न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्हें डेट कर रही हैं जरीन! बेटे के साथ एन्जॉय करती दिखीं रूपाली और अमीषा ने शेयर किया Video…

एक्ट्रेस जरीन खान ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ वीर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 5:27:00

इन्हें डेट कर रही हैं जरीन! बेटे के साथ एन्जॉय करती दिखीं रूपाली और अमीषा ने शेयर किया  Video…

एक्ट्रेस जरीन खान ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ वीर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे एक बार से लाइमलाइट में हैं। हाल ही उनकी फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। इनमें जरीन बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा के साथ बीच पर सनटैन का मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जरीन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि टेढ़ा है पर मेरा है। बता दें कि शिवाशीष बिग बॉस-12 में नजर आए थे, जिसे सलमान होस्ट कर रहे थे। जरीन और शिवा दोनों का सलमान से अच्छा कनेक्शन है। शिवाशीष इंदौर के जाने-माने बिजनेसमैन हैं।

बेटे के बर्थडे पर रूपाली ने शेयर की फोटो

इन दिनों अनुपमा सीरियल से धूम मचा रहीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की पसंदीदा अदाकाराओं में से एक हैं। रूपाली फिलहाल पति अश्विन वर्मा और बेटे रुद्रांश के साथ लोनावाला में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में रूपाली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे रुद्रांश के जन्मदिन पर बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की है। इसमें रूपाली बेटे के साथ स्विमिंग पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

रूपाली ने फोटो शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे माई सनशाइन... मुझे अपनी मां बनने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद। रूपाली ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर कीं। इनमें वे हरी ड्रेस में नजर आ रही थीं। उल्लेखनीय है कि रूपाली अभिनती अनुपमा सीरियल बीते कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर बना हुआ है।

हॉट वीडियो शेयर कर अमीषा ने लिखी यह बात

पिछले दिनों एक्ट्रेस अमीषा पटेल की बिकिनी फोटोज ताबड़तोड़ वायरल हुईं। अब एक बार फिर अमीषा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे काफी हॉट नजर आ रही हैं। स्लो मोशन में फिल्माए गए इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। इसमें अमीषा ने बिकिनी टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहनी हुई है। उन्होंने राउंड हैट और सनग्लास लगाया है। अमीषा काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। अमीषा के चारों ओर काफी हरियाली है। ऐसा लग रहा है वे किसी पार्क या ग्राउंड में मौजूद हैं। अमीषा ने लिखा कि हैव ए लवली डे एव्रीवन। अमीषा के करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म साल 2000 में आई ‘कहो ना प्यार है' थी, जो सुपरहिट रही थी। सनी देओल के साथ 'गदर' ने भी धूम मचाई। इसके बाद अमीषा को बड़ी कामयाबी नहीं मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर