न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामान्य समझकर इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं पुरुष, बन सकते हैं गंभीर बीमारी का कारण

अक्सर देखने को मिलता हैं कि परिवार की जिम्मेदारी और काम के बोझ के चलते पुरुष अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं जिसके कारण उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता हैं। कई बार उनकी तबियत खराब होती हैं लेकिन काम के चलते वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं और डॉक्टर से परामर्श नहीं लेते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 3:29:20

सामान्य समझकर इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं पुरुष, बन सकते हैं गंभीर बीमारी का कारण

अक्सर देखने को मिलता हैं कि परिवार की जिम्मेदारी और काम के बोझ के चलते पुरुष अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं जिसके कारण उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता हैं। कई बार उनकी तबियत खराब होती हैं लेकिन काम के चलते वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं और डॉक्टर से परामर्श नहीं लेते हैं। ये लक्षण आपको आज मामूली लग रहे हों लेकिन ये किसी खतरनाक बीमारी के संकेत भी हो सकते है। पुरुषों द्वारा बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज करना भविष्य में भारी पड़ सकता हैं। एक उम्र के बाद रेगुलर जांच होना बहुत जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

पेशाब की समस्या

पुरुषाें काे पेशाब से जुड़ी किसी भी समस्या काे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, पेशाब की समस्या मुख्य रूप से बुजुर्गाें में देखने काे मिलती है। इसलिए अगर आपकाे छाेटी उम्र या युवास्था में यह समस्या हाे रही है, ताे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जब प्राेस्टेट बढ़ता है, ताे यह उस ट्यूब पर दबाव डालता है जाे मूत्राशय से मूत्र ले जाती है। इससे यूरिन पास करने में मुश्किल हाे सकती है। सही से यूरिन पास न हाेना कैंसर और प्राेस्टेट राेग का संकेत हाेता है। इतना ही नहीं पेशाब करते समय जलन, दर्द और रात में बार-बार पेशाब आने जैसे संकेत भी नजरअंदाज नहीं किए जाने चाहिए। ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

छोटी सांस आना

अचानक छोटी सांस आना फेफड़ों संबंधी समस्या हो सकती है। यदि आपको सीढ़ी चढ़ने पर सांस लेने में परेशानी होती है और आप अपने आप को थका हुआ महसूस करते हैं तो उसे मामूली ना समझे।यह हार्ट फेल या फिर अन्य हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा ऐसा अस्थमा के कारण भी हो सकता है।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

अंडकोष पर गांठ

अंडकाेष पर गांठ हाेना पुरुषाें काे परेशान कर सकता है। वैसे ताे अंडकाेष पर मौजूद अधिकांश गांठ हानिरहित हाेते है, लेकिन कुछ गांठ अन्य बीमारी के संकेत भी हाे सकते हैं। इसलिअ आप समय-समय पर अंडकाेष की जांच कराके रहना चाहिए। इससे आपकाे वृषण कैंसर के शुरुआती लक्षणाें का पता लगने में मदद मिलेगी। यह कैंसर 20-35 साल की आयु वर्ग के पुरुषाें में बेहद सामान्य है। लेकिन अंडकाेष की सभी गांठे कैंसर नहीं हाेते हैं, इनमें से कुछ गांठ लिक्विड इक्ट्ठा हाेने, संक्रमण और नसाें में सूजन की वजह से भी हाे सकते हैं। इससे अंडकाेष में दर्द भी हाे सकता है।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

सीने में दर्द

मांसपेशियों की दिक्कत या फिर पाचन तंत्र बिगड़ने से भी सीने में दर्द हो सकता है लेकिन अगर ये दिक्कत आपको अक्सर रहती है और सीने में जलन होती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं। ये भी पेट या गले के कैंसर, हृदय रोग या हार्ट फेल का संकेत हो सकता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दिल का दौरा ज्यादा पड़ता है। सीने में होने वाले दर्द के पैटर्न पर ध्यान दें और डॉक्टर को इसकी सही जानकारी दें।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इरेक्शन न होने की वजह से पेनिट्रेशन में दिक्कत आने की समस्या को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या स्तंभन दाेष कहते हैं। इसे आम भाषा में नपुंसकता कहा जाता है। यह समस्या गलत लाइफस्टाइल, तनाव के वजह से इन दिनाें पुरुषाें में कॉमन हाे गई है। इसके लक्षण नजर आते ही आपकाे तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। क्याेंकि स्थिति गंभीर हाेने पर यह हृदय राेग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन का भी कारण बन सकता है। यह ब्लड फ्लाे में कमी का संकेत हाेता है, जिसका असर दिल-दिमाग और शरीर के कई हिस्साें पर पड़ता है।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

मूड और पर्सनलिटी में बदलाव

मूड में बदलाव आना डिप्रेशन का भी संकेत हो सकता है। पूरी दुनिया में 45 साल से कम के पुरुषों में डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या करने की संभावा ज्यादा होती है। हालांकि मूड में बदलाव सा मानसिक तनाव हर बार डिप्रेशन नहीं हो सकता है। अगर आपने व्यक्तित्व में किसी तरह का बदलाव महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

तिल में बदलाव

तिल एक किसी की शरीर पर पाए जाते हैं। किसी के चेहरे, किसी के नाक ताे किसी के पीठ पर तिल हाेते ही है। कुछ लाेगाें के शरीर में 10 से भी अधिक तिल हाेते हैं। तिल अपने आकार और रंग नहीं बदलते हैं। ऐसे में अगर तिल अपना रंग या आकार बदले, ताे यह किसी समस्या का संकेत हाे सकता है। इसके अलावा तिल से खून निकलना, तिल पर खुजली लगना या दर्द महसूस हाेना जैसे लक्षण भी पुरुषाें काे कभी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए। अगर आपके शरीर में ऐसे बदलाव नजर आते हैं, ताे तुरंत त्वचा राेग विशेषज्ञ से संपर्क करें। रंग और आकार बदलने वाले तिल कैंसर का संकेत हाे सकते हैं। अगर तिल का आधा भाग दूसरे से मेल नहीं खाता, तिलाें के किनारे धुंधला हाेना, तिल के रंग में परिवर्तन, तिल का आकार लगातार बढ़ना आदि तिल से जुड़े ऐसे संकेत हैं, जिन्हें पुरुषाें काे कभी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

बार-बार होने वाला सिरदर्द

वैसे तो सिर में दर्द होना आम है। लेकिन 40 के पार होने पर अगर आपको कभी भी बार-बार सिर में दर्द होने लगे, तो यह कोई मामूली बात नहीं है। आपको इसके लिए तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। दरअसल, बढ़ती उम्र में आपका शरीर बड़े पैमाने पर परिर्वतन से गुजरता है। इसलिए और ज्यादा नुकसान से बचने के लिए समय पर इसका इलाज करें।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

निगलने में परेशानी

अगर आप पुरुष हैं और आपकाे निगलने में परेशानी हाे रही है, ताे कभी भी इस लक्षण काे नजरअंदाज न करें। इसे डिस्फेजिया कहा जाता है। यह समस्या एसिड रिफ्लक्स की वजह से हाेता है। निगलने में परेशानी किसी गंभीर एलर्जी या एसाेफाजाल कैंसर का शुरुआती लक्षण हाे सकता है। दरअसल, अधिक एसिड रिफ्लक्स की वजह से भाेजन नली में बदलाव आने लगते हैं, जिससे पुरुषाें में समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए समय पर आपकाे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए, ताकि समस्या न बढ़े।

men health,men health tips,men healthy living,men healthy life,Health,Health tips,healthy living

लगातार वजन कम हाेना

लगातार वजन कम हाेना भी पुरुषाें में गंभीर बीमारी का संकेत हाे सकता है। अगर आप वजन कम करने की डाइट ले रहे हैं, साथ ही एक्सरसाइज भी कर रहे हैं ताे इससे वजन कम हाेना सामान्य है। लेकिन अगर आप वजन घटाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, फिर भी लगातार वजन कम हाे रहा है ताे आपकाे थाेड़ा सतर्क हाेने की जरूरत हाेती है। वजन कम हाेने पर आपकाे थायरॉइड, डायबिटीज जैसे टेस्ट जरूर करवाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग