न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं को चक्कर आने के पीछे हो सकते है ये 10 कारण, जानें और बरतें सावधानी

सिर में अचानक तेज दर्द होना या सिर घूमना, चक्कर आना कहलाता हैं जो कि एक एक सामान्य स्थिति है। कई बार नींद पूरी ना होने, थकान होने या भूखा रहने के कारण भी यह स्थिति सामने आ सकती हैं। महिलाएं इसे रोजमर्रा की परेशानी के तौर पर लेती हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो तो आपको सतर्क होने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 3:29:12

महिलाओं को चक्कर आने के पीछे हो सकते है ये 10 कारण, जानें और बरतें सावधानी

सिर में अचानक तेज दर्द होना या सिर घूमना, चक्कर आना कहलाता हैं जो कि एक एक सामान्य स्थिति है। कई बार नींद पूरी ना होने, थकान होने या भूखा रहने के कारण भी यह स्थिति सामने आ सकती हैं। महिलाएं इसे रोजमर्रा की परेशानी के तौर पर लेती हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो तो आपको सतर्क होने की जरूरत हैं। जी हां, निरंतर चक्कर आना कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता हैं जिसमें आपको अपनी सेहत के लिए फिक्रमंद होने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से महिलाओं को चक्कर आता हैं। यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। आइये जानते हैं इसके बारे में...

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

ब्लड-प्रेशर कम होना

कई बार अचानक से ब्लड प्रेशर कम होने पर चक्कर आते हैं। चक्कर आने पर आंखों के सामने अंधेरा होना, कुछ पल के लिए बेहोशी और हाथ पैर ठंडे हो जाना आदि लक्ष्ण भी दिख सकते हैं। कई बार चक्कर अचानक खड़े होने पर ज्यादा महसूस होते हैं। ऐसे में अगर आपको लंबे समय से लो-ब्लड प्रेशर की समस्या है और आपको चक्कर आता है, तो तुरंत आपको नमक का पानी पीना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई शुरू करनी चाहिए।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

पानी की कमी

पानी की कमी भी कई बार चक्कर आने का कारण बनती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार, हल्के निर्जलीकरण के कारण आपको चक्कर या हल्का-हल्का सिर दर्द महसूस हो सकता है। डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर कम भी हो सकता है, जिससे आगे चल कर आपको और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खूब पानी पिएं।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

हीमोग्लोबिन की कमी होना

हीमोग्लोबिन में कमी होना चक्कर आने के प्रमुख कारणों में से एक है। महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हीमोग्लोबिन का काम रक्त को ऑक्सीजन देना है। रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से महिला एनिमिया का शिकार हो सकती है। डेली डाइट में आयरन की कमी, प्रेग्नेंसी और पीरियडस के दौरान अत्याधिक ब्लीडिंग होने की वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर महिलाओं को सिरदर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर, अंडे और ड्राई-फ्रूट्स आदि शामिल करने चाहिए।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

एंग्जायटी अटैक की वजह से

एंग्जायटी अटैक होने पर कुछ लोग के दिल की धड़कने तेज हो जाती है और ब्रेन में इतनी तेज रिएक्टिविटी होती है चक्कर आने लगता है। ऐसे में हर बार चक्कर आने पर आपको ऐसा ही महसूस हो सकता है। तो, एंग्जायटी अटैक की वजह से आपको चक्कर आए तो पहले तो पानी पिएं और शांति से बैठें और फिर डॉक्टर को दिखा कर इसका इलाज करवाएं।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

विटामिन-बी12 की कमी

प्रेगनेंट और स्तनपात कराने वाली महिलाओं में विटामिन12 की कमी ज्यादा पाई जाती है। शरीर में बी12 की कमी से शारीरिक कमजोरी, भूख में कमी, कब्ज और थकान जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी से मुंह में छाले पड़ना, त्वचा में पीलापन होना और चलने में कमजोरी की समस्या भी हो सकती है, जिसकी वजह से चक्कर आ सकते हैं। ये विटामिन एनिमल प्रोड्क्टस और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

ब्रेन ट्यूमर

कुछ गंभीर मामलों में चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है। ये ट्यूमर दिमाग के संतुलन पर नियंत्रण वाले हिस्से में बढ़ने लगता है। इसकी वजह से आपको संतुलन बनाने में दिक्कत होती है और आप बीमार महसूस करते हैं। हार्मोन में होने वाली गड़बड़ी की वजह से नजरें भी कमजोर होने लगती हैं।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

माइग्रेन के कारण

माइग्रेन में तेज सिरदर्द के कारण चक्कर आते हैं। माइग्रेन में सिरदर्द के साथ मितली और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। महिलाओं में ये हार्मोन के असंतुलन के कारण होता है। माइग्रेन से बचने के लिए महिलाओं को अपनी जीवनशैली और आहार में कुछ बदलाव करने चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक ट्रैवल करने से बचें, दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं, चाय-कॉफी का कम सेवन करें, ज्यादा मिर्ची वाला भोजन न खाएं, वॉक करने की आदत डालें और अपनी डाइट में छाछ, सूप और नारियल पानी का सेवन अधिक करें।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

दिल की बीमारी होने के कारण

चक्कर आने का एक कारण दिल की बीमारी भी हो सकती है। दरअसल, संकीर्ण हृदय वाल्व, एट्रियल फाइब्रिलेशन और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे एरिथमिया होने पर मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने लगता है जिससे रह-रह चक्कर आता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर को एक बार जरूर दिखा लेना चाहिए।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

कान में संक्रमण की वजह से

जब कान का भीतरी हिस्सा किसी चोट, इन्फेक्शन या किसी अन्य कारण से प्रभावित होता है, तब महिलाओं को चक्कर आ सकते हैं। इस समस्या को वर्टिगो भी कहते हैं। ये थोड़ी देर के लिए भी रह सकता है और बहुत देर के लिए भी। इसमें चेहरे पर पसीना आना, कमजोरी का एहसास और तेज सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। वर्टिगो अटैक आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

dizziness,reason for dizziness,women dizziness,reason for dizziness in women,women health,women health tips,healthy living,Health

दवाओं का साइड इफेक्ट
दवाओं का साइड इफेक्ट- कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से भी कमजोरी या चक्कर जैसा महसूस होता है। जब शरीर में कोई नई दवा जाती है या ज्यादा डोज लेने से भी सिर घूमने लगता है। दौरे, डिप्रेशन, लो ब्डल प्रेशर की दवा और कुछ पेन किलर्स की साइड इफेक्ट की वजह से भी ऐसा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग