न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी सांसों से आती है बदबू? जानें इसके पीछे की वजहें और आसान घरेलू उपाय जो बचा सकते हैं आपको शर्मिंदगी से

मुंह से आने वाली दुर्गंध न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनती है, बल्कि यह सेहत से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। जानिए ब्रशिंग, तुलसी, नींबू-शहद और अन्य घरेलू उपाय जो सांसों को ताजा बनाए रखते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 9:08:52

क्या आपकी सांसों से आती है बदबू? जानें इसके पीछे की वजहें और आसान घरेलू उपाय जो बचा सकते हैं आपको शर्मिंदगी से

आप किसी जरूरी मीटिंग में हैं, किसी दोस्त से दिल खोलकर बात कर रहे हैं या फिर ऑफिस में लोगों के बीच चर्चा में व्यस्त हैं। लेकिन अचानक आपको महसूस होता है कि आपकी सांसों से बदबू आ रही है। ऐसे में सामने वाले के चेहरे का हाव-भाव बदल जाए, तो एक पल में ही शर्मिंदगी और असहजता दोनों ही महसूस होती है। यह सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि ये स्थिति आपके आत्मविश्वास को अंदर तक हिला सकती है और आपके सामाजिक व्यवहार को भी प्रभावित कर सकती है।

अच्छी बात ये है कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ आसान घरेलू उपाय और साफ-सफाई की कुछ बुनियादी आदतें काफी असरदार साबित हो सकती हैं। इस बारे में डॉ. विजय लक्ष्मी के अनुसार, मुंह से बदबू आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी है।

मुंह की बदबू के आम कारण

- मुंह की सफाई का ठीक से न होना

- पाचन संबंधी समस्याएं

- ज्यादा देर तक कुछ न खाना

- मुंह सूखा रहना

- दांतों के बीच फंसे भोजन का रह जाना

- धूम्रपान या तंबाकू का सेवन

- मसूड़ों की बीमारी या कैविटी

बदबू से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

1. ब्रश और फ्लॉस करें नियमित रूप से

दिन में दो बार ब्रश करना और कम से कम एक बार फ्लॉस करना बेहद जरूरी है। दांतों में फंसे भोजन के कण और बैक्टीरिया बदबू के मुख्य कारण होते हैं। ब्रशिंग से न केवल सांसों में ताजगी आती है, बल्कि यह संपूर्ण ओरल हाइजीन का ख्याल रखती है।

2. गुनगुने नमक पानी से कुल्ला करें


नमक में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया मरते हैं, जिससे बदबू कम होती है और मसूड़े भी मजबूत बनते हैं।

3. तुलसी, पुदीना या लौंग चबाएं

ताजी तुलसी और पुदीने की पत्तियों में मौजूद प्राकृतिक तेल बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। वहीं, लौंग चबाने से भी मुंह में ताजगी आती है और बैक्टीरियल संक्रमण से सुरक्षा मिलती है।

4. नींबू और शहद का सेवन करें


सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र सुधरता है। यह उपाय धीरे-धीरे मुंह की बदबू को भी जड़ से मिटाने में मदद करता है।

5. पानी की पर्याप्त मात्रा लें

मुंह सूखने से लार बनना कम हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और बदबू आने लगती है। हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है ताकि मुंह की नमी बनी रहे और लार के जरिए मुंह साफ होता रहे।

6. रसीले फलों का सेवन करें


सेब, संतरा, अनार जैसे फल फाइबर से भरपूर होते हैं जो मुंह की सफाई में मदद करते हैं। ये फल न केवल पाचन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि सांसों को ताजगी भी प्रदान करते हैं।

7. दही और छाछ को डाइट में शामिल करें

दही और छाछ में मौजूद गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इससे बदबू नियंत्रित होती है और पेट भी स्वस्थ रहता है।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?