न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑक्सीजन बिना नहीं चलता जीवन! इन लक्षणों से चलता है कमी का पता, ये जानकारियां भी जरूरी

आजकल कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक ख़तरनाक इसलिए भी माना जाने लगा है, क्योंकि इसके सिम्पटम्स यानी लक्षण दिख नहीं...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 12 May 2021 12:59:20

ऑक्सीजन बिना नहीं चलता जीवन! इन लक्षणों से चलता है कमी का पता, ये जानकारियां भी जरूरी

आजकल कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक ख़तरनाक इसलिए भी माना जाने लगा है, क्योंकि इसके सिम्पटम्स यानी लक्षण दिख नहीं रहे हैं। हालांकि इसका एक लक्षण अब भी इसकी पहचान करने में काफ़ी कारगर साबित हो रहा है। और वह है शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाना। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो कोरोना ही नहीं कई और बीमारियों का संकेत है।

शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर सबसे ख़तरनाक असर हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। इस स्थिति में कोई भी वायरस और बैक्टीरिया हमारे शरीर पर हावी हो सकता है। शरीर ऊर्जा का निर्माण नहीं कर पाता तो अचानक से हमें कमज़ोरी का अनुभव होने लगता है।

coronavirus,corona period,corona,covid-19,oxygen in body,oxygen,coronavirus,oxygen level,health news in hindi

क्यों ज़रूरी है शरीर के लिए ऑक्सीजन, कितनी होनी चाहिए इसकी मात्रा?

शरीर में ऑक्सीजन का स्तर यह बताता है कि कितनी ऑक्सीजन हमारे ख़ून के माध्यम से पूरे शरीर में सर्कुलेट हो रही है। ऑक्सीजन को पूरे शरीर में कैरी करने का काम रेड ब्लड सेल्स करती हैं, वे फेफड़ों से ऑक्सीजन लेती हैं और उसे शरीर की हर कोशिका तक पहुंचाती हैं। सेल्स को ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

जब तक शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य बना रहता है, तब तक हमारा शरीर दुरुस्त रहता है। ब्लड ऑक्सीजन लेवल का सामान्य स्तर 75 से 100 मिलीमीटर होता है। वहीं जब ऑक्सीजन का स्तर 60 मिलीमीटर से कम हो जाता है, तब यह ख़तरे का संकेत है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत ऑक्सीजन सप्लिमेंट्स की ज़रूरत पड़ सकती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी को हाइपोएक्सेमिया कहा जाता है।

coronavirus,corona period,corona,covid-19,oxygen in body,oxygen,coronavirus,oxygen level,health news in hindi

शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के दो प्रचलित तरीक़े हैं। सबसे आसान है पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से इसका स्तर जांचना। लेकिन एक्युरेट रिज़ल्ट के लिए आर्टिरियल ब्लड गैस या एबीजी टेस्ट कराया जाता है। एबीजी में आम तौर पर कलाई के पास से ख़ून का सैम्पल लेकर लैब में टेस्ट किया जाता है। इसका नतीजा एकदम सही आता है।

वहीं भले ही पल्स ऑक्सीमीटर आसान हो, पर इसके नतीजे की एक्युरेसी पर बहुत ज़्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। इसमें हाथ की उंगलियों पर एक छोटा-सा डिवाइस लगाया जाता है, जो व्यक्ति की पल्स के आधार पर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बताता है। घरों में इस्तेमाल के लिए यह एक अच्छा और उपयोगी डिवाइस है।

coronavirus,corona period,corona,covid-19,oxygen in body,oxygen,coronavirus,oxygen level,health news in hindi

कैसे पता चलता है कि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है?

जैसा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि शरीर को अपनी सभी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए 70 से 100 मिलीमीटर ऑक्सीजन स्तर की ज़रूरत होती है। जब उसका स्तर इससे नीचे जाता है, तब शरीर की नियमित क्रियाएं बाधित होती हैं, जिसका सबसे पहला असर थकान के रूप में दिखाई देने लगता है। सांस लेने में दिक़्क़त होने लगती है।

कुछ लोगों की सांस फूलने लगती है। शरीर में रक्त का प्रवाह धीमा पड़ जाता है, जिसकी वजह से बेचैनी और घबराहट बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में दिल की धड़कन असामान्य रूप से बढ़ जाती है। तेज़ सिरदर्द, सीने में दर्द, देखने में समस्या, सिर चकराना, शरीर का लड़खड़ाना जैसे कई दूसरे लक्षण भी ऑक्सीजन की कमी की ओर इशारा करते हैं।

coronavirus,corona period,corona,covid-19,oxygen in body,oxygen,coronavirus,oxygen level,health news in hindi

क्या हैं शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण?

रक्त में ऑक्सीजन का स्तर अचानक कम हो जाना हवा में ऑक्सीजन कम होने के चलते भी हो सकता है। अगर फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं करते तो भी यह समस्या हो सकती है। यदि फेफड़ों तक रक्त का सर्कुलेशन ठीक तरह नहीं हो पाता तो भी शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
जो लोग फ़िज़िकली ऐक्टिव नहीं रहते उनके शरीर में भी ऑक्सीजन का स्तर कम होता है।

इसकी कमी का संबंध हमारे खानपान से भी है। आपकी डाइट अगर सही नहीं होगी तो आप ख़तरे में पड़ सकते हैं। ख़ासकर अगर आपके खानपान में आयरन की मात्रा कम है तो रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा कम होगी ही। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स का एक प्रमुख घटक है। और फेफड़ों सहित पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह करने में रेड ब्लड सेल्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

coronavirus,corona period,corona,covid-19,oxygen in body,oxygen,coronavirus,oxygen level,health news in hindi

शरीर में ऑक्सीजन की कमी किन बीमारियों का है संकेत?

बहरहाल हम अभी की सबसे बड़ी बीमारी यानी कोरोना महामारी के संबंध में बात करें तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी यह संकेत देती है कि आपके फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं। यह तो हम जानते ही हैं कि कोरोना का संक्रमण फेफड़ों को डैमेज कर देता है। जिन लोगों को दमा की समस्या होती है, उनमें भी दमा का अटैक आने पर शरीर की ऑक्सीजन कम हो जाती है।

यदि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाए तो ब्रेन डैमेज और हार्ट अटैक तक की स्थिति बन जाती है। शुगर के रोगियों में यदि ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो उनकी शुगर अचानक बहुत अधिक बढ़ सकती है, जो कि एक जानलेवा स्थिति भी बन सकती है। शुगर बढ़ने का कारण यह है कि ब्लड ग्लूकोज़ का रूपांतरण ऊर्जा में होना रुक जाता है।

ऑक्सीजन का स्तर अचानक से बहुत अधिक घट जाने पर शरीर में थायरॉइड हार्मोन्स का संतुलन गड़बड़ा जाता है। इस स्थिति में थायरॉइड का स्तर या तो बहुत अधिक बढ़ सकता है या बहुत अधिक घट सकता है। इससे हाइपोथायरॉइडिज़्म या हाइपरथायरॉइडिज़्म की समस्या हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग