न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, पतले शरीर को मिलेगा आकार

आज के समय में जहां कई लोग मोटापे और बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं, वहीँ कई लोग अपने पतले शरीर और कम वजन से भी परेशान हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 10:17:30

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, पतले शरीर को मिलेगा आकार

आज के समय में जहां कई लोग मोटापे और बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं, वहीँ कई लोग अपने पतले शरीर और कम वजन से भी परेशान हैं। कई लोगों को आपने देखा होगा कि वह बेहद दुबले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने दुबले पतले शरीर के कारण शर्मिंदगी महसूस करते हैं। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। दुबले शरीर के कारण पर्सनेलिटी भी प्रभावित होती हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि उनका वजन बढ़े और शरीर को सही आकार मिले। आपका वजन तब तक बढ़ नहीं सकता जब तक कि आप सही आहार नहीं लेते। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स वजन बढ़ाने के मामले में एक अच्छा उपाय है। 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को दूध में डालकर उबाल कर पीने से वजन बढ़ता है। रात में सोने से पहले मेवा वाला दूध पीने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है। जब पाचन तंत्र मजबूत होगा तो खाना पीना शरीर में लगेगा और आपकी सेहत बनेगी।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# अदरक

आंतों के मुद्दों के इलाज के लिए अदरक का उपयोग कई सालों से किया जा रहा है। यह सबसे अच्छा जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आप अपने पेट, मतली और अपच को दूर करने के लिए कर सकते हैं। यह भूख की कमी का प्रभावी ढंग से इलाज करता है और आपको बेहतर भोजन का आनंद लेने में मदद करता है।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# साबुत अनाज

साबुत अनाज के सेवन से आपको सही तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। लंच में इसे शामिल करने से आपका वजन सही ढंग से बढ़ने के साथ ही पाचन तंत्र भी सही रहता है। साबुत अनाज में आप गेंहू, जौ, रागी, मक्का और बाजरा का सेवन भी कर सकते हैं। इसके साथ आप दाल और सब्जी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे गैस, कब्ज और पेट की समस्याओं में भी आराम मिलता है।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# केला

वजन बढ़ाने के लिए अपने खानपान में केला जरूर शामिल करें। दिन में 3-4 केले जरूर खाने चाहिए। दूध या दही के साथ केला खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। केला पोष्टिकता से भरपूर है। इससे शरीर का दुबलापन दूर करने में मदद मिलेगी।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# किशमिश का सेवन

वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल किशमिश में कैलोरी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिससे वजन बढ़ाने में बहुत जल्दी मदद मिलेगी।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# शहद

शहद में कैलोरी की मात्रा होने के साथ-साथ पर्याप्त पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे आपको वजन बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। इसके लिए आप शहद को दूध में मिलाकर पिएं। जबकि गर्म पानी में शहद को मिलाकर पीने से वजन घटता है।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# सब्जियां

सब्जियों का हमारे खाना सबसे अहम रोल होता है। सब्जियों के सेवन से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप दोपहर के खाने में मौसमी सब्जियां, आलू, शकरकंद, बीन्स, हरे मटर, चुकंदर, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। दरअसल हरी पत्तेदार सब्जियां आपको कई बीमारियों और संक्रमण से दूर रखती है। इसमें आयरन, विटामिन सी, ए,बी और कैल्शियम भरपूर मात्रा पाया जाता है। इसकी मदद से सही तरीके से आपका वजन बढ़ता है और शारीरिक समस्याएं भी दूर रहती है।

weight gain,food for weight gain healthy food,Health tips,fitness tips

# मक्खन और घी

वजन बढ़ाने के लिए आप अपने दोपहर के खाने में मक्खन या घी की थोड़ी मात्रा ले सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है। लोग ऐसा मानते हैं कि घी खाने से पेट में चर्बी जमा हो जाती है लेकिन ये सच नहीं है। हमारा शरीर घी को आसानी से पचा लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स