न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 10 आदतें बन रही हैं हड्डियों के लिए धीमा जहर, कम उम्र में ही बना देगी आपको असहाय

आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं क्योंकि हड्डियां पतली होती जाती हैं और उनका घनत्‍व भी कम होने लगता है। लेकिन आजकल यह समस्या कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jun 2023 1:31:16

ये 10 आदतें बन रही हैं हड्डियों के लिए धीमा जहर, कम उम्र में ही बना देगी आपको असहाय

बिना हड्डियों के हमारा शरीर आटे की लुगदी के समान होगा। शारीरिक संरचना और संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं क्योंकि हड्डियां पतली होती जाती हैं और उनका घनत्‍व भी कम होने लगता है। लेकिन आजकल यह समस्या कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। जी हां, आजकल लोग लाइफस्टाइल से जुड़ी इतनी गलतियां कर रहे हैं कि कम उम्र के युवा और कई बार छोटे बच्चे भी हड्डियों से जुड़ी बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं। हड्डियों के कमजोर होने के पीछे जब कोई ठोस कारण नहीं होता तो हमारी कुछ बुरी आदतें इसकी वजह होती हैं। आज हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जितना जल्दी हो सकें बदल लें क्योंकि ये आपकी हड्डियों के लिए धीमे जहर के समान हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

ज्यादा नमक का सेवन

इसके अलावा बहुत ज्यादा नमक भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमक खाने से भी आपके शरीर में हड्डियों कमजोर होने लगती है। माना जाता है कि बहुत ज्यादा नमक वाला खाना खाने से हड्डियों की बोन डेंसिटी कम हो सकती है। नमक में मौजूद सोडियम कैल्शियम को शरीर में कम करता है। इसलिए खाने में नमक केवल स्वादानुसार या हल्का कम ही होना चाहिए।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन

ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि शरीर में जितना ज्यादा प्रोटीन होगा उतना ज्यादा हेल्दी रहेंगे। परंतु आपको बताएं कि इस अवधारणा की वजह से हम शरीर की आवश्यकता से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, एक उचित मात्रा में प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है परंतु इसकी अधिकता हड्डियों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। असल में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन होने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से हड्डियों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता और इनके प्रभावित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

ज्यादा कैफीन का इस्तेमाल

कॉफी लवर्स को ये बात परेशान कर सकती है, लेकिन शरीर में ज्यादा कैफीन की मात्रा हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है। कॉफी और चाय के अलावा कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स में भी कैफीन पाए जाते हैं। हाई कैफीन के इस्तेमाल से शरीर कैल्शियम को ठीक से अब्सॉर्ब नहीं कर पाता, जिससे हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

स्मोकिंग

जब आप रोजाना सिगरेट के धुएं में सांस लेते हैं, तो आपका शरीर नए हेल्दी हड्डी के ऊतकों को आसानी से नहीं बना सकता है। जितना ज्यादा समय तक आप धूम्रपान करते हैं, यह उतना ही खराब होता जाता है। अगर आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो ब्रेक होने का जोखिमों कम हो सकता है और हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकते हैं, हालांकि इसमें कई साल लग सकते हैं।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

शराब पीने की आदत

दोस्तों के साथ पार्टी करना और शराब पीना भले ही मजेदार लगता हो, लेकिन यह हड्डियों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। अल्कोहल कैल्शियम को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता में बाधा डालता है, जिससे वे कमजोर होते चले जाते हैं। इसके अलावा अल्कोहल बोन रीमॉडेलिंग को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे बोन डेंसिटी में कमी आ सकती है।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

धूप में समय ना बिताना

मजबूत हड्डियों के लिए धूप में बैठना बेहद जरूरी है। बिजी शेड्यूल के कारण कुछ लोग धूम में समय नहीं बिताते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिलता है, जो हड्डियों को कमजोर बनाता है। मजबूत हड्डियों के लिए सुबह के समय धूप में कुछ समय बिताएं और इसी के साथ डायट में भी विटामिन वाली चीजों को शामिल करें।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

लगातार बैठे रहना

घंटों तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहने से मांसपेशियां स्थिर हो जाती हैं और अचान उठने और हिलने के लिए हड्डियों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ऐसा हर रोज करने से समय के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए नियमित कसरत और काम के बीच में कुछ मिनट का ब्रेक जरूरी है। इसके लिए वॉकिंग, रनिंग या फिर वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेचिंग जैसी आदतें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

एक्सरसाइज न करना

अक्सर लोगों को आदत होती है कि खाना खाया और बिस्तर पर लेट गए। लेकिन जो खाना आप खा रहे हैं उसे बाहर भी तो निकलना है। एक्सरसाइज के माध्यम से शरीर से पसीना निकलता है जिससे हानिकारक पदार्थ शरीर से बाहर निकलते हैं और आपकी त्वचा निखरती है। एक्सरसाइज केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि हड्डियों कि मजबूती के लिए भी बहुत जरूरी है। डॉक्टर का कहना है कि एक्सरसाइज नहीं करने से मासपेशियों में जल्दी एजिंग होने लगती है।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

जरूरत से ज्यादा कम वजन

एक उचित वजन मेंटेन करना हेल्दी है, परंतु जरूरत से ज्यादा वजन कम कर लेना आपकी समग्र सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। खासकर यह हड्डियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। अंडरवेट होने की स्थिति ओस्टियोपोरोसिस की संभावना को बढ़ा देती हैं। साथ ही हड्डियों के फ्रैक्चर होने और बोन लॉस होने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। यदि आप अंडरवेट हैं, तो उचित डाइट और एक्सरसाइज के साथ अपने वेट को मेंटेन रखने की कोशिश करें।

bad habits for bones,bone health,bone-strengthening habits,bone-damaging habits,bone care,bone health tips

स्ट्रेस लेना

जब व्यक्ति तनावग्रस्त होता है, तो शरीर कोर्टिसोल नाम का हार्मोन रिलीज करता है, जो हड्डियों को रीबिल्ड करने में बाधा डालता है। पुराने तनाव से हड्डियों की डेंसिटी भी कम होने लगती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगली बार जब आप तनावग्रस्त हों, तो योग करें या फिर गहरी सांस लेकर अपने दिमाग को आराम देने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन