न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्क फ्रॉम होम : ये हेयरस्टाइल आपको देगी कैमरा रेडी लुक

ऑनलाइन सेशन्स की संख्या में बढ़ोतरी के साथ अब यह ज़रूरी हो गया है कि जितने कम समय में और जितना जल्दी हो सके, आप ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 02 May 2021 8:45:56

वर्क फ्रॉम होम : ये हेयरस्टाइल आपको देगी कैमरा रेडी लुक

ऑनलाइन सेशन्स की संख्या में बढ़ोतरी के साथ अब यह ज़रूरी हो गया है कि जितने कम समय में और जितना जल्दी हो सके, आप कैमरा-रेडी होने के तरीक़ों को अपना लें। इस कैमरा रेडी लुक में हेयरस्टाइल्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए हम आपके लिए कुछ डीआईवाई हेयर स्टाइल लेकर आए हैं, जिन्हें बनाने में आपको सिर्फ़ कुछ मिनट ही लगेंगे।

hair styles for virtual meetings,hair styles,virtual meetings,camera ready look,fashion news in hindi,beauty news in hindi

ब्रेडेड पॉनीटेल

बालों को पीछे की तरफ़ रखना चाहती हैं और साथ में एक सॉफ़िस्टिकेटेड लुक भी पाना चाहती हैं तो लो ब्रेडेड पॉनीटेल ट्राय करें। बालों को इकट्ठा करके पॉनीटेल बनाएं और उन्हें ट्रेंडी इलैस्टिक बैंड से सिक्योर कर लें। फिर बालों को तीन भागों में बांटकर ब्रेडिंग शुरू करें। अगर आपके बाल लंबे हों तो नीचे के बालों को खुला छोड़ दें। हेयरस्टाइल को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए हेयर स्प्रे छिड़कें। एक हेडबैंड लगाकर लुक को पूरा करें।

hair styles for virtual meetings,hair styles,virtual meetings,camera ready look,fashion news in hindi,beauty news in hindi

फ्रेंच ब्रेड

एक नीट और क्लीन फ्रेंच ब्रेड बनाने का फ़ैसला कभी ग़लत नहीं हो सकता है। ऑफ़िशियल कॉल्स के लिए भी यह बहुत ही बढ़िया रहेगा। क्राउन एरिया से इसे बनाना शुरू करें। इसके लिए बालों को तीन हिस्सों में बांटें और थोड़-थोड़े बाल लेकर ब्रेड बनाना शुरू करें। अगर आप नीचे के बालों को खुला छोड़नेवाली हैं, तो हेयर ऐक्सेसरीज़ ज़रूर लगाएं।

hair styles for virtual meetings,hair styles,virtual meetings,camera ready look,fashion news in hindi,beauty news in hindi

मेसी बन

यह हेयर स्टाइल बहुत परफ़ेक्ट नज़र नहीं आता है, पर यही इसकी विशेषता है। यह कम समय में आसानी से बन जाता है और क्लासी भी नज़र आता है। अपने बालों को हल्के हाथों से संवारें और दो भागों में बांट दें। ऊपर के बालों में उल्टी कंघी करें, जिससे वह थोड़े उलझे हुए नज़र आने लगेंगे।

फिर दोनों हिस्सों को एक-एक करके पतले रबर बैंड से सिक्योर करें और बालों को घुमाकर रबर के ईर्द-गिर्द लपेट दें। यू-पिन से सिक्योर करें और उसमें स्क्रन्ची (हेयर ऐक्सेसरीज़) या कोई अन्य हेयर ऐक्सेसरीज़ लगाएं। नैचुरल लुक के लिए आप कुछ बालों को बाहर की तरफ़ छोड़ सकती हैं या पूरे बन को ही ढीला रखें।

hair styles for virtual meetings,hair styles,virtual meetings,camera ready look,fashion news in hindi,beauty news in hindi

स्कार्फ़ इट अप

हालांकि यह हेयरस्टाइल कर्ली बालों में अधिक सूट करता है, लेकिन आप इसे अपने स्ट्रेट बालों में भी ट्राय कर सकती हैं। रबर बैंड की मदद से पॉनीटेल बनाएं और कलरफ़ुल स्कार्फ़ से सजा दें। यह हेयरडू आपके बिना धुले बालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

hair styles for virtual meetings,hair styles,virtual meetings,camera ready look,fashion news in hindi,beauty news in hindi

पिनअप करें

यह हेयर स्टाइल उनके लिए जिनके बाल काफ़ी पतले हैं साथ ही जो अपने बालों को चेहरे पर नहीं आने देना चाहती हैं। इसके लिए बालों को बॉबी पिन की मदद से सिक्योर कर दें। यह हेयर स्टाइल पतले बालों को बिल्कुल फ़्लैट दिखने से बचाने के साथ उसमें वॉल्यूम जोड़ने का काम करती है और आपको तो यह पता ही होगा कि इसे तैयार करने के लिए आपको ओटीटी हेयर पिन्स का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि एक सिंपल और प्लेन सी दिखने वाली हेयर स्टाइल को थोड़ा ड्रमैटिक बनाया जा सके।

ये हेयरस्टाइल्स निश्चित रूप से आपको निराश नहीं करेंगी, ख़ासकर जब आपका दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला हो। इसके अलावा, अपने पास एक हेडबैंड ज़रूर रखें। जब आपको किसी भी तरह की हेयरस्टाइल का समय नहीं मिले तो बालों को पीछे ले जाकर, हेडबैंड लगा लें, आपका वर्क फ्रॉम होम लुक तैयार हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत