न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

गर्मी के मौसम में कम भूख लगना, पाचन ख़राब होना या पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां होना आम हैं। स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र को हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि अगर पेट का डाइजेशन सही हो, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Mar 2023 6:39:11

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

गर्मी के मौसम में कम भूख लगना, पाचन ख़राब होना या पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां होना आम हैं। स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र को हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि अगर पेट का डाइजेशन सही हो, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में आपका आहार संतुलित होना जरूरी हैं। इसके लिए आप अपने आहार में प्रोबायोटिक फूड को शामिल कर सकते हैं जो एक प्रकार का गुड बैक्टेरिया होता हैं। प्रोबायोटिक को फंक्शनल फूड्स भी कहा जाता है जो शरीर के भीतर मौजूद बैक्टेरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ देसी-विदेशी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं और गर्मियों में आपको सेहतमंद बनाए रखते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

दही

दही प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। दही को अपने डाइट में शामिल करके आप पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। दही में मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। दही खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दही का नियमित सेवन करने से पेट में गैस, अपच और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। दही को छाछ, लस्सी और रायता आदि के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

केफिर

जब फर्मेन्टेशन को बढ़ावा देने के लिए दूध में केफिर के दाने डाले जाते हैं, तो केफिर बनता है। केफिर में एक मलाईदार स्थिरता होती है, जो इसे आपकी सुबह की स्मूदी के लिए एक आदर्श सामग्री बनाता है। आप इसका इस्तेमाल पीनट बटर डिप या फिर पास्ता में भी कर सकते हैं। यह अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है, जो हमारे सेरोटोनिन को प्रज्वलित करता है , एक न्यूरोट्रांसमीटर जो हमारे मूड और नींद को प्रभावित करता है।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

ढोकला

ढोकला एक स्वादिष्ट प्रोबायोटिक फूड है। ढोकले में फोलिक एसिड, थायमिन, विटामिन के और बायोटिन इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ढोकला एक प्रोबायोटिक फूड इसलिए है क्योंकि इसके बैटर को फर्मेंट करके इसे बनाया जाता है। ढोकला हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों और वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसको बेसन से बनाया जाता है।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

टेम्पेह

यह टोफू के परिवार से ही आता है। इन दोनों का इस्तेमाल मांस की जगह किया जा सकता है। लेकिन टोफू फर्मेन्टेड नहीं होता, जबकि टेम्पेह में पूरे सोयाबीन होते हैं, जो फर्मेन्टेशन से गुज़रते हैं। टेम्पेह में मांस जितने गुण होते हैं। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

इडली
इडली एक प्रोबायोटिक फूड है। ये हमारे पेट को हेल्दी रखने में मदद करती है। इडली आसानी से पच जाती है। इसे नाश्ते, स्नैक्स और लंच में खाया जा सकता हैं। ये घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बहुत पसंद होती है। इडली को हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग भी आसानी से खा सकते हैं। इडली का सेवन हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी कम करता है।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

मीसो

मिसो एक जापानी पेस्ट है, जिसे सोयाबीन से बनाया जाता है। इसे कोजी नामक मोल्ड के साथ फर्मेंट किया जाता है। अन्य सभी फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों की तरह, मिसो एक स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है। यह मैंगनीज, तांबा और जस्ता जैसे पोषक तत्वों का भी एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो हमारे ऊर्जा स्तर और मस्तिष्क स्वास्थ्य में मदद कर सकता है।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

अचार

अचार अधिकतर घरों में खाया जाता है। इसे नमकीन पानी में फर्मेंटेट करके बनाया जाता है। अचार गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है, जो कि पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। दिन भर में थोड़ा सा अचार शरीर के लिए हेल्दी होता है। लेकिन ध्यान रखें अचार का सेवन रोज करने या ज्यादा करने से बचें क्योंकि इसमें बहुत अधिक सोडियम होता है, जो किडनी और लिवर के लिए सही नहीं होता है। हाई बीपी के मरीज भी अचार को खाने से बचें।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

कोम्बुचा

ये वही ट्रेंडी ड्रिंक है जिसे आप इंस्टाग्राम पर दिन-रात देखते हैं। कोम्बुचा में प्रोबायोटिक्स की अत्यधिक मात्रा होती है। यह स्वस्थ पेय हरी और काली चाय के मिश्रण से बनाया गया है, जिसे SCOBY (बैक्टीरिया और खमीर की सहजीवी कॉलोनी) की मदद से फर्मेंट किया जाता है। इसका मतलब है कि यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

किमची

किचमी एक कोरियाई व्यंजन होता है। किमची बनाने के लिए इसमें खमीर को उठाया जाता है, जो कि पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। किमची में मूली, गोभी, सिरका, अदरक और सोया सॉस आदि को भिगोकर खाया जाता है। किचमी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ये हमारे पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जो कि पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

गर्मियों में पेट के लिए अमृत साबित होते हैं ये 10 देसी-विदेशी प्रोबायोटिक्स रिच फूड्स

चुकंदर की कांजी

यह फर्मेंटेड पेय पदार्थ है जिसे कुछ संस्कृतियों में चुकंदर क्वास भी कहा जाता है। यह एक अच्छा लिवर टॉनिक और क्लीन्ज़र है। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर घरों में चुकंदर की कांजी बनाई जाती है। वहीं जब मौसम बदलने लगता है, तब भी इसे पिया जाता है। ताकि इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री