न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड में सर्दी-जुकाम से राहत के लिए अजवायन का सेवन फायदेमंद, जानें कैसे करें इसका उपयोग

अजवायन में एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पेट से लेकर श्वसन तंत्र तक, शरीर के विभिन्न हिस्सों में सुधार लाने में मदद करते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 9:38:40

ठंड में सर्दी-जुकाम से राहत के लिए अजवायन का सेवन फायदेमंद, जानें कैसे करें इसका उपयोग

अजवायन, जो भारतीय किचन का एक अहम हिस्सा है, न केवल स्वाद में ताजगी लाती है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करते हैं। अजवायन में एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पेट से लेकर श्वसन तंत्र तक, शरीर के विभिन्न हिस्सों में सुधार लाने में मदद करते हैं। खासकर ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अजवायन एक प्रभावी उपाय है। आइए, जानते हैं अजवायन के फायदे और इसे ठंड में कैसे खाएं।

carom seeds for cold relief,benefits of carom seeds in winter,ajwain for cough and cold,how to use ajwain for cold,carom seeds health benefits in winter,natural remedies for cold and cough,ajwain benefits for respiratory health,carom seeds for cough relief,winter health tips with ajwain,herbal remedy for cold

अजवायन के फायदे

# पेट की समस्याओं में राहत

अजवायन पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। यह एसिडिटी, अपच, गैस, और पेट फूलने जैसी पाचन समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके सक्रिय एंजाइम गैस्ट्रिक जूस के स्राव में सुधार करते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। इसके अलावा, अजवायन के बीज का अर्क पेट और आंतों के घावों को ठीक करने में भी मदद करता है।

# हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ना

अजवायन में बैक्टीरिया और फंगी के विकास को रोकने की क्षमता होती है। यह ई. कोली और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। अगर इसे कुचलकर घावों पर लगाया जाए तो यह संक्रमण को ठीक करता है और घावों का इलाज करता है।

# खांसी और सर्दी से राहत

अजवायन सर्दी-जुकाम और खांसी में राहत दिलाने के लिए बेहद प्रभावी है। यह बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और नाक की रुकावट को दूर करता है। अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए गुड़ और अजवायन का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद है।

# जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में आराम

अजवायन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ो के दर्द को कम करते हैं। यह रुमेटीइड गठिया जैसी पुरानी बीमारियों के इलाज में भी मदद कर सकता है, जो वात दोषों के बढ़ने से होती हैं।

carom seeds for cold relief,benefits of carom seeds in winter,ajwain for cough and cold,how to use ajwain for cold,carom seeds health benefits in winter,natural remedies for cold and cough,ajwain benefits for respiratory health,carom seeds for cough relief,winter health tips with ajwain,herbal remedy for cold

ठंड में अजवायन खाने के दादी-नानी के टिप्स

पिसी हुई अजवायन का मिश्रण

ठंड के मौसम में अजवायन के सेवन से सर्दी-जुकाम और पाचन समस्याओं से राहत मिलती है। दादी-नानी के बताए तरीके से, आप पिसी हुई अजवायन, घी, बूरा (गुड़ का बुरा), और सोंठ पाउडर को मिलाकर खा सकते हैं। यह मिश्रण शरीर को गर्म रखता है और आपकी सेहत को दुरुस्त बनाता है।

अजवायन का पानी

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवायन डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो उसे छानकर एक कप में निकालें और इसमें चुटकीभर काला नमक डालकर चाय की तरह पीएं। यह खासकर सर्दी-जुकाम और खांसी को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।

अजवायन को ठंड में इस तरह से अपनी डाइट में शामिल कर, आप न केवल सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं, बल्कि इससे पेट और श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका