Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी-जुकाम बन रहा कई लोगों की आफत, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपचार

आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनसे खांसी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां फुर्र हो जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 22 Dec 2022 3:57:19

सर्दी-जुकाम बन रहा कई लोगों की आफत, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपचार

सर्दियों का मौसम जारी हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी-जुकाम और नाक बंद होना आम समस्या है। एक बार अगर सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाए तो ये आसानी से नहीं जाता और कई दिनों तक आपको परेशान रखता है। सर्दी-जुकाम के कारण सिरदर्द, नाक बहना, बलगम, तेज़ बुखार, आँखों में खुजली होना, गले में खराशे, बदन दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर समय रहते इनसे छुटकारा ना पाया गया तो ज्यादा परेशानी बढ़ सकती हैं। हांलाकि इसके लिए जरूरी नहीं हैं कि डॉक्टर के पास ही जाया जाए, आप चाहे तो घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनसे खांसी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां फुर्र हो जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living तुलसी की चाय

अगर आपको बार-बार खांसी या फिर बलगम आ रहा है तो तुलसी के पत्ते आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप ताजी तुलसी की पत्तियां ले सकते हैं या फिर सूखे पत्ते ले सकते हैं। सूखे तुलसी के पत्तों के रूप में, एक बड़ा चम्मच भी पर्याप्त हो सकता है। इन्हें इलायची की एक या दो कलियों के साथ पानी में डालकर उबाल लें। इससे आराम मिल सकता है।

cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living लहसुन

लहसुन की कलियां लें। इन्हें दरदरा पीस लें। इनमें शहद मिलाकर खाएं। दो बार इसका सेवन करें। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह जुकाम के वायरस को खत्म कर देता है। cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living शहद

शहद का सेवन कई तरीके से किया जाता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर किसी को बहुत ज्यादा खांसी की समस्या हो रही है तो ऐसे में अदरक के साथ शहद का सेवन करें। इससे जुकाम पर काफी जल्दी असर होता है। cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living प्याज

सबसे पहले प्याज को छील लें और फिर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब उसमे शहद को डालें। अब इस मिश्रण को एक बोतल में बंद करके रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब रोज़ सुबह एक या दो शहद से मिश्रित प्याज के टुकड़े खाएं।

cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living सौंफ के बीज

सर्दी-जुकाम और खांसी में सौंफ के बीज आपकी मदद करेंगे। सौंफ रसोई की एक आम सामग्री होती है। इसके लिए एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर आधा कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे गले की खराश और खांसी में आराम मिलेगा। cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living हल्दी वाला दूध

हल्दी पाउडर को गर्म दूध में अच्छी तरह से मिला लें। रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन करें। आयुर्वेद में हल्दी के औषधीय गुणों का उल्लेख है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण इंफेक्शन को कम करते हैं। cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living अलसी

अलसी की मदद से आप सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीजों को मोटा होने तक उबालें और उसमें नींबू का रस व शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन खांसी से आराम दिलाता है। cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living काली मिर्च

काली मिर्च के चूर्ण को शहद के साथ चाटने से जुकाम में आराम मिलता है, और नाक से पानी बहना कम होता है। आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण और एक चम्मच मिश्री मिलाकर एक गिलास गर्म दूध के साथ दिन में दो बार पिएं। cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living गेहूं की भूसी

जुकाम और खांसी के उपचार के लिए आप गेहूं की भूसी का भी प्रयोग कर सकते हैं। 10 ग्राम गेहूं की भूसी, पांच लौंग और कुछ नमक लेकर पानी में मिलाकर इसे उबाल लें और इसका काढ़ा बनाएं। इसका एक कप काढ़ा पीने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

cold is becoming a problem for many people try these home remedies to get relief,Health,healthy living गर्म पानी और नमक से गरारे

गर्म पानी में चुटकी भर नमक मिला कर गरारे करने से खांसी-जुकाम के दौरान काफी राहत मिलती है। इससे गले को राहत मिलती है और खांसी से भी आराम मिलता है। यह भी काफी पुराना नुस्खा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology