Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पड़ चुका हैं एक बार दिल का दौरा, कभी ना करें इन 8 चीजों का सेवन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक बार दिल का दौरा पड़ चुका हैं उन्हें नहीं खाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 4:44:27

पड़ चुका हैं एक बार दिल का दौरा, कभी ना करें इन 8 चीजों का सेवन

वर्तमान समय की जीवनशैली में लोगों का खानपान बहुत बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा हैं जो बिमारियों को न्यौता देता हैं। आजकल देखा जाता हैं कि दिल से जुड़ी बीमारियां बहुत सामने आ रही हैं। कई लोगों को एक बार दिल का दौरा आ चुका हैं और वे खुद के स्वास्थ्य को संभालने में लगे हुए हैं। ऐसे में जरूरी हैं यह जानना कि अपनी डाइट कैसी राखी जाए ताकि सेहत को नुकसान ना पहुंचे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक बार दिल का दौरा पड़ चुका हैं उन्हें नहीं खाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।
Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart फ्राइड फूड्स

दिल का दौरा पड़ने के बाद ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है कि फ्राइड फूड का सेवन कम किया जाए। कम तला-भुना खाने से भविष्य में दिल का दौरा या स्ट्रोक पड़ने की संभावना कम हो जाती है। सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर अधिक बढ़ जाता है, जिसके कारण धमनियों के ऊपर फैट्स की परत जमा हो जाती है और फिर रक्त के प्रवाह सुचारू रूप से नहीं होता है। बेहतर होगा कि अपनी डायट में से फ्राइड फूड को अलग कर दें। ऑलिव ऑयल में बना हुआ घर का खाना खाएं। Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट में सोडियम और नाइट्रेट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है और प्रोसेस्ड मीट खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और हार्ट संबंधी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart साल्टेड नट्स और स्नैक्स

दिल से जुड़ी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो जरुरी है कि डायट में नमक यानी सोडियम का सेवन कम करें। पोषक तत्वों से भरपूर नट्स दिल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, लेकिन साल्टेड नट्स और स्नैक्स दिल को नुक्सान पहुंचाते हैं। अत: नट्सवाले स्नैक्स खरीदने से पहले उनका नुट्रिशन लेबल पढ़ लें कि उनमें सोडियम की मात्रा कितनी हैं। साल्टेड नट्स खाने हैं, तो ऐसे स्नैक्स लें, जो अनसाल्टेड या लो-सोडियम स्नैक्स हों। ज्यादा मात्रा में सोडियम खाने से ब्लड पतला होने लगता है जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart सोडा

अगर आपको सोडा पीना अच्छा लगता है, तो हार्ट अटैक के बाद अपनी इस आदत को छोड़ दें। सोडा में शुगर होता है और रोज़ाना सोडा पीने से शरीर में शक़्कर का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा सोडे में प्रेसेर्वटिव्स होते हैं, जिनसे हार्ट सम्बन्धी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart मैदा

मैदा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक आने का ख़तरा बढ़ जाता है। मैदे से बनने वाले खाद्य पदार्थ जैसे- ब्रेड, पास्ता, बिस्किट्स, केक, चिप्स, समोसा, कुल्चे, पिज्जा, बर्गर आदि में अधिक मात्रा में अनहेल्दी कार्ब्स होते हैं। इन अनहेल्दी कार्ब्स से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने लगती है, जो कई तरह की शारीरिक परेशानियों की वजह बनता है। Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart बेक्ड फूड आइटम्स

हार्ट अटैक आने के बाद अगर आप हार्ट-हेल्दी डायट फॉलो कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने डायट चार्ट से केक, कुकीज़, पेस्ट्रीज़ जैसे बेक्ड फूड आइटम्स को कट करें। शक़्कर होने के कारण इन बेक्ड चीज़ों को खाने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ जाता है और दिल संबंधी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं। क्रीम आदि होने के कारण इसमें सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जिससे ब्लड कोलेस्टेरॉल का स्तर बढ़ता है। अगर मीठा खाने का मन करें, तो ताज़े फल खाएं। इनमें नेचुरल शुगर होता है, जो मीठे की ललक को शांत करते हैं। Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart कैफीन मिश्रित चाय-कॉफीऔर एनर्जी ड्रिंक्स

चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स बहुत अधिक मात्रा में पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक के आने की संभावना बढ़ जाती है। Health tips,health tips in hindi,healthy food,heart attack,healthy heart जंक फूड

अपनी डायट से जंक फूड को हटाकर आप हार्ट अटैक के खतरे को 53% तक कम कर सकते हैं। जंक फूड, पिज़्ज़ा, बर्गर में फैट, सोडियम और कैलोरीज़ होती हैं, जिनसे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए हार्ट अटैक के बाद डायट चार्ट में इन चीजों को बिलकुल भी जगह न दें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology