Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जीनत ने अस्पताल से फोटो शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट, दिल्ली हाईकोर्ट ने रहमान पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

एक्ट्रेस जीनत अमान (73) ने 70-80 के दशक में खूब धूम मचाई। लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती पर फिदा थे। जीनत ने सदी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 12:14:15

2 News : जीनत ने अस्पताल से फोटो शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट, दिल्ली हाईकोर्ट ने रहमान पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

एक्ट्रेस जीनत अमान (73) ने 70-80 के दशक में खूब धूम मचाई। लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती पर फिदा थे। जीनत ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सहित अपने समकालीन सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। उनके खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। जीनत आजकल भले ही फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें फैंस का साथ पसंद है और वह अक्सर अपने जमाने की बातें और किस्से शेयर करती रहती हैं। इस बीच जीनत ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख उनके चाहने वाले परेशान हो रहे हैं।

हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अब ठीक हो रही हैं और बहुत कुछ कहना चाहती हैं। जीनत अस्पताल के गाउन में दिखाई दीं। उनकी बाईं आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। जीनत ने पोस्ट में लिखा, “रिकवरी रूम से हैलो। अगर आप सोच रहे हैं कि मैंने अपने सोशल मीडिया के सपनों को छोड़ दिया है, तो मैं आपको दोष नहीं दूंगी। मेरा प्रोफाइल हाल में काफी शांत था। मेडिकल प्रोसेस की वजह से पिछले कुछ हफ्ते बिजी रहे। मैं अब इंस्टाग्राम पर कहानी कहने के लिए प्रेरित हो रही हूं। आप देखिए, अस्पताल की गंभीर, ठंडी हवा से बेहतर कुछ नहीं है जो आपको याद दिलाए कि जीवित रहना और आवाज होना क्या मतलब है!

अगर फैंस किसी खास टॉपिक पर मुझसे लिखवाना चाहते हैं तो मुझे बताएं और मैं इसे उठाऊंगी। मैंने इस जर्नी की शुरुआत संकोच के साथ की थी जो इंपॉवरमेंट में बदल गई, फिर निराशा में बदल गई और अब नई जिज्ञासा में बदल गई है! मुझे यह प्लेटफॉर्म जो अनुमति देता है वह पसंद है, लेकिन मोनेटाइज्ड सोशल मीडिया की चालबाजियों में कुछ अस्थिर है। चूंकि मैं यहां आपसे जुड़ती हूं और कभी-कभी इस अकाउंट को मोनेटाइज भी करती हूं, इसलिए यह याद दिलाना बहुत जरूरी है कि इंस्टाग्राम सच्चाई नहीं है।

सरल टीवी और प्रिंट विज्ञापनों के दिन गए जब यह साफ था – सेलिब्रिटी प्रोडक्ट बेचता है। अब विज्ञापन छिपे हो सकते हैं, फॉलोअर्स खरीदे जा सकते हैं, तस्वीरें पहचान में न आने वाली हद तक फोटोशॉप की जा सकती हैं और लाइक्स बनाए जा सकते हैं!” जीनत ने ये भी शेयर किया कि हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 साल पूरे किए हैं और 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स की एक मजबूत कम्युनिटी बन चुकी है। जीनत जल्द ही ओटीटी पर ‘द रॉयल्स’ नाम की वेब सीरीज से वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर, इशान खट्टर, साक्षी तंवर और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आएंगे। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था।

दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पाए गए कॉपीराइट उल्लंघन के दोषी

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिग्गज संगीतकार व गायक एआर रहमान के खिलाफ एक अंतरिम आदेश पारित किया है। आदेश शास्त्रीय गायक पद्मश्री उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर की ओर से दायर कॉपीराइट उल्लंघन के मुकदमे पर सुनाया गया है। मामला तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के लोकप्रिय गीत ‘वीरा राजा वीरा’ से जुड़ा है, जिसे कोर्ट ने डागर परिवार की रचना ‘शिव स्तुति’ की हूबहू कॉपी बताया है।

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह की सिंगल बेंच ने स्पष्ट किया कि यह गीत मात्र प्रेरित नहीं, बल्कि ‘शिव स्तुति’ की पूरी तरह नकल है, जिसमें केवल कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। कोर्ट ने रहमान और फिल्म निर्माण कंपनी मैड्रास टॉकीज को आदेश दिया कि वे गाने के क्रेडिट में संशोधन करें और स्व. उस्ताद नासिर जहीरुद्दीन डागर और स्व. उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर को उचित श्रेय दें। कोर्ट ने प्रतिवादियों को 2 करोड़ रुपए अदालत की रजिस्ट्री में जमा कराने और वादी डागर को 2 लाख रुपए की लागत चुकाने का आदेश भी दिया।

साथ ही निर्देश दिया गया कि ओटीटी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक नई क्रेडिट स्लाइड डाली जाए, जिसमें लिखा हो यह रचना स्वर्गीय उस्ताद एन. फ़ैयाजुद्दीन डागर और स्वर्गीय उस्ताद जहीरुद्दीन डागर द्वारा रचित 'शिव स्तुति' पर आधारित है। कोर्ट ने यह भी कहा कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की मौलिक रचनाएं कॉपीराइट अधिनियम के तहत पूरी तरह से संरक्षित हैं और उनके रचनाकारों को उनके सभी वैधानिक अधिकार मिलेंगे।

बता दें उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि फिल्म का गीत उनके पिता और चाचा द्वारा रचित ‘शिव स्तुति’ से सीधे तौर पर लिया गया है, जिसे बिना अनुमति और श्रेय के उपयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि साल 2023 में आई इस फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन की अहम भूमिका थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका