न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार के दौरान शरीर में जमा होने लगते हैं विषाक्त पदार्थ, करें इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन

इन ड्रिंक्स से आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता हैं। आइये जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में जिनका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 1:44:53

त्योहार के दौरान शरीर में जमा होने लगते हैं विषाक्त पदार्थ, करें इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन

त्योहारी सीजन जारी है जहां घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिनमें कुछ तले हुए पदार्थ होते हैं तो कुछ मीठे। त्योहार के दिनों में लोग खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते है और लगातार ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक साबित होती हैं। खराब खानपान की वजह से मोटापा, पेट की परेशानी और हाई बीपी जैसी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो शरीर से टॉक्सिन अर्थात विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने का काम करती हैं। इन ड्रिंक्स से आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता हैं। आइये जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में जिनका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

दालचीनी और शहद से से बनी ड्रिंक

दालचीनी और शहद का ड्रिंक शरीर से गंदगी को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है। यह ड्रिंक शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, दाल चीनी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की गंदगी को साफ करने में मददगार होते हैं। वहीं, शहद भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में दोनों का मिश्रण आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

संतरा और गाजर से बनी ड्रिंक

संतरा और गाजर दोनों ही विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह ड्रिंक पीने में लाजवाब लगती है। जब आप दोनों को मिलाते हैं, तो आपको एक खट्टा और मीठा मिक्सचर मिलता है, जो आपकी प्यास बुझाने के साथ-साथ आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

पुदीने और खीरे से बनी ड्रिंक

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए पुदीने और खीरे का ड्रिंक भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, खीरे में पानी की काफी ज्यादा मात्रा होती है। ऐसे में यह आपको काफी लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह ड्रिंक आपके लिए काफी हेल्दी होता है। पुदीने और खीरे का ड्रिंक तैयार करने के लिए खीरे को बारीक काट लें। अब इसे एक बोतल में भरकर रख लें। इसके बाद इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डाल लें और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। रोजाना इस ड्रिंक के सेवन से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

एबीसी ड्रिंक

डिटॉक्स ड्रिंक ABC (Apple Beetroot Carrot) हेल्दी ही नहीं, बल्कि टेस्टी भी होता है। इन तीन चीजों के मिक्सचर से बनी इस डिटॉक्स ड्रिंक में फाइबर में उच्च, कैलोरी में कम और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। साथ ही इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक

खाने खाने के बाद इस ड्रिंक को पीने से काफी फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए किसी गिलास या बोतल में नींबू, अदरक और पुदीना डालकर रख दें। इसे पीने से बॉडी रिफ्रेश हो जाती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

मेथी से बनी ड्रिंक

ये ड्रिंक बनाने में बहुत ही आसान है। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना को रात को पानी में भिगोकर रख दें। इसे अगली सुबह छान लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। खाली पेट इसका सेवन करने से वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है।

best detox drinks for healthy body,healthy living,Health tips

एप्पल और सिनेमन डिटॉक्स ड्रिंक्स

कटे हुए सेब की कुछ स्लाइस और कुछ सिनेमन के टुकड़े आधे लीटर पानी में मिलाएं और स्वाद के लिए इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर 4 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। इसे सुबह खाली पेट इस्तेमाल करें। इसके लगातार सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। एप्पल को डिटॉक्स ड्रिंक्स की तरह बनाकर पीने से किडनी की गंदगी भी साफ होती है और किडनी फंक्शन भी दुरुस्त रहता है। सिनेमन यानी दालचीनी मिल जाने से शरीर के टॉक्सिन को हटाने में भी यह सक्षम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स