Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी देने लगती हैं ये संकेत, जानें और समय पर हो जाएं सतर्क

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी में दिखने लगते हैं। इन्हें जानकर समय रहते सतर्क होने में ही आपकी भलाई हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 1:19:50

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी देने लगती हैं ये संकेत, जानें और समय पर हो जाएं सतर्क

आज के दौर में देखने को मिल रहा हैं कि कई लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण विभिन्न शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में पाया जाने वाला एक मोमी पदार्थ है। शरीर के बेहतर कामकाज के लिए इसकी जरूरत होती है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तो धमनियों में प्लाक का निर्माण होता है। जिसकी वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इस प्रकार हाई कोलेस्ट्रॉल नर्वस सिस्टम और हार्ट को सबसे अधिक प्रभावित करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी में दिखने लगते हैं। इन्हें जानकर समय रहते सतर्क होने में ही आपकी भलाई हैं।
body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living सीने में दर्द होना

सीने में दर्द होना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण होता है।जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो आपको सीने में दर्द का अहसास हो सकता है। इस स्थिति में आपको सीने का दर्द कुछ समय या दिनों के लिए हो सकता है। सीने का दर्द गंभीर भी हो सकता है। कई बार यह सीने का दर्द हार्ट अटैक का लक्षण भी माना जाता है। इसके अलावा पैरों में भी दर्द महसूस हो सकता है।

body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living पैरों में दर्द

कई बार पैरों में दर्द भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण हो सकता है। इसके साथ ही किसी काम को करते ही तुरंत थक जाना, मितली महसूस होना और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते हो सकता है।

body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living वजन बढ़ना

लगातार बढ़ता वजन भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण होता है।दरअसल जब मोटापा बढ़ता है तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक होता है इसलिए अगर आपका वजन अधिक है साथ ही आपको सीने में लगातार दर्द भी हो रहा है तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ऐसे में आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवा सकते हैं।

body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living अधिक पसीना आना

वैसे तो पसीना आना सामान्य होता है। लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है वह किसी न किसी समस्या का संकेत होता है। जरूरत से ज्यादा पसीना आना हाई कोलस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर भी पसीना अधिक आता है। ऐसे में आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवा लेनी चाहिए। body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living आंखों के आसपास पीलापन

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर आंखों से जुड़ा एक लक्षण xanthelasma है। इस स्थिति में आंखों के आसपास पीलापन हो सकता है। ये त्वचा के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल की वजह से होता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है, उनमें यह स्थिति पाई जाती है। इस तरह के निशान दिखने पर सतर्क हो जाएं। body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living आंखों के वहां छल्ले बनना

यह एक ऐसी स्थिति है जिमसें आंख के सामने के भाग के चारों ओर नीले, सफेद या हल्के भूरे रंग का छल्ले बन सकते हैं। यह स्थिति कॉर्निया के ऊपर या नीचे से शुरू हो सकती है और समय के साथ बिगड़ती रहती है। body starts giving these signs when cholesterol increases learn and be alert on time,Health,healthy living अन्य लक्षण

इसके अलावा जी मिचलाना, सुन्न होना, अत्यधिक थकान, सीने में दर्द या एनजाइना, सांस लेने में कठिनाई, हाथ-पांव में सुन्नपन या ठंडक, हाई ब्लड प्रेशर भी कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होने के लक्षण हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology