न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘देवों के देव...महादेव’ की पार्वती ने पहनी सफेद साड़ी, लोग बोले माँ सरस्वती, सोनारिका का दिलकश अंदाज

सोनारिका भदौरिया सफेद सिल्क साड़ी में देवी सरस्वती की तरह चमकीं, अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से दिलों को जीता।

Posts by : Hema | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 12:53:57

‘देवों के देव...महादेव’ की पार्वती ने पहनी सफेद साड़ी, लोग बोले माँ सरस्वती, सोनारिका का दिलकश अंदाज

2011 में टीवी सीरियल 'तुम देना साथ मेरा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 'देवों के देव... महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई। खास बात यह है कि उनकी सुंदरता में एक दिव्य आभा है, जो उन्हें किसी देवी की तरह प्रतीत होती है। हाल ही में जब उन्होंने सफेद साड़ी पहनी, तो लोग उनकी तुलना मां सरस्वती से करने लगे।

हालांकि सोनारिका भदौरिया को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी और आकर्षण से लोगों का दिल जरूर जीता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल भी वाकई सराहनीय हैं, जिसका उदाहरण उनका लेटेस्ट फोटोशूट है। उनका यह नया लुक लोगों को दीवाना बना रहा है।

माता पार्वती का किरदार निभाने के कारण सोनारिका भदौरिया को अक्सर ट्रेडिशनल अटायर में ही पसंद किया जाता है। हाल ही में, उन्होंने सफेद रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जो क्लोदिंग ब्रांड JARIERA के कलेक्शन से है। इस साड़ी में सोनारिका की एलिगेंस और खूबसूरती देखकर चांद भी फीका लगने लगेगा।

sonarika bhadoria,parvati,devon ke dev mahadev,white saree,sonarika bhadoria look,saraswati,traditional look,bollywood actress,elegant saree,captivating style,sonarika saree photos

ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी

सोनारिका की ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई है, जिसमें फ्लावर थ्रेड वर्क किया गया है। साड़ी का बॉर्डर भी बारीक इंट्रीकेट एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ है। इसके साथ उन्होंने वन थर्ड स्लीव्स और स्वीट हार्ट नेकलाइन वाला डिजाइन ब्लाउज पहना है। साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप करते हुए, पल्लू को पीछे की ओर खुला छोड़ दिया है।

सोनारिका ने सफेद साड़ी के साथ जूलरी को हाइलाइट करने के लिए पिंक स्टोन और डायमंड से बना नेकपीस और मैचिंग ईयररिग्स पहने। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बीड्स और स्मॉल पेंडेंट वाला मंगलसूत्र भी पहना, जो नेकपीस के आकार के कारण ठीक से दिख नहीं रहा था। हाथों में लाल चूड़ियाँ, बिंदी, मांग का सिंदूर और बालों में लगा गजरा उनकी सुंदरता को चार गुना बढ़ा रहे थे।

सोनारिका भदौरिया के सफेद साड़ी में खूबसूरत अंदाज को देखकर जहां एक ओर लोग उन्हें मां सरस्वती से जोड़ने लगे, वहीं कुछ ने उन्हें सीधे मां पार्वती का रूप भी कहा। एक यूजर ने तो लिखा, "चांद भी फीका है आपके सामने", जबकि दूसरे ने उन्हें अप्सरा की संज्ञा दी। इस तरह से फैंस ने अपनी तारीफों से सोनारिका को सराहा और हार्ट, फायर, लव इमोजी के जरिए अपने प्यार का भी इज़हार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत