न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

98 साल की पत्नी के बाद 100 साल के पति ने ली अंतिम सांस, बिहार में बुजुर्ग दंपती का एक घंटे के भीतर निधन

बिहार के फारबिसगंज प्रखंड में 100 वर्षीय पति सुकदेव ठाकुर और उनकी 98 वर्षीय पत्नी राधा देवी का एक घंटे के भीतर निधन, पूरे गांव में शोक की लहर, जीवन भर साथ निभाने वाले बुजुर्ग दंपती को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 20 Feb 2026 7:54:58

98 साल की पत्नी के बाद 100 साल के पति ने ली अंतिम सांस, बिहार में बुजुर्ग दंपती का एक घंटे के भीतर निधन

फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच, जागिर हलहलिया में गुरुवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग दंपती का लगभग एक घंटे के भीतर निधन हो गया, जिसने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी।

जागरण की खबर के अनुसार, गुरुवार रात 10 से 11 बजे के बीच 100 वर्षीय सुकदेव ठाकुर उर्फ मुनी जी और उनकी 98 वर्षीय पत्नी राधा देवी का निधन हुआ। परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले पत्नी राधा देवी ने अंतिम सांस ली और कुछ ही समय बाद उनके जीवनसाथी सुकदेव ठाकुर ने भी प्राण त्याग दिए। दोनों का जीवन भर का साथ और गहरा लगाव देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे।

गांववासियों ने कहा कि इस तरह की घटना क्षेत्र में विरले ही देखने को मिलती है। सुकदेव ठाकुर मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, जबकि राधा देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। दोनों समाज में अत्यंत सम्मानित और आदर्श दंपती के रूप में जाने जाते थे। उनका आपसी प्रेम और जीवन भर साथ निभाना दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत था।

मृतक दंपती अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार और स्वजन अब भी घटना की पीड़ा में डूबे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव, डॉ. शिवनारायण यादव, अनिरुद्ध यादव, अखलेश मंडल, बासुदेव ठाकुर, रामानंद ठाकुर, विजय ठाकुर, श्रवण ठाकुर, श्रवण कुमार मंडल, मुन्ना भगत सहित कई गणमान्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से दंपती को अंतिम विदाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया