न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में रोजाना एक चम्मच इन सीड्स का करें सेवन, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियों से दूर

सीड्स (बीज) शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 9:53:17

सर्दियों में रोजाना एक चम्मच इन सीड्स का करें सेवन, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियों से दूर

सीड्स (बीज) शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खासकर सर्दी के मौसम में इनका सेवन विशेष रूप से लाभकारी होता है। सीड्स शरीर को गर्माहट प्रदान करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।

सीड्स को कच्चा भी खाया जा सकता है, लेकिन इन्हें भिगोकर या भूनकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इस तरह से इनके पोषक तत्वों को शरीर बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। आइए जानते हैं कुछ सीड्स के बारे में जिन्हें सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए:

winter seeds for health,benefits of seeds in winter,seeds for warmth in winter,immune-boosting seeds,daily seeds for winter health,seeds to prevent winter illnesses,warm body seeds,winter health tips with seeds,best seeds for winter

# अलसी (Flaxseeds)

सर्दियों में अलसी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। अलसी के बीज शरीर की सूजन को कम करते हैं, त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। इसके अलावा, अलसी के बीज शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। इन्हें कच्चा या पाउडर के रूप में दही, स्मूदी या ओटमील में डालकर खा सकते हैं।

winter seeds for health,benefits of seeds in winter,seeds for warmth in winter,immune-boosting seeds,daily seeds for winter health,seeds to prevent winter illnesses,warm body seeds,winter health tips with seeds,best seeds for winter

# चिया सीड्स (Chia seeds)

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये बीज शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। चिया सीड्स को पानी में भिगोकर, पुडिंग के रूप में या स्मूदी में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है, जिससे सर्दियों में आवश्यक पोषण और ऊर्जा प्राप्त होती है।

winter seeds for health,benefits of seeds in winter,seeds for warmth in winter,immune-boosting seeds,daily seeds for winter health,seeds to prevent winter illnesses,warm body seeds,winter health tips with seeds,best seeds for winter

# पंपकिन सीड्स (Pumpkin seeds)

कद्दू के बीज फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और कई एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ शरीर में गर्मी बनाए रखने में भी सहायक हैं। सर्दियों में इनका सेवन सूजन को कम करने और शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। पंपकिन सीड्स को हल्का भूनकर नाश्ते में खा सकते हैं या सलाद में ड्रेसिंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

winter seeds for health,benefits of seeds in winter,seeds for warmth in winter,immune-boosting seeds,daily seeds for winter health,seeds to prevent winter illnesses,warm body seeds,winter health tips with seeds,best seeds for winter

# सनप्लावर सीड्स (Sunflower Seeds)

सूरजमुखी (सनप्लावर सीड्स) के बीज विटामिन-ई, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं। यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, खासकर ठंड के मौसम में। सूरजमुखी के बीज को हल्का रोस्ट करके स्नैक की तरह खाया जा सकता है, या फिर इन्हें सलाद और म्यूसली में डालकर भी शामिल किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?