न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन घटाने में भी मददगार साबित होते हैं और आपको सेहतमंद बनाते हैं। आइये जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jul 2022 2:26:14

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

मॉनसून के इन दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता हैं क्योंकि इन दिनों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता हैं और मौसमी बीमारियां जल्द चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में आपको स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर को इस काबिल बनाने की जरूरत होती हैं कि वह किसी भी बीमारी का सामना कर सकें। इसके लिए आप डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं और आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन घटाने में भी मददगार साबित होते हैं और आपको सेहतमंद बनाते हैं। आइये जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में...

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

सेब और दालचीनी का ड्रिंक

दालचीनी और सेब शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। जब भी डिटॉक्स ड्रिंक बनानी है तो सेब को काटकर पानी में डाल दें। साथ ही दालचीनी का एक टुकड़ा भी डाल दें। कम से कम आधे घंटे तक इसे पानी में रहने दें। फिर इस पानी को पिएं। ये ड्रिंक वजन कम करने के लिए काफी मदद करता है।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

एप्पल साइड विनेगर

एप्पल साइड विनेगर भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायता करते हैं। शरीर का पीएच लेवल भी बनाए रखने में यह सहायता करते हैं। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलती है। आप इसे बनाने के लिए दो लीटर पानी में दो चम्मच एप्पल साइड विनेगर मिलाएं। मिठास बढ़ाने के लिए आप शहद या फिर चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय से होने वाले नींद के प्रभाव सभी जानते हैं। यह शरीर में ग्लाइसिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जिसे एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में जाना जाता है। ये चाय आपकी नसों को आराम देती है और आपको नींद का एहसास दिलाती है। एक अध्ययन के मुताबिक, कैमोमाइल चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और वजन घटाने में सहायक है। इसलिए सोने से पहले एक गर्म कप चाय जरूर ट्राई करें।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

खीरा-पुदीना

खीरा और पुदीना दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये ड्रिंक्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। आप इसे बनाने के लिए एक गिलास में खीरे के टुकड़े और पुदीने के पत्ते मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसमें काला नमक डालें। आपका डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार है।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

तुलसी चाय

तुलसी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह आपको मौसमी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आप ड्रिंक बनाने के लिए तुलसी के पत्ते उबालें और इसे छान लें। छान कर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाय में भी तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

खीरा और धनिया स्मूदी

खीरा और धनिया की स्मूदी तैयार करने के लिए आप पहले खीरे को अच्छी तरह से धोकर काट ले। अब मिक्सर ग्राइंडर जार में धनिया और खीरे को डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसे जूस के गिलास में भर दे। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर को मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट स्मूदी तैयार है। आप रोजाना इसका सेवन करें इससे आपके वजन पर असर जरूर दिखाई देगा।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

ग्रीन टी

आप वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने में और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्रीन टी पीने का सही समय नाश्ता या फिर खाने के एक से डेढ़ घंटे के बाद का होता है। ग्रीन टी तैयार करने के लिए आप ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में मिलाएं। फिर इसमें पुदीने के पत्ते, शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 3-4 मिनट के बाद टी बैग्स निकाल लें।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

दालचीनी से बना डिटॉक्स ड्रिंक

एक पानी के जार में कुछ सेब के टुकड़े, पुदीने के पत्ते, नींबू के टुकड़े, अदरक के टुकड़े और दालचीनी के स्टीक डालें। अब इसमें पानी डाल दें। इसे अच्छे से मिलाएं। इसे 6 से 7 घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद छान लें। इसमें शहद मिलाएं। इसका सेवन करें। खाली पेट इसे पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

मौसमी वायरल से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

ABC डिटॉक्स ड्रिंक

आप सेब, चुकंदर और गाजर का इस्तेमाल करके भी डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं। इन तीनों को मिलाकर आप एक बेहतरीन ड्रिंक बना सकते हैं। इस डिटॉक्स ड्रिंक में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा