुए केले के साथ मिलाएं। रात को सोने से पहले इस पेस्ट का सेवन करें। बिस्तर पर पड़ते ही नींद आपको अपने आगोश में ले लेगी।

cumin seed,medicinal value,cumin seed digestion,constipation,insomnia,health news in hindi

6 : त्वचा बनती है चमकदार

शहद और जीरा से बनाया हुआ फ़ेस पैक न केवल आपकी त्वचा को नई दमक देता है, बल्कि उसे मुलायम भी बनाता है। शहद त्वचा की सूजन को दूर करता है और जीरा उसे नम बनाता है। इस पैक को धोने के बाद चेहरे पर थोड़ा जोजोबा ऑयल लगाएं।

नुस्ख़ा : यह मास्क बनाने के लिए 1/4 टेबलस्पून हल्दी पाउडर, आधा टेबलस्पून जीरा पाउडर और 1 टेबलस्पून शहद अच्छे से मिलाएं। यह मास्क लगाने के बाद 10 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद गर्म पानी से धो लें। आप इस फ़ेस पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में तो या तीन बार कर सकते हैं।

7 : बाल बनते हैं लंबे, घने और चमकीले

जीरा आपको लंबे, घने और चमकीले बाल देने में भी मदद कर सकता है।

नुस्ख़ा : 150 से 200 मिली पानी, 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर और 1 अंडे की सफ़ेदी लें। इन सभी को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। बेहतर नतीजे के लिए आप यह प्रक्रिया हफ़्ते में या दो हफ़्ते में एक बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग