न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स

डिटॉक्स ड्रिंक्स वज़न घटाने की यात्रा में काफ़ी प्रभावशाली साबित होते हैं। इसका मुख्य कारण यह होता है कि डिटॉक्स ड्रिंक्स हमारे पाचन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 6:37:02

विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स

डिटॉक्स ड्रिंक्स वज़न घटाने की यात्रा में काफ़ी प्रभावशाली साबित होते हैं। इसका मुख्य कारण यह होता है कि डिटॉक्स ड्रिंक्स हमारे पाचन शक्ति में सुधार लाते हैं और यह बात तो सब जानते हैं कि एक अच्छा पाचनतंत्र वज़न घटाने की कुंजी होता है। डिटॉक्स ड्रिंक्स हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज़्म को भी बढ़ावा देते हैं। एक अच्छा मेटाबॉलिज़्म और पाचनतंत्र, वज़न घटाने के लक्ष्य तक पहुंचने में आपकी काफ़ी मदद करते हैं। अगर आप स्ट्रिक्ट डाइट फ़ॉलो नहीं करते हैं और हल्का और स्वस्थ भोजन लेते हैं तो भी ये डिटॉक्स ड्रिंक्स आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे।

detox,detoxification,detox drinks,detox drinks health,methi ka pani,shahad aur dal chini ka pani,jira nimbu pani,dhaniya ka pani,health article in hindi

वटीवर वॉटर

वटीवर या खसखस अपने शीतलता प्रदान करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी जड़ को पानी में उबालकर और छानकर आसानी से डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें और दिन में एक बार इसका सेवन करें। यह डिटॉक्स वॉटर वज़न घटाने, नर्व्स रिलैक्सेशन और अनिद्रा के इलाज के लिए एकदम सही होता है। यह त्वचा और लीवर के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। वटीवर की जड़ों को इस्तेमाल करने का एक और तरीक़ा है कि उससे निकाले गए एशेंसियल ऑयल को अपनी डाइट में शामिल करें। यह ऐंटी-सेप्टिक गुणों से भी भरपूर होता है और जब इसे त्वचा व बालों में लगाया जाता है तो यह उन्हें क्लीन करने, नरिश करने और हील करने का काम करता है।

detox,detoxification,detox drinks,detox drinks health,methi ka pani,shahad aur dal chini ka pani,jira nimbu pani,dhaniya ka pani,health article in hindi

धनिया का पानी

धनिया डाइजेस्टिव एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जो हमारे पाचनतंत्र में सुधार लाने के लिए जाने जाते हैं। यह फ़ाइबर का भी अच्छा स्रोत है। धनिया से बना डिटॉक्स ड्रिंक मिनरल्स, विटामिन, पोटैशियम, आयरन, मैग्निशियम, कैल्शियम और फ़ॉलिक एसिड से समृद्ध होता है। इसमें विटामिन ए, के और सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। एक टेबलस्पून धनिया को एक ग्लास पानी के साथ उबालें। ठंडा होने के बाद रातभर ढंक कर रख दें। अगली सुबह छानकर इस पानी को ख़ाली पेट पिएं।

detox,detoxification,detox drinks,detox drinks health,methi ka pani,shahad aur dal chini ka pani,jira nimbu pani,dhaniya ka pani,health article in hindi

जीरा-नींबू पानी

जीरा मेटाबॉलिज़्म की रफ़्तार को बढ़ाकर और पाचनक्रिया में सुधार लाकर कैलोरी को तेज़ी से जलाने में हमारी मदद करता है। एक टेबलस्पून जीरा को रातभर एक ग्लास पानी में भिगोएं और फिर सुबह उसे उबालें। जीरा को छानकर अलग कर दें और गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस डालकर डिटॉक्स वॉटर तैयार करें।

detox,detoxification,detox drinks,detox drinks health,methi ka pani,shahad aur dal chini ka pani,jira nimbu pani,dhaniya ka pani,health article in hindi

शहद और दालचीनी का पानी

बेडटाइम से ठीक पहले शहद के सेवन से, सोने के शुरुआती घंटों में अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। शहद आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फ़ैट से भी समृद्ध होता है। शहद में मौजूद आवश्यक हार्मोन भूख को दबाते हैं और वज़न घटाने में सहयोग प्रदान करते हैं। दूसरी ओर दालचीनी विसरल फ़ैट (आंत में जता फ़ैट) से छुटकारा दिलाने और वज़न कंट्रोल करने में आपकी मदद करती है। दालचीनी में मौजूद ऐंटी-माइक्रोबेल और ऐंटी-पैरासाइटिक गुण इसे एक स्वास्थ्यवर्धक मसाला बनाते हैं। यह सामान्य सर्दी-ज़ुकाम, एलर्जी, कोलेस्टेरॉल और मूत्राशय के संक्रमण से हमें बचाती है।

detox,detoxification,detox drinks,detox drinks health,methi ka pani,shahad aur dal chini ka pani,jira nimbu pani,dhaniya ka pani,health article in hindi

मेथी का पानी

मेथी, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज़, कॉपर, विटामिन बी 6, प्रोटीन और डाइटरी फ़ाइबर जैसे कई विटामिन्स और मिनरल्स का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। मेथी से मिलने वाले सभी हेल्थ बेनेफ़िट्स का क्रेडिट उसमें मौजूद सैपोनिन और फ़ाइबर को जाता है। इसकी हाई-क्वालिटी फ़ाइबर कॉन्टेंट के कारण मेथी हमारे पाचन को ठीक रखने और कब्ज़ से राहत दिलाने में हमारी मदद करती है। मेथी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप बस एक टेबलस्पून मेथी के दानों को एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह छानकर दानें अलग कर दें और पानी को पी लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग