न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चींटी काटने पर होने लगती हैं सूजन और जलन, इन 10 उपायों से मिलेगा आपको आराम

। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको चींटी काट ले, तो उससे होने वाले दर्द और जलन से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आज़मा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 4:50:19

चींटी काटने पर होने लगती हैं सूजन और जलन, इन 10 उपायों से मिलेगा आपको आराम

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इनमें से एक हैं चींटीयों का आतंक। जी हां, गर्मियों के दिनों में घरों में चींटियां बहुत देखने को मिलती हैं। ज्यादातर नमी वाली जगहों पर ये सबसे पहले हमला बोलती हैं। ऐसे में घरों में चींटियों के काटने का डर हमेशा बना रहता हैं। जब यह काटती हैं तो ना सिर्फ़ जलन शुरू हो जाती है बल्कि इससे खुजली या फिर स्किन एलर्जी होने का भी डर रहता है। खासतौर से बच्चों को काटने पर यह समस्या गंभीर हो जाती हैं। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको चींटी काट ले, तो उससे होने वाले दर्द और जलन से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आज़मा सकते हैं।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

नारियल तेल

नारियल तेल कई चीजों के लिए लाभकारी है। इसके गुणों से हर कोई वाकिफ है। जिस जगह चींटी काटें, उस जगह बिना समय बिताए नारियल तेल लगाने से तत्काल प्रभाव देखने को मिलता है। उस जगह ठंडक पहुंचती है और थोड़ी देर मसाज करने से जलन वाली जगह पर आराम मिलता है।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

शहद

चींटी के काटने पर शहद का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। शहद में एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। शहद लगाने से इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहता। शहद लगाने से खुजली में भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंजाइम जहर को काटते हैं तो अगर आपको कोई कीड़ा काट लेता है तो भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

बर्फ
कभी भी आपको चींटी ने काट लिया हो तो सबसे पहले उस पर बर्फ रगड़ें, यह इस दर्द से बचने का सबसे आसान उपाय है। जिस जगह पर जलन हो रही हो वहां सीधे आइस क्यूब न रगड़ें बाकी इसे किसी कपड़े में लपेटकर या आइस पैक बनाकर इससे सिकाई करें। आपका दर्द कुछ ही मिनटों में दूर हो जायेगा।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

टूथपेस्ट

छोटी चींटियां जब काटती हैं तो स्किन में तेज़ खुजली होती है, जिसे खुजलाने के बाद जलन होने लगती है। इससे निपटने के लिए आप इस जगह पर टूथपेस्ट अप्लाई कर सकती हैं, इसमें मौजूद कूलिंग इफ़ेक्ट ठंडक पहुंचाएंगे। जिससे खुजली और जलन की समस्या कुछ ही मिनटों में बंद हो जाएगी। कुछ मिनट रखने के बाद इसे कपड़े से पोछ दें और पानी से साफ़ कर लें।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

ऐलोवेरा

स्किन से जुडी कोई भी समस्या हो उसमें ऐलोवेरा का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। आप इसी ऐलोवेरा का इस्तेमाल चींटी के काटने पर होने वाली जलन और दर्द को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। ऐलोवेरा की पत्तियां लें और इनसे निकलने वाले जेल को उस जगह पर लगायें। थोड़ी देर में दर्द से आराम मिल जायेगा।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

सेंधा नमक

आपके किचन में मौजूद सेंधा नमक का उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपको दर्द से निजात दिलाने में भी काम आयेगा। आप सोच रहे होंगे वो कैसे, तो बताते हैं। अगर आपके घर में किसी को चींटी ने काट लिया है तो आपको गरम पानी लेना है, उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाना है और एक सूती कपड़े की मदद से उस घोल में डूबोकर सूजन की जगह लगाना है। इससे आपको कुछ ही देर में आराम मिल जायेगा।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

बेकिंग सोडा

अगर आपको चींटी या कीड़ा काट लेता है तो बेकिंग सोडा कारगर उपाय हो सकता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन, दर्द और खुजली में आराम मिलता है। आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिये उस जगह लगा लें जहां चींटी ने काटा है। कुछ समय बाद दर्द अपने आप ठीक हो जायेगा।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

टी बैग्स

टी बैग्स में टैनिक एसिड होने के कारण यह एंटी-इंफ्लेमेटरी की तरह काम करता है जो न सिर्फ जलन को खत्म करता है बल्कि उस हिस्से में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है। इसके लिए टी बैग को पहले भिगो लें और फिर जहाँ पर चींटी ने काटा है वहां पर इसे लगायें।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

टी ट्री ऑयल

चींटी के काटने पर टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए भी प्रभावी माना जाता है, लेकिन इसे डायरेक्ट लगाने के बजाय जेल या फिर नैचुरल ऑयल में मिक्स कर लगा सकती हैं। हालांकि ध्यान रखें, कि ऑयल पूरी तरह से नैचुरल होना चाहिए। इससे जलन और खुजली दोनों की समस्या दूर की जा सकती है।

home remedies to get rid of aunt  bite,healthy living,Health tips

तुलसी

चींटी के काटने पर आप तुलसी के पत्‍तों का पेस्‍ट भी लगा सकते हैं। कुछ पत्‍त‍ियों को लेकर म‍िक्‍सी में चलाकर उसका पेस्‍ट बना लें। पेस्‍ट को उस जगह लगा लें जहां चींटी ने काटा है। इससे शरीर में क‍िसी और जगह इंफेक्‍शन नहीं फैलेगा। तुलसी के पत्‍तों का पेस्‍ट आप मच्‍छर या मधुमक्‍खी के काटने पर भी लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका