न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान! इन 5 लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, वरना हो सकता है गंभीर नुकसान

नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी हो सकता है। जानें किन हालातों में इससे परहेज जरूरी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 4:04:27

सावधान! इन 5 लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, वरना हो सकता है गंभीर नुकसान

जब भी बात किसी नैचुरल, स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर ड्रिंक की होती है, तो नारियल पानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह केवल स्वाद में ही बेहतरीन नहीं होता, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी इसके अनगिनत फायदे हैं। दरअसल, नारियल पानी में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन ई जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माने जाते हैं। गर्मियों के मौसम में नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का एक बेहतरीन तरीका है, साथ ही यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। लेकिन जहां एक तरफ इसके फायदे गिनाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। जी हां, कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में नारियल पानी का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए, जानते हैं कि किन स्वास्थ्य स्थितियों में नारियल पानी से दूरी बनाना ही समझदारी है।

# डायबिटीज के मरीज़ नारियल पानी का सेवन करें सीमित मात्रा में

नारियल पानी जहां एक ओर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं डायबिटीज यानी शुगर के मरीज़ों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। दरअसल, नारियल पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफ़ी ज्यादा होता है, जिसके कारण इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल में तेज़ी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी ज़्यादा होती है, जो डायबिटिक पेशंट्स के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। इसलिए यदि आपको डायबिटीज है, तो नारियल पानी का सेवन लिमिट में करें और इसे डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

# हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग भी बरतें सावधानी

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी नारियल पानी पीने से पहले सतर्क रहने की ज़रूरत है। नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। यह पोटैशियम, बीपी की दवाओं के साथ रिएक्शन कर शरीर में इसकी मात्रा को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है, जो कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।
ऐसे में यदि आप हाई बीपी की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें, ताकि आपकी सेहत पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

# किडनी से जुड़ी समस्या है तो नारियल पानी से बनाएं दूरी

यदि आप किडनी से संबंधित किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो नारियल पानी का सेवन करने से बचना ही बेहतर है। जैसा कि पहले बताया गया है, नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। किडनी को इस अधिक मात्रा में मौजूद पोटैशियम को फिल्टर करने में कठिनाई होती है, और कई बार तो यह उसे ठीक से प्रोसेस कर भी नहीं पाती। परिणामस्वरूप, यह अतिरिक्त पोटैशियम शरीर में ही जमा होने लगता है, जो आगे चलकर किडनी की कार्यप्रणाली को और अधिक बिगाड़ सकता है और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।

# एलर्जी की प्रवृत्ति हो तो न करें कोकोनट वॉटर का सेवन

यदि आपको पहले से ही किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या है, या नारियल पानी पीने के बाद शरीर में कोई असामान्य लक्षण नज़र आते हैं, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए। ऐसी स्थिति में त्वचा पर खुजली, रैशेज या रेडनेस जैसी प्रतिक्रियाएं दिखाई दे सकती हैं। कुछ मामलों में लोगों को सूजन, जलन या हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। यदि नारियल पानी पीने के बाद आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो तुरंत इसे पीना बंद करें और चिकित्सकीय सलाह लें।

# प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में नारियल पानी से बनाएं दूरी

गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीने यानी पहले ट्राइमेस्टर में नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्भवती महिला के शरीर में ठंडक पैदा कर सकती है। कई बार यह ठंडक इतनी अधिक हो सकती है कि इससे गर्भ में अस्थिरता आ जाती है और गंभीर मामलों में मिसकैरेज का खतरा तक बढ़ सकता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को नारियल पानी के सेवन से सूजन या पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए गर्भावस्था की शुरुआत में कोकोनट वॉटर पीने से परहेज करना ही समझदारी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज