न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती चली जाती हैं शरीर साथ देना छोड़ता चला जाता हैं। एक उम्र के बाद शरीर में वह हिम्मत नहीं रहती हैं जो किशोरावस्था में दिखाई देती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Apr 2023 3:51:35

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती चली जाती हैं शरीर साथ देना छोड़ता चला जाता हैं। एक उम्र के बाद शरीर में वह हिम्मत नहीं रहती हैं जो किशोरावस्था में दिखाई देती हैं। देखा जा रहा हैं कि 40 की उम्र के बाद से ही महिलाओं में कई तरह के शारीरिक बदलाव होते हुए कमजोरी आने लगी हैं। खासतौर से कैल्शियम खोने लगता है तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते अपनी डाइट में बदलाव किया जाए और ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो आपको चुस्त और दुरुस्त रखने का काम करें। खासतौर से ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें शामिल की जानी चाहिए जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करें। तो आइये जानते है उन आहार के बारे में...

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

अंडे

अंडे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी, मस्तिष्क के लिए कोलीन और मांसपेशियों के संरक्षण के लिए प्रोटीन देते हैं। इसलिए 40 के बाद जब शरीर कमजोर होना शुरू करता है तो महिलाओं को अपने नाश्ते में रोज 1 अंडा खाना शुरू कर देना चाहिए।

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

दही

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए महिलाओं को हर दिन दही खाना चाहिए। यह कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है और इसमें सोडियम भी नहीं है जो कि शरीर में सूजन के बढ़ने का कारण बनते हैं। घर की बनी दही की जगह आप ग्रीक योगर्ट भी खा सकती हैं क्योंकि इनमें अधिक प्रोटीन होता है और ये पेट के माइक्रोबायोटा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

लहसुन

40 के बाद की महिलाओं को रोजाना सुबह 1 लहसुन पका कर खाना चाहिए। दरअसल, महिलाओं के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद है। लहसुन एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाकर हड्डियों के नुकसान को कम कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने में मददगार है।

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

चिया सीड्स

चिया के बीज छोटे हो सकते हैं, लेकिन ये फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, स्वस्थ हड्डियों के लिए मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स पानी को इतनी अच्छे तरीके से अब्जॉर्व कर लेते हैं कि ये कब्ज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद हैं।

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

तुलसी की चाय

तुलसी पॉलीफेनोल्स से भरी हुई है, जो गठिया से जुड़े पुराने दर्द को शांत करने में फायदेमंद हैं। इसके अलावा ये लिवर, मस्तिष्क और दिल को हेल्दी रखने में भी मददगार है। इसलिए 40 के बाद महिलाओं को अपनी हड्डियों के दर्द या फिर कमर दर्द जैसी चीजों से बचने के लिए तुलसी की चाय जरूर पीनी चाहिए।

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

हरी पत्तेदार सब्जियां और फल

हरी पत्तेदार सब्जियों की खास बात ये होती है कि इनमें विटामिन के, ल्यूटिन, फोलेट, कैल्शियम और बीटी-कैरोटिन होता है। ये ना सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है बल्कि ये हड्डियों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी मददगार हैं। इसलिए महिलाओं को पालक, केल और सरसों के साग आदि खाना चाहिए। इसके अलावा फलों की बात करें तो, संतरे, अंगूर, नींबू और इसी तरह के कई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर फल खाएं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ हड्डियों और पेट के लिए भी फायदेमंद है।

40 की उम्र के बाद महिलाओं को पड़ती हैं अपनी डाइट में बदलाव की जरूरत, ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये 7 चीजें

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो तेज दिमाग और स्वस्थ हृदय के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, ये आपके पेट के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये हार्मोनल हेल्थ को भी हेल्दी रखने में मददगार हैं। इसलिए अपने नाश्ते में अलसी के बीज को जरूर शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री