न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाहर आना-जाना बंद सही, लेकिन घर पर भी यूं दिख सकती हैं स्टाइलिश...

कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद हमें सोशल इवेंट्स में जाने का अवसर कम और ज़ूम मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम से अधिक रूबरू ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 2:05:25

बाहर आना-जाना बंद सही, लेकिन घर पर भी यूं दिख सकती हैं स्टाइलिश...

कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद हमें सोशल इवेंट्स में जाने का अवसर कम और ज़ूम मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम से अधिक रूबरू होना पड़ा है। इसकी वजह से लाइफ़ में तो बदलाव देखने को मिला ही है, साथ ही फ़ैशन में भी काफ़ी बदलाव हुआ है।

अब फ़ैशन में अधिक स्थिरता व फिर से इस्तेमाल होने वाली चीज़ों को तवज्जो दी जा रही है, जिन्हें आलमारी में शामिल करना ज़रूरी हो गया है। हम आपको कुछ बेसिक गो-टू आउटफ़िट्स और ऐक्सेसरीज़ रखने की सलाह इसलिए दे रहे हैं, ताकि आप अपनी आलमारी को सिंपल के साथ-साथ आकर्षक और स्टाइलिश भी रख सकें। नीचे की तरफ़ उन मस्ट हैव चीज़ों की एक लिस्ट दी गई है, जिन्हें आपकी आलमारी में होना ही चाहिए।

सफ़ेद शर्ट

एक सफ़ेद बटन-डाउन शर्ट कमाल कर जाती है, जब आप बहुत कम ड्रेसी होकर भी आकर्षक नज़र आना चाहती हैं, ख़ासकर फ़ॉर्मल इंटरव्यू या वर्क डिनर के दौरान। एक एलिगेंट वर्क अटायर के लिए इसे फ़ॉर्मल ट्राउज़र के साथ पहनें और अगर कैज़ुअल लुक चाहती हैं, तो बॉयफ्रेंड जींस के साथ पेयर करें. आप इसकी कई जोड़ी भी रख सकती हैं, यह आपको कभी निराश नहीं करेगी।

stylish,work from home,white sneakers,white shirt,wrist watch,sun glasses,little black dress,fashion news in hindi

लिटिल ब्लैक ड्रेस

यह एलबीडी नाम से बहुत ही लोकप्रिय है। लिटिल ब्लैक ड्रेस अपने आपमें एक क्लासिक पीस है! फुल-प्रूफ़ और वर्सेटाइल ड्रेस आपको कभी निराश नहीं करेगी। फ़ॉर्मल मीटिंग्स के लिए आप इसे स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहनें या फिर ईज़ी डे आउट के लिए इसे कैज़ुअल स्नीकर्स के साथ पेयर करें, दोनों सूरत में यह आपको एक आकर्षक लुक पाने में मदद करेगी।

stylish,work from home,white sneakers,white shirt,wrist watch,sun glasses,little black dress,fashion news in hindi

सनग्लासेस का एजी पेयर

सनग्लास का एक पेयर तो निश्चित रूप से आपकी आलमारी में होना चाहिए। एविएटर्स, कैट-आई, ओवर-साइज़ या वेफ़रर्स में से अपने फ़ेस कट के अनुसार आप चुनाव कर सकती हैं! और अगर आप बाहर जाने वाली हैं तो उन्हें अपने बैग में रखना ना भूलें, ख़ासतौर से जब आप पफ़ी आइज़ से परेशान हों या आपकी नींद पूरी नहीं हुई हो!

stylish,work from home,white sneakers,white shirt,wrist watch,sun glasses,little black dress,fashion news in hindi

सफ़ेद स्नीकर्स

एक बेसिक सफ़ेद स्नीकर्स को अपनी आलमारी में ज़रूर जगह दें और उसे अपने डेनिम, ड्रेसेस और शॉर्ट्स के साथ पेयर करके पहनें! स्नीकर्स से आरामदायक शायद ही कुछ और हो सकता है और उस कलर से बेहतर क्या हो सकता है, जो आपकी हर आउटफ़िट के साथ मैच हो जाए।

stylish,work from home,white sneakers,white shirt,wrist watch,sun glasses,little black dress,fashion news in hindi

रिस्ट वॉच

कोई भी ऐक्सेसरी एक आकर्षक और एलिगेंट रिस्ट वॉच को टक्कर नहीं दे सकती है। एक स्टाइलिश रिस्ट वॉच को आप किसी भी आउटफ़िट के साथ पहनकर दूसरी ज्वेलरीज़ को आसानी से नकार सकती है। स्मार्ट से लेकर क्लासिक मेटल या लेदर बैंड वॉचेस में से अपनी पसंद के अनुसार चुनें। इन्हें ऐसी जगह रखें, जहां से आपको ये आसानी से मिल जाएं, ख़ासतौर से जब आप ज्वेलरीज़ पहनने के मूड में ना हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत