न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

खासकर अगर आपके शरीर में पहले से यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको मटर का सेवन एकदम सीमित मात्रा में करना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से मटर का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 25 Jan 2023 5:41:29

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियों का स्वाद लेने को मिलता हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जो इस सीजन में बहुत देखने को मिलती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक हैं हरे मटर जो कुछ घरों में हर दूसरे दिन बनाई जाती हैं। हरी मटर में फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, ई, डी, सी, के और कोलीन, पैंटोथैनिक एसिड, राइबोफ्लेविन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी पोषण युक्त मटर का सेवन अधिकता से किया जाए, तो इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। खासकर अगर आपके शरीर में पहले से यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको मटर का सेवन एकदम सीमित मात्रा में करना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से मटर का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं...

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

घाव भरने में देरी

हरी मटर विटामिन के का अच्छा स्त्रोत है। लेकिन शरीर में विटामिन के की अधिकता न सिर्फ खून पतला करती है बल्कि प्लेटलेट्स को भी कम कर देती है। जिसकी वजह से घाव भरने और टिशू के जल्दी रिपेयर होने में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा ऐसे लोग जिनका पेट संवेदनशील है, पेट में अल्सर है, रक्त के थक्के बनते हैं, थ्रोम्बोफ्लिबिटिस जैसी दिक्कतें हैं उन लोगों के लिए भी मटर का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

बढ़ सकता हैं वजन

यूं तो हरी मटर के कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि फाइबर आपके मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है और आपको असमय खाने से बचाता है। लेकिन हरी मटर में मौजूद प्रोटीन और कार्ब्स आपके वजन और मोटापे में भी इजाफा कर सकता है। ऐसे में मोटापे और बढ़ते वजन की समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि हरी मटर को ना केवल अच्छी तरह पकाया जाए। बल्कि पकाने से पहले इसे कुछ देर के लिए भिगोकर भी रखा जाए।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

डायरिया की प्रॉब्लम

मटर के ज्यादा सेवन से पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। इससे गैस की प्रॉब्लम हो सकती है। मटर में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है। ज्यादा मात्रा में मटर खाने से ये आसानी से नहीं पचता और मटर में मौजूद लेक्टिन पेट में सूजन को बढ़ाने का काम करता है। अधिक मात्रा में मटर के सेवन से डायरिया की समस्या भी हो सकती है।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

पनपती हैं गठिया की समस्या

हरी मटर के अंदर प्रोटीन, अमीनो एसिड, फाइबर और विटामिन डी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए लाभदायक होता है। लेकिन जब हरी मटर का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो इसकी वजह से गाउट की समस्या पैदा हो जाती है जिसमें जोड़ों में भयंकर दर्द होने लगता है। यही स्थिति आगे चलकर अर्थराइटिस की शक्ल ले लेती है। आपको बता दें कि मटर के अधिक सेवन से शरीर में यूरिक एसिड का अधिक प्रवाह होने लगता है, जिसे किडनी मूत्राशय के जरिए बाहर निकालने में असमर्थ हो जाती है। यही स्थिति दाल और बीन्स के अधिक सेवन से भी होने लगती है।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

एंटीन्यूट्रिएंट् होता है शामिल

हरी मटर के अंदर साइट्रिक एसिड और लेक्टिंस जैसे एंटी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में पोषक तत्वों को मिलने में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में जिंक, आयरन और मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति कुपोषित भी हो सकता है। साथ में आंत के अच्छे बैक्टीरिया के लिए भी अधिक हरी मटर का सेवन नुकसानदायक होता है।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

गैस की समस्या

जिन लोगों को पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उन्हें हरी मटर का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, हरी मटर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद शुगर को व्यक्ति का पाचन तंत्र आसानी से पचा नहीं पाता है। यही वजह है कि हरी मटर का ज्यादा सेवन करने पर ये आसानी से नहीं पचती है। जिससे पेट में गैस, कब्ज, सूजन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

शरीर में पूरे पोषक तत्व नहीं पहुंचने देते

हरी मटर में पाए जाने वाले फाइटिक एसिड और लेक्टिन पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। ये पाचन की समस्या भी पैदा करते हैं। इनमें मौजूद फाइटेट्स, शरीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स को कम कर देते हैं। जिसकी वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसका असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है और शरीर में बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए मटर को बहुत अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

संभलकर करें हरे मटर का सेवन, अधिकता से हो सकते हैं ये नुकसान

किडनी से जुड़ी समस्याएं

किडनी से जुड़ी समस्याओं में हरी मटर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हरी मटर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने की वजह से किडनी की फंक्शनिंग पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में, हरी मटर का ज्यादा सेवन करने से किडनी से संबंधित दिक्क्तें हो सकती हैं। यही वजह है कि किडनी के मरीजों को सीमित मात्रा में मटर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री