न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाइन पीने का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर, कोरोना से संक्रमित होने का खतरा 17% कम: रिसर्च

हाल ही में फ्रंटीयर्स इन न्यूट्रीशन जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा रेड वाइन (Red Wine) का सेवन करते हैं, उनमें संक्रमित होने का खतरा 17% कम होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हाइट वाइन (White Wine) और शैंपेन (Champagne) जैसी ड्रिंक्स भी हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 12:48:04

वाइन पीने का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर, कोरोना से संक्रमित होने का खतरा 17% कम: रिसर्च

कोरोना से लड़ने के लिए डॉक्टर्स अच्छी डाइट लेने की सलाह दे रहे हैं। ताकि आपका शरीर वायरस से लड़ने के लिए मजबूत बन सकें। ऐसे में वाइन पीने का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। हाल ही में फ्रंटीयर्स इन न्यूट्रीशन जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा रेड वाइन (Red Wine) का सेवन करते हैं, उनमें संक्रमित होने का खतरा 17% कम होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हाइट वाइन (White Wine) और शैंपेन (Champagne) जैसी ड्रिंक्स भी हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकती हैं। रिसर्च के मुताबिक, जो लोग हफ्ते में 1 से 4 ग्लास व्हाइट वाइन या शैंपेन पीते हैं, उन्हें कोविड इन्फेक्शन का खतरा 8% तक कम होता है।

रिसर्च में यह भी कहा गया है कि बीयर और साइडर पीने वालों में कोरोना होने की संभावना लगभग 28% ज्यादा होती है। यदि आप इन ड्रिंक्स का सेवन हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा करते हैं, तो आपके लिए सावधानी बरतना बेहद जरुरी हैं।

red wine,red wine risk of corona,red wine benefits,healthy food,Health tips,health news,coronavirus,omicron virus

कोरोना से कैसे बचाती है रेड वाइन?

ब्रिटिश वेबसाइट मिरर के अनुसार, चीन के शेनझेन कांगनिंग अस्पताल में ब्रिटिश नागरिकों के डेटा का एनालिसिस करके इस रिसर्च को तैयार किया गया है। इसमें वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के लोगों की शराब पीने की आदतों और कोरोना हिस्ट्री का अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं का कहना है कि रेड वाइन में पॉलीफेनोल (Polyphenol) नाम का एक कंपाउंड होता है, जो फ्लू और दूसरी सांस संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। यही कारण है कि इस ड्रिंक का सेवन करने से कोरोना से संक्रमित होने का खतरा कम रहता हैं।

हालाकि, रिसर्च में यह भी कहा गया है कि जो लोग ऊपर दी हुई गाइडलाइन से डबल शराब पीते हैं, उन्हें वायरस की चपेट में आने का खतरा सभी लोगों से ज्यादा होता है। इसलिए वैज्ञानिक ज्यादा शराब का सेवन करने की सलाह नहीं देते हैं।

रेड वाइन पीने के फायदे (Red Wine Benefits)

- रेड वाइन में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन B 6 और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें कई एक्टिव एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कि इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण रेड वाइन तनाव कम करने और फ्री रैडिकल से बचने में भी मदद करती है।

- रेड वाइन अंगूर (Grapes) से बनती है ऐसे में ये अच्छे कोलेस्टॉल को बढ़ाकर आपकी सेहत को स्वस्थ रखती है साथ ही इससे दिल और वजन भी संतुलित रहता है।

- रेड वाइन का सेवन सौंदर्य (Red Wine for Skin) के लिहाज़ से भी अच्छा माना गया है। कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी त्वचा की रंगत खोने लगती है। ऐसी स्थिति में रेड वाइन का फेस पैक मददगार साबित होता है।

- अगर रात को नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो हफ्ते में एक बार इसका सेवन करने से नींद अच्छी आने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती