न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को दर्शाते है। इन संकेतों को जानकर आपको उचित इलाज लेने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 Apr 2023 4:39:16

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

कितनी भी कोशिश कर लें कोरोना का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता हैं क्योंकि हर किसी ने इसकी वजह से किसी अपने को खोया हैं। कोरोना के समय में प्रतिरक्षा प्रणाली अर्थात इम्यूनिटी शब्द हमारी दैनिक बातचीत का हिस्सा बन गया था क्योंकि जिसकी भी इम्यूनिटी कमजोर थी उसे कोरोना ने अपनी चपेट में जल्दी लिया था। लेकिन अब एक बार फिर कोरोना का डर लौटने लगा हैं, ऐसे में हम सभी को कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के संकेतों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को दर्शाते है। इन संकेतों को जानकर आपको उचित इलाज लेने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

सुस्ती महसूस करना

शरीर में सुस्ती महसूस करना कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है। चूंकि आपका शरीर हमेशा रोगजनकों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहता है, ऐसे में ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है। जिसके कारण आप नियमित नींद के बाद भी थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

सूखी आंखें

कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह लक्षण आमतौर पर देखा जाता है। अगर आपको भी अपनी आंखें सूखी-सूखी महसूस हो रही हैं तो समझ जाएं कि इम्यून सिस्टम कमजोर है। इस लक्षण में आपको ऐसा महसूस होगा कि आपकी आंखों में रेत चली गई है और सबकुछ धुंधला धुंधला नजर आ रहा है। ऐसा आमतौर पर कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से होता है, जो आंखों से पानी को सुखा देती है।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

बार-बार बीमार पड़ना

मौसम बदलने पर बीमार पड़ना आम बात है, खासकर सर्दियों के महीनों में। लेकिन अगर आप हर मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया, वायरस और बीमारी से लड़ता है। अगर आप को अक्सर यूरिन इन्फेक्शन, मुंह के छाले, जुकाम या फ्लू की शिकायत रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

बीमारी पर दवा का भी प्रभाव ना पड़ना

बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि होने पर दवा दिए जाने पर भी कुछ बच्चों को आराम नहीं मिल पाता है। यह भी बच्चे की इम्यूनिटी पावर के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। जब आपका शरीर अंदर से स्ट्रांग नही होगा तो दवाइयों का उसर भी देर से होता है।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

लगातार पेट की समस्या

हमारी प्रतिरक्षा का एकबड़ा हिस्सा सीधे हमारे पाचन तंत्र की स्थिति से जुड़ा होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में लगभग 70 प्रतिशत प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले ऊतक हमारी आंत में स्थित होते हैं। यदि आप नियमित रूप से पेट की समस्याओं जैसे दस्त, सूजन, कब्ज आदि से पीडि़त रहते हैं, तो ये कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के चेतावनी संकेत हो सकते हैं। इसलिए पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर लापरवाही न बरतें, बल्कि समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

घाव ना भरना

इम्यूनिटी कमजोर होने की सबसे बड़ी एक यह भी निशानी है घाव या चोट का आसानी से नहीं भरना। जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है उन्हें चोट लगने पर त्वचा खुद इसे भरने में लग जाती है जिससे चोट आसानी से ठीक हो सकती है।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

एलर्जी की शिकायत

बहुत से लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है जिसकी वजह से उन्हें मौसमी बुखार होता रहता है। लेकिन अगर आपकी आंखों में हमेशा पानी रहता है, खाने की किसी चीज से आपको रिएक्शन हो जाता है, स्किन रैशेज, जोड़ों में दर्द और पेट में हमेशा दिक्कत रहती है तो ये भी आपके इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का एक संकेत हो सकता है।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

हाथ-पैर का ठंडा रहना

अगर आपके हाथ या फिर पैर हमेशा ही ठंडे रहते हैं तो यह भी ऑटोइम्यून डिज़ीज़ हो सकता है। इस बीमारी में आपके हाथों और पैरों तक ब्लड का फ्लो धीमा रहता है। यही वजह है कि हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं।

क्या फिर से लौट रहा हैं कोरोना? कमजोर इम्यूनिटी के इन लक्षणों को जान, हो जाएं सतर्क

स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना

शरीर स्वस्थ हो, तो मन अपने आप शांत रहता है। लेकिन अगर आप ठीक नहीं होंगे, तो इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। कमजोर इम्यूनिटी वालों में चिड़चिड़ापन आना कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली का पहला संकेत है। बेशक इसके लक्षण बाहर से दिखाई नहीं देते , इसलिए यदि आप लगातार थकावट और चिड़चिड़ापन का अनुभव कर रहे हैं, तो डॉक्टर्स से सलाह लें । इसके साथ ही शरीर में होने वाले सामान्य संक्रमणों का रिकॉर्ड भी रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी