न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी किचन में रखे ये 4 फूड जो हैं 'स्लो पॉइजन', इनका सेवन आपको पहुंचा सकता है अस्पताल

घर का खाना ताजा बना होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन यदि आपको ऐसे फूड्स के बारे में नहीं पता जो शरीर को बीमार करने का काम करते हैं तो आपका घर का खाना भी अनहेल्दी हो सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 7:29:56

आपकी किचन में रखे ये 4 फूड जो हैं 'स्लो पॉइजन', इनका सेवन आपको पहुंचा सकता है अस्पताल

घर का खाना ताजा बना होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन यदि आपको ऐसे फूड्स के बारे में नहीं पता जो शरीर को बीमार करने का काम करते हैं तो आपका घर का खाना भी अनहेल्दी हो सकता है। दरअसल, आपकी किचन में कई ऐसी चीजें है जिनका आप बड़े स्वाद से रोजाना सेवन कर रहे हैं लेकिन ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही चीजों की लिस्ट तैयार करके लाए है जिनका सेवन आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है।

food not good for health,4 food not good for health,unhealthy food,healthy living,health tips in hindi

शुगर यानी सफेद चीनी

लगभग हर किचन में सफेद चीनी मिल जाती है। यह मीठी चीनी चाय, कॉफी, मिल्कशेक और अन्य व्यंजनों में मिलकर आपके शरीर में प्रवेश कर जाती है। लेकिन ये शरीर में जाकर स्लो पॉइजन का काम करती है। सफेद चीनी का सेवन मोटापे, टाइप 2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सूजन , फैटी लीवर और हृदय रोग जैसी स्थितियों से जुड़ा हुआ है। चीनी आपके शरीर से बीमारी से लड़ने के तरीके में हस्तक्षेप कर सकती है। बैक्टीरिया और यीस्ट चीनी पर जीवित रहते हैं, इसलिए शरीर में अतिरिक्त ग्लूकोज इन जीवों के निर्माण और संक्रमण का कारण बनता है। साथ ही सफेद चीनी का सेवन आपके रक्तप्रवाह में प्रवेश करने के बाद, प्रोटीन से जुड़ जाती है। चीनी के साथ इन प्रोटीन के मिश्रण से त्वचा में ढीलापन आना शुरू हो जाता है। और यह समय से पहले आपको बढ़ती उम्र के लक्षणों का शिकार बना सकती है। चीनी की जगह आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

food not good for health,4 food not good for health,unhealthy food,healthy living,health tips in hindi

मैदा से बनी चीजें

सफेद चीनी की तरह मैदा यानी रिफाइंड फ्लोर भी कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मैदे से बने पराठा, पूरी, कुल्‍चा, नान, पिज्जा, बर्गर, मोमोज, बिस्किट आदि लोग बड़े स्वाद से खाते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि मैदा के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ना, चयापचय संबंधी समस्याएं, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है। डाइटरी फाइबर के अभाव में मैदा बहुत चिकना और महीन हो जाता है, जिससे आंतों में यह चिपकने लगता है। इस वजह से कब्‍ज की समस्‍या भी हो सकती है। साथ ही मैदे में अत्‍यधिक मात्रा में स्टार्च पाया जाता है जिसके सेवन से मोटापा की संभावना बढ जाती है और धीरे धीरे बैड कलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड का स्तर ही बढ़ने लगता है। मैदे का सेवन ब्‍लड शुगर लेवल को भी तेजी से बढ़ाता है। भले ही मैदा गेंहू के आटे से बनाया जाता है लेकिन मैदा बनाने के प्रोसेस में आटे को और अधिक महीन पीसा जाता है और फाइबर को हटा दिया जाता है। जिससे कोई पोषक तत्व और डाइटरी फाइबर इसमें नहीं बच पाते। जिसकी वजह से ये एसिडिक बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्‍शियम को खींचकर हड्डियों को कमजोर करने का भी काम करता है।

food not good for health,4 food not good for health,unhealthy food,healthy living,health tips in hindi

नमक

नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और ब्रोमाइड पाए जाते हैं, इसलिए शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन तत्वों की जरूरत होती है लेकिन नमक ज्यादा खाने के बहुत नुकसान हैं। एक स्टडी में पाया गया है कि ज्यादा नमक खाने से 28 प्रतिशत तक मौत का खतरा बढ़ जाता है। नमक के बिना खाने का स्वाद आपको फीका लग सकता है लेकिन इसे कम मात्रा में खाना समझदारी है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिक मात्रा में भोजन में नमक लेना दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे न केवल दिल कमजोर हो सकता है, बल्कि हार्टअटैक भी हो सकता है। अधिक नमक का सेवन हाई बीपी की परेशानी भी पैदा करता है। दिल एवं दिमाग संबंधी रोगों के साथ-साथ बीपी शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में ज्यादा तेजी से बाहर निकलने लगता है। इससे किडनी को अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ती है और किडनी की परेशानी हो जाती है। WHO के मुताबिक गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हमारे दैनिक आहार में रोजाना महज 5 ग्राम नमक पर्याप्त है।

food not good for health,4 food not good for health,unhealthy food,healthy living,health tips in hindi

ऑयल

यदि आपके घर में पकोड़े, तले हुए प्याज, फ्रेंच फ्राइज़, फ्रोजन फूड आदि खाना पसंद करते हैं तो इसका मतलब है तेल का अधिक सेवन। लेकिन ध्यान रहें आपकी ये पसंद दिल का दौरा, स्ट्रोक, स्तन/डिम्बग्रंथि के कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्वस्थ वजन और जोड़ों के दर्द सहित अन्य के जोखिम को बढ़ाने का काम करती है। कुकिंग ऑयल में ट्रांस फैटी एसिड होते हैं जो दोबारा गर्म करने पर बढ़ जाते हैं। ट्रांस फैट सैचुरेटेड फैट से भी बुरे होते हैं। क्योंकि ये न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?