Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आदतों को है तुरंत बदलने की जरूरत, आपकी सेहत के साथ हो रहा खिलवाड़!

कौन नहीं चाहेगा कि उसकी जिंदगी सेहतमंद तरीके से व्यतीत हो। सभी अपनी सेहत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं और इसके लिए अपनी जीवनशैली में भी कई बदलाव लाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2024 12:05:20

इन आदतों को है तुरंत बदलने की जरूरत, आपकी सेहत के साथ हो रहा खिलवाड़!

कौन नहीं चाहेगा कि उसकी जिंदगी सेहतमंद तरीके से व्यतीत हो। सभी अपनी सेहत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं और इसके लिए अपनी जीवनशैली में भी कई बदलाव लाते हैं। लेकिन कई बार कम जानकारी के चलते उनकी जीवनशैली में कुछ आदतें ऐसी जुड़ जाती हैं जो सेहत के साथ खिलवाड़ करते हुए इसे नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। आपकी रोज़मर्रा से जुड़ी कई आदतें हैं जो चुपचाप आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती रहती हैं। ये आदतें आपको खबर लगे बिना ही सेहत को खोंखला बनाने का काम कर रही हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें तुरंत बदलने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...
bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being पूरी नींद न लेना

अच्छी सेहत के लिए आपका सही से नींद पूरी करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप काफी वक्त से 6 घंटे से कम की नींद ले रहे हैं, तो आपकी बॉडी की इम्युनिटी काफी कमज़ोर भी हो सकती है और आपको कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पद सकता है। इसलिए आपको रोज़ाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत ज़रूरी है। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being निगेटिव होना

अच्छी सेहत के लिए आपके अंदर एक पॉज़िटिव एटीट्यूड होना बेहद जरूरी है। अगर आप अक्सर इस बात को लेकर स्ट्रेस रहते हैं कि आप बहुत अकेले हैं, आपका कोई दोस्त नहीं है, या फिर आपकी ज़िंदगी में बहुत सारे दुख – तकलीफ हैं तो ये सोच आपको लाफ़ी ज़्यादा निगेटिव बना सकती है। इससे आपकी फिज़िकल और मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। साथ ही आपकी इम्युनिटी भी कमज़ोर हो सकती है। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being खाते समय पानी को कहें ना

कभी भी खाना खाते वक्त और खाने के तुरंत बाद पानी ना पिएं। अगर आप खाने के दौरान या बाद में पानी पीते हैं, तो अपनी आदत तुरंत बदलें। ऐसा करने से पाचन तंत्र कमजोर होता है और कब्ज की शिकायत संभव है। सही मायनों में, खाने से आधा घंटे पहले और खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। ध्यान रखें कि खाने से तुरंत पहले भी पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर होती है। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being पानी कम पीना

पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है, आपके शरीर के माध्यम से ऑक्सीजन के परिवहन में मदद करता है, अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को निकालता है, आपके अंगों की रक्षा करता। डॉक्टर भी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में आठ गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करता है। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being पैक्ड फूड खाना

आप अगर फ्रोजन या पैक्ड फूड कभी-कभी खाते हैं तो अलग बात है लेकिन इसे अपनी आदत में शुमार न करें। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ सोडियम और अन्य परिरक्षकों से भरे हुए होते हैं। एफडीए के सुझाव के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना 2,300 मिलीग्राम सोडियम यानी एक टी स्पून नमक का सेवन करना चाहिए। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being खाना न खाना

सही समय पर न खाना और खाना स्किप करना सबसे बड़ी गलती है और आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकती है। आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्व नहीं पहुंच पाएंगे, बल्कि इससे थकान, चक्कर, लो ब्लडप्रेशर, आदि की समस्या हो सकती है। यह आपको चौबीसों घंटे अजीब महसूस करवा सकता है। खाना छोड़ना वज़न कम करने का उपाय नहीं है! बल्कि अपनी डाइट में कैलोरी कम करने और एक्सरसाइज करने से आपका वज़न घटेगा। दिन में 3 बार खाना आपको पेट भरा हुआ महसूस करवाता है जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाती हैं। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being चाय और कॉफी पर ब्रेक लगाएं

कई लोगों को खाने के बाद चाय, कॉफी पीना बेहद पसंद होता है। अगर यह आपकी भी आदत में शुमार है तो तुरंत इसे बदलें। खाने के बाद चाय पीना शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। चाय शरीर में खाने के द्वारा लिए गए पोषक तत्वों को खत्म करता है। वहीं कॉफी में कैफीन होता है, जो आयरन खत्म करता है। खाने के तुरंत बाद चाय, कॉफी पीने से खाने को पचने में परेशानी होती है। इसलिए, कोशिश करें कि खाने के एक घंटे तक चाय की चुस्की पर ब्रेक लगाएं। bad health habits,unhealthy habits,lifestyle changes,health and wellness,healthy living tips,personal health,ditching unhealthy habits,health improvement,breaking bad habits,positive lifestyle changes,overcoming unhealthy behaviors,adopting healthy habits,wellness transformation,healthy lifestyle tips,self-care habits,habit change tips,building healthier routines,wellness journey,healthy choices for life,improving overall well-being घंटों तक अपनी डेस्क पर बैठे रहना

अगर आप ऑफिस में घंटों अपनी कुर्सी पर बैठे रहते हैं, और लगातार डेस्क पर ही अपना काम करते रहते हैं तो ये आदत अभी छोड़ दें। काम करने के दौरान हर एक से डेढ़ घंटे में आपको अपनी जगह से उठकर थोड़ा चलना चाहिए। टाइम मिलने पर स्ट्रेचिंग करें या एक छोटी सी वॉक पर भी आप जा सकते हैं। बाहर की ताज़ी हवा आपके दिमाग और शरीर को फ्रेश रखने में मदद करेगी और आपकी आंखों को भी अपने कंप्यूटर स्क्रीन से थोड़ी राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology