न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना करें ये 3 योग आसन, राहुल गांधी की तरह आपको भी नहीं होगा सर्दी में ठंड का अहसास

आज हम इस आर्टिकल में आपको तीन ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे है जिनको रोजाना करने से आपको भी सर्दी में ठंड का अहसास नहीं होगा। तो चलिए जानते है इनके बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 11:57:32

रोजाना करें ये 3 योग आसन, राहुल गांधी की तरह आपको भी नहीं होगा सर्दी में ठंड का अहसास

राहुल गांधी का दिल्ली की कड़ाके की सर्दी में सिर्फ टीशर्ट में घूमना इस समय देश में चर्चा में विषय बना हुआ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इन दिनों 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बावजूद राहुल गांधी की टी शर्ट वाली तस्वीरें न सिर्फ छाई हुई हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि इतनी ठंड में राहुल गांधी कैसे सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती? इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश कर रहा है। इस बीच आपको बताते है कि एक्सपर्ट्स इस पर क्या कहते है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग अधिक ठंड वाली जगहों पर रहते है उनका शरीर उसी हिसाब से अपने आप को एडजस्ट कर लेता है। दिल्ली में रहने वाले को 2 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर में ठंड लगती है। अगर वह व्यक्ति किसी ऐसी जगह पर पहुंच जाए जहां का तापमान 10 डिग्री है तो हो सकता है उसे ठंड का अहसास नहीं हो। इसके साथ ही जो लोग रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करते है उनका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है। इसलिए ऐसे लोगों को ठंड ज्यादा नहीं लगती है। जैसे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी रोजाना कई किलोमीटर वॉक करते हैं। इस रेगुलर एक्सरसाइज की वजह से संभव है कि उनकी फिजिकल फिटनेस अच्छी हो गई है। इसलिए ठंड नहीं लगती। ऐसा कई स्पोटर्सपर्सन के साथ भी होता है।

इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि ठंड लगने या न लगने का सीधा संबंध हमारी शारीरिक बनावट से है। छोटे कद के लोगों की मसल्स से एन्वायर्नमेंट में कम हीट यानी गर्माहट रिलीज होती है। वहीं लंबे कद के लोगों की मसल्स से ज्यादा हीट एन्वायर्नमेंट में रिलीज होती है। इस वजह से छोटे कद के लोगों को कम ठंड लगती है।

आज हम इस आर्टिकल में आपको तीन ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे है जिनको रोजाना करने से आपको भी सर्दी में ठंड का अहसास नहीं होगा। तो चलिए जानते है इनके बारे में...

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

सूर्य मुद्रा

सूर्य मुद्रा एक ऐसा योग है जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है, अगर आप रोजाना सूर्य मुद्रा करते हैं तो आपके शरीर में गर्माहट बनी रहती है। सूर्य मुद्रा हमारे भीतर के अग्नि तत्व को संचालित करती है। सूर्य की ऊंगली अनामिका को रिंग फिंगर भी कहते हैं। इस ऊंगली का संबंध सूर्य और यूरेनस ग्रह से है। सूर्य ऊर्जा स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करती है। इसे शुरू करने के एक हफ्ते के अंदर ही इसके नतीजे दिखना शुरू हो जाते है। वजन कम करने के लिए भी इस मुद्रा का उपयोग किया जाता है। पेट संबंधी रोगों में भी यह मुद्रा लाभदायक है। बेचैनी और चिंता कम होकर दिमाग शांत बना रहता है। यह मुद्रा शरीर की सूजन मिटाकर उसे हलका बनाती है।

ऐसे करें

अनामिका को हथेली की ओर मोड़कर उसे अगुठे से दबाएं, बाकी बची तीनों ऊंगलियों को सीधा रखें। इसे सूर्य मुद्रा कहते हैं। इस मुद्रा का रोज दो बार 5 से 15 मिनट के लिए अभ्यास करने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल घटता है।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

सूर्य नमस्कार

'सूर्य नमस्कार' का मतलब है सूर्य को नमन करना यानि सन सेल्यूटेशन। सूर्य नमस्कार एक साथ 12 योगासनों का फायदा देता है और इसीलिए इसे सर्वश्रेष्ठ योगासन भी कहा जाता है। इस आसन को करने से आपको सर्दी में ठंड का अहसास नहीं होगा। साथ ही इसको करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस आसन को करने से और भी कई फायदे हो सकते है जैसे पाचन और भूख में सुधार, शरीर का लचीला बनना, कब्ज की समस्या से छुटकारा, शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलना, बाजू, कंधों, कमर, पैर, क्वैड्स, काफ़्स और हिप्स की मांसपेशियों का टोन होना।

ऐसे करें

जैसा की हम आपको बता चुके है ये आसन 12 योगासनों से मिलकर बनता है ऐसे में आपको स्टेप-बाई-स्टेप इस बारे में बताते हैं...

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

प्रणामासन

सबसे पहले सूरज की तरफ चेहरा करके सीधे खड़े हों और दोनों को पैरों को मिलाएं, कमर सीधी रखें। अब हाथों को सीने के पास लाएं और दोनों हथेलियों को मिलाकर प्रणाम की अवस्था बनाएं।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

हस्तउत्तनासन

पहली अवस्था में ही खड़े होकर अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाकर सीधा रखें। अब हाथों को प्रणाम की अवस्था में ही पीछे की ओर ले जाएं और कमर को पीछे की तरफ झुकाएं।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

पादहस्तासन

अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और आगे की ओर झुकते हुए हाथों से पैरों की उंगलियों को छुएं। इस समय आपका सिर घुटनों से मिला होना चाहिए।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

अश्व संचालनासन

धीरे-धीरे सांस लें और सीधा पैर पीछे की ओर फैलाएं। सीधे पैर का घुटना जमीन से मिलना चाहिए। अब दूसरे पैर को घुटने से मोड़ें और हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें। सिर को आसमान की ओर रखें।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

दंडासन

अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों और पैरों को सीधी लाइन में रखें और पुश-अप की पोजीशन में आ जाएं।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

अष्टांग नमस्कार

अब सांस लेते हुए अपनी हथेलियों, सीने, घुटनों और पैरों को जमीन से मिलाएं। इस अवस्था में रहें और सांस को रोकें।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

भुजंगासन

अब हथेलियों को जमीन पर रखकर पेट को जमीन से मिलाते हुए सिर को पीछे आसमान की ओर जितना हो सके झुकाएं।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

अधोमुख शवासन

इसे पर्वतासन भी कहा जाता है। इसके अभ्यास के लिए अपने पैरों को जमीन पर सीधा रखें और कूल्हे को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए कंधों को सीधा रखें और सिर को अंदर की तरफ रखें।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

अश्व संचालनासन

धीरे-धीरे सांस लें और सीधा पैर पीछे की ओर फैलाएं। सीधे पैर का घुटना जमीन से मिलना चाहिए। अब दूसरे पैर को घुटने से मोड़े और हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें। सिर को आसमान की ओर रखें।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

पादहस्तासन

अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और आगे की ओर झुकते हुए हाथों से पैरों की उंगलियों को छुएं। इस समय आपका सिर घुटनों से मिला होना चाहिए।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

हस्तउत्तनासन

पहली अवस्था में ही खड़े होकर अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाकर सीधा रखें। अब हाथों को प्रणाम की अवस्था में ही पीछे की ओर ले जाएं और कमर को पीछे की तरफ झुकाएं। इस दौरान आप आधे चांद का आकार बनाएंगी। इस आसन को अर्धचंद्रासन भी कहा जाता है।

प्रणामासन

सूरज की तरफ चेहरा करके सीधे खड़े हों और दोनों को पैरों को मिलाएं, कमर सीधी रखें। अब हाथों को सीने के पास लाएं और दोनों हथेलियों को मिलाकर प्रणाम की अवस्था बनाएं।

rahul gandhi,t shirt,yoga for winter,health yoga tips,health news in hindi,healthy living

प्राणायाम

सूर्य मुद्रा और सूर्य नमस्कार करने के बाद प्राणायाम करना बेहद जरुरी है। इसको करने से बॉडी का तापमान रेगुलेट होता है। इस वजह से सर्दी में गर्मी और गर्मी में ठंडक का अहसास होता है

ऐसे करें

सबसे पहले एक मिनट के लिए शांत मुद्रा में बैठ जाए। इसके बाद नार्मल तौर से सांस लें और छोड़े। इसके बाद आंखे बंद कर लें, अपनी द्रष्टि को नाक पर केंद्रित करें। पीठ सीधी रखें और दिमाग को शांत करें। धीरे-धीरे गहरी सांस लें और धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें। अपनी सुविधा के अनुसार 10-20 बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत