न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: द्वारका में ओखा बंदरगाह जेटी निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से 3 श्रमिक मरे

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां ओखा बंदरगाह पर एक जेटी निर्माण स्थल पर बुधवार को क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 9:03:21

गुजरात: द्वारका में ओखा बंदरगाह जेटी निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से 3 श्रमिक मरे

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां ओखा बंदरगाह पर एक जेटी निर्माण स्थल पर बुधवार को क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। जिलाधिकारी जीटी पंड्या ने इस मामले पर बताया कि ओखा बंदरगाह पर जेटी का निर्माण गुजरात समुद्र बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। ओखा मरीन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि क्रेन से कुचलकर दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि इस घटना के बाद ओखा जेटी पर कोस्ट गार्ड, पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।
गौरतलब है कि बीते दिनों गुजरात के भावनगर में भी दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली थी। दरअसल सोमनाथ नेशनल हाईवे पर त्रापज गांव के पास खड़े रेत से भरे ट्रक के पीछे एक निजी लग्जरी बस घुस गई और इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अलंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। हादसे के बाद चीख पुकार मची है। हादसे में घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, सोमनाथ नेशनल हाईवे पर त्रापज गांव से आगे खड़ा ट्रक अचानक लक्ज़री बस से टकरा गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और 108 एंबुलेंस का काफिला पहुंचा और घायलों को तलाजा अस्पताल भेजा गया है। अलंग PSO ने टेलीफोनिक बातचीत में बताया कि, मंगलवार की सुबह के समय त्रापज गांव के पास बायपास रोड के पास खड़ा ट्रक और बस के टकराने की घटना हुई। इसमें कुछ लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।

तलाजा CHC के सुपरिटेंडेंट एम.बी. साकिया ने टेलीफोन पर बताया कि इस हादसे में छह शव अस्पताल लाए गए हैं और 7 से 8 घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि सोमनाथ नेशनल हाईवे पर चार लेन का निर्माण किया गया है और प्रत्येक गांव के पास बायपास रास्ते बनाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत