न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसुलिन का काम करती हैं ये 9 जड़ी-बूटियां, ब्लड शुगर के स्तर को करेगी कंट्रोल

हम आपको कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसुलिन का काम करती हैं और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करती हैं। इनका उपयोग करके डायबिटीज के लक्षणों से राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 2:38:28

इंसुलिन का काम करती हैं ये 9 जड़ी-बूटियां, ब्लड शुगर के स्तर को करेगी कंट्रोल

मधुमेह अर्थात डायबिटीज बेहद आम बीमारी हो चुकी हैं जो बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी को अपने चपेट में ले रही हैं। मधुमेह भारत में रफ्तार से बढ़ रहा है। यह बीमारी पूरी तरह आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी हैं। उन लोगों में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैं जिनकी जीवनशैली अव्यवस्थित हैं। इस बीमारी में इन्सुलिन की कमी होने लगती हैं और यह कई अन्य गंभीर बीमारियों की उपज का कारण भी बनती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसुलिन का काम करती हैं और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करती हैं। इनका उपयोग करके डायबिटीज के लक्षणों से राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

गिलोय

गिलोय का दूसरा नाम गुडूची भी है। इसका तासीर गर्म होता है। स्वाद में कड़वी लगने वाले इस जड़ी बूटि इम्युनिटी, अस्थमा, सर्दी-जुकाम, एनीमिया, पीलिया समेत कई सारी बीमारियों में अमृत की तरह काम करती है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण ब्लड में शुगर की मात्रा को कम करने का काम करता है जिसके वजह से यह डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

जिनसेंग

जिनसेंग, जो हमेशा से प्राच्य चिकित्सा का एक अभिन्न अंग रहा है, में उच्च प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुण होते हैं और यह एंटी डायबिटिक भी है। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करता है। जिनसेंग अग्न्याशय द्वारा इंसुलिन के उत्पादन को भी उत्तेजित करता है। बढ़ा हुआ इंसुलिन रक्त शर्करा को शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है ताकि इसे ऊर्जा में बदला जा सके।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

आंवला+हल्दी

आयुर्वेद डॉक्टर बताती हैं कि आंवला और हल्दी को बराबर मात्रा में मिला कर तैयार किए गए मिश्रण को निशा अमलकी कहा जाता है। यह उच्च कोटी के एंटीडायबिटिक फॉर्मूला में से एक है। जो ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करते हैं।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

मेथी

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मेथी बहुत कारगर है। यह शरीर में ग्लूकोज टॉलरेंस को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें घुलनशील फाइबर में काफी मात्रा में होता जो पाचन को धीमा करके ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। मेथी में प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 10 ग्राम मेथी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

त्रिकटु

यह तीन जड़ी-बूटी काली मिर्च, पिप्पली और सूखे अदरक को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह मसाले एंटीडायबिटिक गुणों से भरपूर होते हैं। साथ ही चयापचय में भी सुधार करने का काम करते हैं।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

रोज़मेरी

यह रोज़मेरी ही है जो सूप और करी ओ इतनी अच्छी खुशबू देती है। ये न सिर्फ आपका वजन कम करने में मदद करती है बल्कि यह आपके शुगर लेवल को भी कम रखती है। वास्तव में, यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को नियंत्रित करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में भी फायदेमंद है।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

नीम

नीम एक औषधीय पेड़ होता है। इसके औषधीय गुण सांप के जहर को उतारने से लेकर डायबिटीज समेंत कई तरह के रोगों में फायदेमंद होता है। नीम में एंटी-हाइपरग्लिसेमिक गुण मौजूद होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने मददगार साबित होता है। नीम के अलावा मधुनाधिनी / गुडमार कुछ ऐसे कड़वे औषधी हैं जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

गुड़मार

प्राचीन काल से, इस जड़ी बूटी का उपयोग भारत में आयुर्वेदिक और मधुमेह के उपचार में किया जाता रहा है। इसमें जिम्नेमिक एसिड होता है, जो शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है। जड़ी बूटी रक्तप्रवाह से अतिरिक्त ग्लूकोज को हटाने में भी सहायता करती है।

herbs to control diabetes,Health tips,healthy living

त्रिफला

त्रिफला तीन फल या जड़ी-बूटियों को समान मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। यह आंवला, बहेड़ा और हरड़ को मिश्रण होता है। यह वजन घटाने से लेकर डायबिटीज तक कई तरह की बीमारियों में सहायक होता है। इसके अलावा त्रिफला, मंजिष्ठा और गोक्षुरा लीवर और किडनी के लिए भी अद्भुत डिटॉक्सिंग जड़ी बूटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग