न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से बढ़ सकता हैं आपका अचानक वजन, करें इनमें सुधार की कोशिश

वजन बढ़ना वर्तमान की आम समस्याओं में से एक हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे परेशान हैं कि उनका वजन नियंत्रण में नहीं रह पाता हैं जिस कारण से शरीर में कई अन्य प्रकार की व्याधि होने लगती हैं। वैसे देखा जाए तो वजन बढ़ने का मुख्य कारण आपका गलत खानपान और एक्सरसाइज ना करना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Aug 2022 3:34:53

इन कारणों से बढ़ सकता हैं आपका अचानक वजन, करें इनमें सुधार की कोशिश

वजन बढ़ना वर्तमान की आम समस्याओं में से एक हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे परेशान हैं कि उनका वजन नियंत्रण में नहीं रह पाता हैं जिस कारण से शरीर में कई अन्य प्रकार की व्याधि होने लगती हैं। वैसे देखा जाए तो वजन बढ़ने का मुख्य कारण आपका गलत खानपान और एक्सरसाइज ना करना हैं। लेकिन कई फैक्टर ऐसे हैं जो अचानक वजन बढ़ने का कारण बनते हैं। अगर आपको इन वजहों की जानकारी हो तो इनमें सुधार करके वजन को बढ़ने से रोका जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे शरीर का वजन अचानक बढ़ने लगता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

नमक का अधिक सेवन

नमक में सोडियम पाया पाया जाता है, जिस कारण नमक के सीमित सेवन से हमारे शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती है। वहीं, इसका अधिक सेवन शरीर में पानी की अधिकता और वॉटर रिटेंशन का कारण भी बन सकता है।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

थायराइड की दवा न खाना

थायराइड होने पर डॉक्टर दवा देते हैं। कुछ लोग थायराइड की दवा को अनदेखा कर देते हैं। आपको बता दें कि अगर आपको थायराइड है, तो दवा खाना न छोड़ें। दवा न खाने के कारण हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं और वजन तेजी से बढ़ सकता है। नियमित दवा का सेवन न करने से बीपी बढ़ सकता है और थकान महसूस होती है। अगर आपको थायराइड स्तर कंट्रोल में है, तो डॉक्टर की सलाह पर डोज कम करवाएं लेकिन डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा छोड़ने की गलती न करें।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

ज्यादा स्ट्रेस लेना

लगातार दो से तीन दिनों तक स्ट्रेस लेने से भी वजन बढ़ जाता है। इससे आपके शरीर में ज्यादा कोर्टिसो़ल रिलीज होता है। जिसके कारण आपके शरीर में फैट स्टोर होने लगता है। इससे दूर रहने के लिए योग या मेडिटेशन को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग भी शांत रहेगा।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

ज्यादा कैलोरीज लेना

एक स्वस्थ पुरुष को 2000 से 2500 कैलोरीज रोजाना लेनी चाहिए। वहीं महिला को 1800 से 2200 कैलोरीज लेनी चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा कैलोरीज का सेवन करेंगे, तो वजन बढ़ सकता है। कई लोग बिना कैलोरीज चेक किए ही डाइट लेने लगते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। आपको सुबह के नाश्ते से लेकर रात के आखिरी मील तक हर खाने की कैलोरीज का अंदाज रखना चाहिए।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

चीनी वाली चाय पीना

चाय में कैफीन मौजूद होता है, आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में चीनी वाली चाय का सेवन करने से कैलोरीज बढ़ जाती हैं। कई लोग दिन में दो से तीन बार चीनी वाली चाय का सेवन करते हैं। ऐसा करना उनके हार्ट और बीपी के लिए ठीक नहीं माना जाता। आपको दिन भर में 20 ग्राम चीनी से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। आप हर्बल टी, ग्रीन टी या गुड़ वाली चाय का सेवन कर सकते हैं।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

दवाइयों की वजह से

कुछ दवाइयों के सेवन से शरीर में फ़्लूड निकलने की बजाय शरीर में ही अटका रह जाता है। विशेष रूप से इसमें हाई ब्लड प्रेशर, ऐंटी-इन्फ़्लैमेटरी और डायबिटीज़ की कुछ दवाइयां शामिल हैं, जो फ़्लूड को अवरुद्ध करती हैं। ऐसी दवाइयां लेते समय अपने हेल्थ एक्स्पर्ट से जान लें कि कहीं आपकी दवाइयां वॉटर वेट गेन की वजह तो नहीं बन रही हैं।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होना

अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है, तो वजन बढ़ सकता है। जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होता है, तो शरीर के निचले हिस्से में ब्लड ठीक से फ्लो नहीं हो पाता और शरीर में फ्लूड रिटेंशन हो सकता है। इसके अलावा सोडियम के ज्यादा स्तर से भी वजन बढ़ने की समस्या होती है।

reason for increasing weight,weight gain,reason for weight gain,causes of weight gain,weight gain reason,healthy living,Health tips,Health

नींद न आने की समस्या में

आपके नींद से मोटापे का भी कनेक्शन है। अगर आपको कम नींद आती है या आती नहीं तो इससे आपका वेट जरूर बढ़ेगा। ऐसा स्पील साइकल सही ना होने के कारण होता है, जिससे कई ऐसे हानिकारक हार्मोंस सक्रीय होते हैं जो वेट ही नहीं आपके मूड को भी खराब कर देते हैं। नींद की कमी के कारण शरीर को अतिरिक्त उर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में व्यक्ति काफी ज्यादा कार्बोहाइड्रेड का सेवन करता है। जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल