न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी कॉफी में पिसे हो सकते हैं कॉकरोच? FDA का खुलासा सुनकर चौंक सकते हैं आप!

कॉफी लवर्स के लिए चौंकाने वाली खबर! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉफी पाउडर में कॉकरोच के अंश पाए जा सकते हैं। FDA ने भी इस आशंका की पुष्टि की है। जानिए इस सच के पीछे की पूरी कहानी और कैसे आप खुद को इससे बचा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 4:11:42

 क्या आपकी कॉफी में पिसे हो सकते हैं कॉकरोच? FDA का खुलासा सुनकर चौंक सकते हैं आप!

चाय की ही तरह, भारत में कॉफी के दीवानों की भी कोई कमी नहीं है। कुछ लोगों के लिए तो सुबह की शुरुआत कॉफी की एक गर्म प्याली के बिना अधूरी लगती है। इसके अलावा, हेल्थ एक्सपर्ट्स भी समय-समय पर कॉफी के कई स्वास्थ्य लाभ गिनाते रहते हैं, जिससे इसका क्रेज और भी बढ़ जाता है। लेकिन ज़रा सोचिए, अगर उसी कॉफी में कुछ ऐसा निकले जो आपके मन को विचलित कर दे, तो? सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया गया है कि कॉफी पाउडर के साथ कॉकरोच भी पीसे जाते हैं! और सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अमेरिकी संस्था एफडीए (FDA) ने भी इसकी पुष्टि की है।

अब भले ही ये खबर अमेरिका से आई हो, लेकिन भारत में भी इस तरह की आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में कॉफी लवर्स के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि कहीं हम भी तो अनजाने में ऐसा कुछ नहीं पी रहे?

कैसे हुआ कॉफी में कॉकरोच की मौजूदगी का खुलासा?

ये खुलासा महज़ इत्तेफाक से हुआ। news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, 80 के दशक में एक बायोलॉजी प्रोफेसर को पहले से पिसी हुई कॉफी से एलर्जी हो जाती थी। लेकिन उन्हें कॉकरोच से भी एलर्जी थी, जिससे यह शक गहराया। जब जांच हुई, तो पाया गया कि पिसी हुई कॉफी में वाकई कॉकरोच और अन्य कीट हो सकते हैं।

पिसी हुई कॉफी में ज्यादा खतरा क्यों?

FDA के मुताबिक, ग्रीन कॉफी बीन्स में अक्सर कीड़े पाए जाते हैं। वहीं, कॉफी को स्टोर करने वाली जगहें अक्सर अंधेरी, नम और कीटों से भरी होती हैं। जब इन्हें बड़ी मात्रा में पीसा जाता है, तो कॉकरोच और उनके अंश पूरी तरह निकालना लगभग असंभव हो जाता है। FDA के आंकड़ों के अनुसार, पिसी हुई कॉफी में 10 प्रतिशत तक कीटों की मौजूदगी हो सकती है।

क्या भारत भी इस खतरे से अछूता है?

नहीं। यह खतरा केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है। भारत जैसे देश में जहां फूड स्टोरेज और सफाई को लेकर कई बार लापरवाही बरती जाती है, वहां ऐसे कीटों का खतरा और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस खबर ने भारतीय कॉफी प्रेमियों को भी बेचैन कर दिया है।

कैसे पाएं शुद्ध और सुरक्षित कॉफी?

अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और अब भी इस खबर के बाद अपनी पसंदीदा ड्रिंक से दूरी नहीं बना सकते, तो एक उपाय है—फ्रेश बीन्स खरीदें, उन्हें खुद साफ करें और घर में ही पीसें। इस तरह आप काफी हद तक अशुद्धियों से बच सकते हैं और मन की संतुष्टि भी पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज