न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई बीमारियों का ग्रुप है मायोसाइटिस, धीरे-धीरे तोड़ती है शरीर, डॉक्टर्स के पास नहीं इसका इलाज

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक दुर्लभ बीमारी का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पोस्ट में इस बीमारी का नाम मायोसाइटिस (Myositis) बताया है। जो कि एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 5:38:47

कई बीमारियों का ग्रुप है मायोसाइटिस, धीरे-धीरे तोड़ती है शरीर, डॉक्टर्स के पास नहीं इसका इलाज

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक दुर्लभ बीमारी का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पोस्ट में इस बीमारी का नाम मायोसाइटिस (Myositis) बताया है। जो कि एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। यह कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि कई बीमारियों का ग्रुप है। जो कि शरीर को धीरे-धीरे तोड़ती है और सबसे बड़ी परेशानी यह है कि डॉक्टर्स के पास इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है।

क्या है मायोसाइटिस?

मायोसाइटिस से शिकार मरीज के अंदर सूजन आने लगती है। यह सूजन आमतौर पर कंधे, हाथ, पैर, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों में आती है। लेकिन यह खाने की नली, दिल और फेफड़ों को भी प्रभावित कर सकती है।

सीताराम भारतीय इंस्टीट्यूट एंड होली फैमिली हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ बीरेन नाडकार्णी ने बताया कि मायोसाइटिस एक रुमेटोलॉजिकल डिजीज है। जिसमें चलने-फिरने में मदद करने वाली मांसपेशियों में सूजन, दर्द और कमजोरी आ जाती है।

samantha prabhu,samantha prabhu myocitis disease,myocitis,what is myocitis,samantha prabhu health updates,health news,healthy living

हेल्थलाइन के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु को होने वाली मायोसाइटिस एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। जिसमें कई तरह की बीमारी होती है। इन्हें आप मायोसाइटिस के टाइप भी कह सकते हैं। कुछ प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं।

- पॉलीमायोसाइटिस एक आम प्रकार है। यह धड़ के करीब वाली मसल्स से शुरू होती है और धीरे-धीरे बाकी शरीर में फैलती है।

- डर्मेटोमायोसाइटिस बीमारी स्किन को प्रभावित करती है और आंख, चेहरे, गर्दन, छाती और कमर पर रैशेज होने लगते हैं।

- इंक्लुज़न-बॉडी मायोसाइटिस बीमारी कलाई, उंगली, जांघ जैसे छोटे मसल्स ग्रुप में सूजन व कमजोरी पैदा करती है और यह
पुरुषों में ज्यादा होती है।

- जुवेनाइल मायोसाइटिस बीमारी 18 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है।

- टॉक्सिक मायोसाइटिस बीमारी में कुछ दवाओं के सेवन से सूजन व कमजोरी आती है।

samantha prabhu,samantha prabhu myocitis disease,myocitis,what is myocitis,samantha prabhu health updates,health news,healthy living

मायोसाइटिस के लक्षण क्या हैं?

मायोसाइटिस के लक्षण उसके प्रकार पर निर्भर करते हैं। लेकिन यह एक मसल्स से शुरू होकर धीरे-धीरे दूसरी मसल्स और अंगों को प्रभावित करती है। जिसमें आगे चलकर फूड पाइप, आंख और दिल की मांसपेशी भी कमजोर हो सकती हैं। मायोसाइटिस मरीज स्वास्थ संबंधित कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता हैं जैसे

- बुखार
- अचानक वजन घटना
- थकान
- रैशेज
- खाने में परेशानी
- कमजोरी
- मांसपेशियों में दर्द
- सांस लेने में परेशानी, आदि

samantha prabhu,samantha prabhu myocitis disease,myocitis,what is myocitis,samantha prabhu health updates,health news,healthy living

मायोसाइटिस डिजीज का कारण क्या है?

डॉक्टर्स का कहना है कि यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, तो इसमें इम्यून सिस्टम गलत तरीके से काम करने लगता है। शरीर में इंफेक्शन के बिना भी वह उससे लड़ने में लगा रहता है। जिसके कारण यह रैशेज, दर्द और कमजोरी आती है।

मायोसाइटिस का इलाज

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने पोस्ट में लिखा कि डॉक्टरों को भरोसा है कि वो इस बीमारी से जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। लेकिन, इस डिसऑर्डर का कोई पुख्ता इलाज नहीं है। इसके लक्षणों को कंट्रोल और खत्म करने के लिए थेरेपी व दवाएं दी जाती हैं।

डॉक्टर्स ने बताया ये संभावित इलाज

- इम्युनोसप्प्रेसिव दवाओं और स्टेरॉइड का इस्तेमाल
- एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, योगा जैसी फिजीकल थेरेपी
- हेल्दी डाइट

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती