न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं पर्याप्त नींद, अभाव में स्वास्थ्य पर पड़ते हैं ये बुरे प्रभाव

अच्छी और पर्याप्त नींद के अभाव में स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पर्याप्त नींद ना लेना इंसान के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 12:52:13

अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं पर्याप्त नींद, अभाव में स्वास्थ्य पर पड़ते हैं ये बुरे प्रभाव

नींद हमारी दैनिक दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो कि सेहत के लिए उतनी ही जरूरी हैं जितना कि खानपान और व्यायाम। रात में नींद पूरी ना होने पर लोगों को दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अच्छी नींद से हमारे शरीर और दिमाग को आराम मिलता हैं। जो लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं उनकी सेहत उनके चेहरे से झलकती हैं। अच्छी और पर्याप्त नींद के अभाव में स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पर्याप्त नींद ना लेना इंसान के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

मानसिक स्थिति पर असर

कम सोने का सीधा असर हमारी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। जितनी देर हम सोते हैं उतनी देर में हमारा दिमाग भी एक नई ऊर्जा जुटा लेता है। लेकिन नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग तरोताजा नहीं हो पाता, जिसके चलते कई मानसिक समस्याएं हो जाती हैं और कई बार याददाश्त से जुड़ी परेशानी भी हो जाती है।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

वजन बढ़ने की समस्या

मोटापे के बढ़ने का एक कारण भरपूर नींद ना लेना भी है। बता दें कि इससे जुड़ी रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह साबित होता है कि यदि व्यक्ति भरपूर नींद नहीं लेता है या 5 घंटे से कम लेता है तो इससे उनके शरीर का बीएमआई यानी बॉडी मांस बढ़ सकता है।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

कमजोर होती इम्यून पॉवर

नींद की कमी के कारण इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता भी कमजोर होने लगती है। इसीलिए, गम्भीर स्वास्थ्य समस्याओं और थकान से बचने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद सोने का प्रयास करें। इससे थकान कम होगी और रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ सकती है।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

दिल की सेहत पर बुरा असर

ठीक तरीके से नींद न ले पाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट प्रभावित होता है। इसकी वजह से शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है। ऐसे में दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और हाई बीपी, डायबिटीज और हृदय संबन्धी परेशानियों का रिस्क बढ़ जाता है। जब हम सोते हैं तो यह वक्त हमारे शरीर की अंदरूनी मरम्मत और सफाई का होता है लेकिन नींद पूरी न होने की वजह से शरीर के विषाक्त पदार्थ साफ नहीं हो पाते और जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की आशंका बढ़ जाती है।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

हार्मोनल समस्याएं

आजकल महिलाओं में थायरॉयड, पीसीओडी जैसी कई हार्मोनल परेशानियां का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी बड़ी वजह स्ट्रेस है। नींद की कमी से भी स्ट्रेस बढ़ता है और ये तनाव कई समस्याओं की वजह बनता है। इसकी वजह से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं और महिलाओं में चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग, पीरियड की अनियमितता, मोटापा जैसी परेशानियां हो जाती हैं। ये परेशानियां अन्य बीमारियों को न्योता देती हैं।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

उच्च रक्तचाप की समस्या

जो व्यक्ति भरपूर नींद नहीं लेता है उसके शरीर में रक्तचाप की समस्या हो सकती है। बता दें कि नींद की कमी का रक्तचाप से संबंध होता है। दरअसल, नींद की कमी के कारण व्यक्ति न्यूरोबायोलॉजिकल समस्या और शारीरिक तनाव से ग्रस्त हो जाता है, जिससे व्यक्ति के मस्तिष्क के कार्य बिगड़ सकते हैं। इससे रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

निर्णय लेने में दिक्कत

नींद की कमी का एक बुरा परिणाम लोगों की डिसिजन मेकिंग या निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होने के तौर पर भी पड़ता है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय ना ले पाना या किसी चीज का चयन करने में असुविधा होना भी नींद की कमी के बुरे प्रभावों में से एक हो सकता है। इसकी वजह से लोगों को महत्वपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में किसी निर्णय तक न पहुंच पाने की स्थिति बन जाती है। कई बार लोग उस स्थिति को संभाल नहीं पाते और आपा खो देते हैं।

adequate sleep is very important for good health,lack of these bad effects on health,Health,healthy living

एजिंग की समस्या

एजिंग की समस्या का मतलब है त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण नजर आना। बता दें कि ये समस्या नींद की कमी के कारण हो सकती है। जो व्यक्ति अपर्याप्त नींद नहीं लेता है या 5 घंटे से कम सोता है तो इससे उनकी त्वचा पर कई नकारात्मक बदलाव देखें जा सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को लक्षणों के तौर पर लटकी पलकें, आंखें में लालिमा, काले घेरे की समस्या, झुर्रियां आदि समस्या हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स