न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्ट की बीमारियां रहेंगी आप से दो गज की दूरी पर, ये 5 सुपर हेल्दी ऑयल करेंगे आपके दिल की रक्षा

दिल को मजबूत रखने के लिए कौन-सा तेल खाना चाहिए? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल उठता है तो हम आपको दिल को सेहतमंद रखने वाले और गंभीर बीमारियों से बचाने वाले फुलप्रुफ कुकिंग ऑयल के बाते में बता रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jun 2022 6:21:54

हार्ट की बीमारियां रहेंगी आप से दो गज की दूरी पर, ये 5 सुपर हेल्दी ऑयल करेंगे आपके दिल की रक्षा

दिल को मजबूत रखने के लिए कौन-सा तेल खाना चाहिए? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल उठता है तो हम आपको दिल को सेहतमंद रखने वाले और गंभीर बीमारियों से बचाने वाले फुलप्रुफ कुकिंग ऑयल के बाते में बता रहे हैं। तेल को ज्यादा गर्म करके खाना नहीं पकाना चाहिए। इसका कारण यह है कि अधिक गर्म करने पर तेल अपने पौष्टिक गुणों को खो देते हैं और हानिकारक तत्व उत्पन्न करते हैं। हालांकि सूरजमुखी, नारियल, सरसों के तेल में अच्छी गर्मी सहनशक्ति होती है और इसे डीप-फ्राइंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मोटे तौर पर आपके लिए तेल तभी सेहतमंद होगा जब आप उसका सही तरीके से इस्तमाल करेंगे। हर तेल के फायदे और नुकसान अलग-अलग खाना पकाने के तरीकों और लोगों पर निर्भर करता है। जैसे ,सूरजमुखी का तेल फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है लेकिन मधुमेह के रोगियों के लिए सेहतमंद नहीं है क्योंकि यह ब्लड शुगर बड़ा सकता है। वहीं, कैनोला, एवोकैडो और जैतून जैसे तेलों को दिल के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इनमें स्वस्थ वसा होता है। बता दें, हमेशा दो तेलों को मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

worst cooking oils,which oil is the healthiest,which oil is not good for heart,which oil is best for heart patients in india,which oil is best for heart patients,Health,Health tips,healthy oil

​जैतून का तेल

जैतून के तेल को हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर हमारे दिल की सेहत के लिए तो ये बहुत ही अच्छा है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह की समस्या, पार्किंसंस रोग, अल्जाइमर रोग और मोतियाबिंद जैसे होने वाले समस्याओं के जोखिम को कम करती है। एक बड़े चम्‍मच ऑलिव ऑयल में कम मात्रा में सैचुरेटेड फैट, कैलोरी, फैट, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट जबकि शून्य कार्बोहाइड्रेट और शुगर होते हैं। ऑलिव ऑयल में फेनोल्स के साथ ही विटामिन ई भी होता है जो कि दिल की सुरक्षा करता है। ऑलिव ऑयल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते है, साथ ही ये रक्त वाहिकाओं के कार्य में भी सुधार लाता है। ऑलिव ऑयल के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। मक्खन, डेयरी फैट और मेयोनीज को दिल की सेहत के मामले में ऑलिव ऑयल से कमतर माना जाता है।

worst cooking oils,which oil is the healthiest,which oil is not good for heart,which oil is best for heart patients in india,which oil is best for heart patients,Health,Health tips,healthy oil

सोयाबीन का तेल

सोयाबीन का तेल सोयाबीन से निकाला जाता है। यह दुनिया में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले वनस्पति तेलों में से एक है, संभवतः क्योंकि सोयाबीन सबसे व्यापक रूप से खेती और उपयोग किए गए पौधों में से कुछ हैं, खासकर हाल के दशकों में। प्रति 100 ग्राम, सोयाबीन के तेल में 16 ग्राम संतृप्त वसा, 23 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड वसा और 58 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड वसा होता है। सोयाबीन तेल ट्राइग्लिसराइड्स में प्रमुख असंतृप्त फैटी अम्ल अल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (7% -10%) और लिनोलिक अम्ल (51%) और मोनोअनसैचुरेटेड ओलिक अम्ल (23%) जैसे पॉलीअनसेचुरेट्स हैं। इसमें संतृप्त फैटी अम्ल स्टीयरिक अम्ल (4%) और पामिटिक अम्ल (10%) भी शामिल हैं। सोयाबीन का तेल हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, कम वसा और कोलेस्ट्रॉल, विटामिन ई और के, वसायुक्त अम्ल, लाइसिन और अन्य अमीनो अम्ल होते हैं। इसलिए सोयाबीन के तेल का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है और एथेरोस्क्लेरोसिस की स्थिति को रोकता है।

worst cooking oils,which oil is the healthiest,which oil is not good for heart,which oil is best for heart patients in india,which oil is best for heart patients,Health,Health tips,healthy oil

सूरजमुखी का तेल

सूरजमुखी देखने में जितना आकर्षक होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी। इसके बीजों से निकाला गया तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सूरजमुखी का प्रयोग आयुर्वेद में कई तरह के दवाइयों के लिए किया जाता है। सूरजमुखी के तेल में विटामिन B1, B3, B6, मैग्निशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन जैसे बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आहार में शामिल होने पर स्वास्थवर्धक साबित होते हैं। सूरजमुखी का तेल आपको हृदय रोग से बचा सकता है। नेशनल सेंटर फॉर इनफार्मेशन के अनुसार, सूरजमुखी के तेल में पाया जाने वाला ओलिक एसिड हृदय रोग का खतरा कम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-E, एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।

worst cooking oils,which oil is the healthiest,which oil is not good for heart,which oil is best for heart patients in india,which oil is best for heart patients,Health,Health tips,healthy oil

​कैनोला तेल

कैनोला तेल (राई का तेल) दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 2014 की एक शोध के अनुसार, कैनोला तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शोध कनाडा में किया गया है। इस शोध में टाइप 2 डायबिटीज के 141 मरीजों को शामिल किया गया था। इस शोध में यह पाया गया है कि कैनोला तेल युक्त रोटी खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 20mg कम हो जाती है। साथ ही हृदय संबंधी रोग अथवा स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को खतरा 7% कम हो जाता है। इसमें ओमेगा-3, 6 और 9 फैटी एसिड समेत सैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं जो दिल के लिए दवा समान होते हैं। ध्यान रहे, अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

worst cooking oils,which oil is the healthiest,which oil is not good for heart,which oil is best for heart patients in india,which oil is best for heart patients,Health,Health tips,healthy oil

एवोकाडो तेल

ऐवाकाडो ऑइल के लिए लोगों के बीच तेजी से क्रेज बढ़ रहा है। दरअसल, इस फल की तरह ही इसका तेल भी बहुत गुणकारी होता है। इसके तेल में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐवकाडो ऑइल हार्ट के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें दिल की सेहत के लिए जरूरी माना जानेवाला मोनोसैचुरेटेड ओमेगा-9 फैटी एसिड होता है। साथ ही कॉलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने लिए भी ऐवकाडो ऑइल बहुत लाभकारी माना जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्लड कॉलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में ऐवकाडो ऑइल बहुत कारगर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत