न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेडिशनल ड्रेस को मॉडर्न तरीके से करें कैरी, इन तरीकों की ले मदद

आज के समय में महिलाएं पारंपरिक ड्रेस तो पहनना चाहती हैं, लेकिन उसमें एक मॉडर्न तड़का भी चाहती हैं। यूं तो पारंपरिक कपड़ों की एक अलग ही बात होती है। लेकिन अगर उसे अलग तरीके से पहना जाए तो आपका व्यक्तित्व और निखर कर आता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Feb 2022 4:32:04

ट्रेडिशनल ड्रेस को मॉडर्न तरीके से करें कैरी, इन तरीकों की ले मदद

आज के समय में महिलाएं पारंपरिक ड्रेस तो पहनना चाहती हैं, लेकिन उसमें एक मॉडर्न तड़का भी चाहती हैं। यूं तो पारंपरिक कपड़ों की एक अलग ही बात होती है। लेकिन अगर उसे अलग तरीके से पहना जाए तो आपका व्यक्तित्व और निखर कर आता है। चूंकि, फैशन के युग में आपके पास स्टाइलिंग विकल्प की कमी नहीं है, इसलिए इनमें थोड़ा सा बदलाव लाकर आप खुद को जमाने के हिसाब से ढ़ाल सकती हैं। हालांकि, अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि एक मॉडर्न लुक किस तरह क्रिएट करें तो आज इस लेख में हम आपको कुछ फैशन टिप्स स्टाइल ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं...

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

ड्रेप स्टाइल में इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स

ड्रेप की गई डिजाइनर ड्रेसेस को शिफॉन या जॉर्जेट फैब्रिक का यूज कर बनाया जा सकता है। इनमें डिफरेंट कलर्स कॉम्बिनेशन को लिया जाता है, लेकिन ब्राइट कलर्स पर ज्यादा फोकस रखें। एम्ब्रॉयडरी की बात करें, तो हैवी के बजाय जोर इस समय मेटल एम्ब्रॉयडरी पर है, जो खूबसूरत दिखती है। नी लेंथ ड्रेप ड्रेसेस का गला सिंपल रखा जाना चाहिए , जिससे ड्रेप उभर कर दिखे। इस प्रकार की ड्रेस हर अवसर पर आसानी से पहनी जा सकती हैं और आसानी से उपलब्ध भी हैं। इसे पॉकेट फ्रेंडली भी रखा जा सकता है।

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

लहंगे के साथ पहनें जैकेट

विंटर के मौसम अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रही हैं तो उसे कुछ इस तरह के fashion tips से स्टाइल करें कि उसमें आपका लुक भी खास लगे और खुद को ठंड से भी बचा पाएं। इस लिहाज से आप पार्टी में लहंगे के साथ मैचिंग जैकेट को भी पेयर कर सकती हैं। साथ ही मौसम के मिजाज को देखते हुए आप फैब्रिक का चयन करें।

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

साड़ी के साथ क्रॉप-टॉप

लड़कियों को अलग-अलग स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है। कॉलेज, ऑफिस या हो घर की पार्टी इस बार साड़ी के साथ ब्लाउज की जगह ट्राई करें क्रॉप टॉप। बस साड़ी के साथ इसे कॉम्बिनेशन के हिसाब से कैरी करें और देखें कितनी स्टाइलिश लगेंगी आप। यदि साड़ी को कैरी करना अटपटा लग रहा है तो आप पुरानी साड़ी की स्कर्ट एलाइन पैटर्न में भी डिजाइन करवा सकती हैं।

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

साड़ी के साथ पहनें लेगिंग्स

आमतौर से महिलाएं साड़ी के साथ ब्लाउज और पेटीकोट को पेयर करती हैं। लेकिन अगर आप उसमें एक मॉडर्न लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप साड़ी के साथ पेटीकोट के स्थान पर लेगिंग्स को पेयर करें। इसके बाद आप साड़ी को एक डिफरेंट तरीके से ड्रेप करें ताकि उसमें आपकी लेगिंग्स विजिबल हो। यह आपको एक स्मार्ट लुक देगा।

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

लहंगे के साथ पाम टॉप

ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने के लिए सबसे बेस्ट जगह होती है फैमिली फंक्शन, लेकिन ऐसे में एक डाउट रहता है कि भाग-दौड़ में इंडियन वियर के साथ दुपट्टा और ड्रेस कैसे संभालेंगी तो ऐसे में आपके लिए कमाल का ऑप्शन है पाम टॉप। लहंगे या लहंगा स्कर्ट के साथ एक स्टाइलिश पाम टॉप कैरी करने पर ये कमाल का स्मार्ट लुक देता है।

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

साड़ी के साथ पहनें बेल्ट

यह साड़ी की स्टाइलिंग का एक ऐसा लुक है, जो लंबे समय से चलन में है और आज भी लड़कियों द्वारा पसंद किया जाता है। आप अपने लुक के अनुसार थिक या थिन बेल्ट को चुन सकती हैं। इसके अलावा, साड़ी के साथ मैचिंग फैब्रिक व प्रिंट की बेल्ट भी काफी अच्छी लगती हैं। अगर आप किसी पार्टी के लिए थोड़ा हैवी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में एंब्रायडिड बेल्ट को भी पहना जा सकता है।

fashion,fashion tips,traditional dress,modern twist

लाइट वेट लहंगा स्कर्ट

आमतौर पर लड़कियां हैवी स्कर्ट पहनने से डरती हैं। इसकी जगह ट्राई करें लाइट वेटेड फ्लेयर्ड स्कर्ट, जो देखने में लहंगा लुक देती है लेकिन होती है काफी हल्की।ऐसी स्कर्ट्स को क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया जाए तो ये जितना ज्यादा स्टाइलिश लगती है उतना ही कम्फर्टेबल भी होती हैं। अपनी पसंद के हिसाब से फ्लोरल प्रिंट्स, एम्ब्रॉडरी वर्क वाली स्कर्ट्स आप खरीद सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत