न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे योग के दौरान ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं आपकी सेहत

योग के दौरान कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका उन्हें आभास तक नहीं होता। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 3:01:20

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे योग के दौरान ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं आपकी सेहत

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की कितनी अहम भूमिका है यह तो सभी जानते हैं। योग सिर्फ आपको शारीरिक रूप से ही फिट नहीं बनाता, बल्कि मानसिक रूप से भी तनावमुक्त करता है। योग कई तरह की शारीरिक परेशानियों को कम करने का एक आसान तरीका है जिसके लिए इसका नियमित अभ्यास करना जरूरी हैं। एक तरफ जहां योग आपकी सेहत को बनाए रखता है वहीं गलत ढंग से किए गए योगासन से पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। योग का अधूरा ज्ञान या गलत जानकारी आपकी सारी मेहनत बेकार कर सकती है। योग के दौरान कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका उन्हें आभास तक नहीं होता। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

avoid these mistakes during yoga,healthy living,Health tips

योग से पहले न भूलें वॉर्मअप करना

योग करने से पहले वॉर्मअप करना बेहद आवश्यक होता है। इससे हमारा शरीर योगासन करने के लिए तैयार होता है इसलिए कभी भी वॉर्मअप के योग नहीं करना चाहिए। वॉर्मअप होने के लिए आप कुछ देर हल्की स्ट्रेचिंग, रस्सी कूद या टहलना जैसी हल्की-फुल्की गतिविधियां कर सकते हैं।

avoid these mistakes during yoga,healthy living,Health tips

शरीर के साथ जबरदस्ती न करें

अगर आपने योगाभ्यास नया-नया शुरू किया है, तो कभी भी अपने शरीर के साथ सख्ती मत कीजिए क्योंकि शुरुआत में मांसपेशियों में स्टिफनेस होती है। लेकिन तमाम लोग नए-नए जोश के चक्कर में काफी मेहनत कर लेते हैं। अगले दिन उन्हें मांसपेशियों में दर्द वगैरह तमाम परेशानियां हो जाती हैं। इसलिए शुरुआती दिनों में उतना ही अभ्यास करें, जितना शरीर से संभव हो। धीरे-धीरे शरीर में लचीलापन आने लगेगा तो योगाभ्यास भी आसानी से होगा।

योग करते समय न पहनें टाइट कपड़े

योग में शरीर को कई हिस्सों को मोड़ना और स्ट्रेच करना होता है यदि आप योग करते समय ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं तो आपको असुविधा हो सकती है, इसलिए योग करते समय आरामदायक कपड़े ही पहनना चाहिए।

avoid these mistakes during yoga,healthy living,Health tips

निरंतरता बनाए

अधिकतर लोग योग करते समय तालमेल नहीं रखते हैं और किसी दिन ज्यादा तो किसी दिन कम योग कर लेते हैं जोकि गलत है। शिवानी कहतीं हैं कि ऐसा करने से शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं शरीर में दर्द और अकड़न की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि योग करते समय इसके नियमों का पालन करें।

ज्यादा पानी न पीएं

योगाभ्यास के दौरान ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि जब आप योग करते हैं तो आपके शरीर का उष्णता स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। पानी पीने से अचानक उष्णता तेजी से घटती है और जुकाम, कफ विकार, एलर्जी आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरत पड़ने पर एक या दो घूंट से ज्यादा पानी न पीएं।

avoid these mistakes during yoga,healthy living,Health tips

थकान या बीमारी में योग करना

यदि आप बहुत थके हुए हैं तो उस स्थिति में योग नहीं करना चाहिए क्योंकि योगासन करते समय मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। यदि आप थकान की अवस्था में योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है। इसी तरह बीमार होने पर यदि आपका शरीर कमजोर है तो उस स्थिति में योग करने के लिए शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।

मोबाइल को साथ में रखना

अक्सर देखने को मिलता है कि योग के दौरान भी लोग मोबाइल अपने साथ रखते हैं। शिवानी कहतीं हैं कि योग करते समय जरूरी है कि आप अपना पूरा ध्यान योगासन पर ही लगाएं ना कि मोबाइल पर क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका