न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जनाई ने सिराज के राखी बांध अफवाहों पर लगाया विराम, कक्कड़ भाई-बहनों को साथ देख खुश हुए फैंस

हाल ही इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में छाए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। वे लाखों-करोड़ों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 12:28:02

2 News : जनाई ने सिराज के राखी बांध अफवाहों पर लगाया विराम, कक्कड़ भाई-बहनों को साथ देख खुश हुए फैंस

हाल ही इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में छाए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। वे लाखों-करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए हीरो बन गए हैं। सिराज ने 5 टेस्ट में 23 विकेट चटका सीरीज ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था। सिराज ने शनिवार (9 अगस्त) को दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले संग रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जनाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिराज को राखी बांधती नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले 23 वर्षीय जनाई संग सिराज की डेटिंग की अफवाहों ने तूल पकड़ा था।

हालांकि इन दोनों ने ही खबरों को सिरे से नकार दिया था। अब रक्षाबंधन पर जनाई ने सिराज को राखी बांधकर अटकलों और अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। जनाई ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिराज को राखी बांध रही हैं। दोनों के बीच मस्ती मजाक भी होता दिख रहा है। जनाई ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक हजारों में। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।” जनाई ने इसके साथ राखी और दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सिराज और जनाई को कुछेक मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। जनाई ने सोशल मीडिया पर सिराज संग कुछ फोटो शेयर की थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर बातें होने लगी थीं। जनाई दादी की ही तरह कला और रचनात्मकता में गहरी रुचि रखती हैं। वह एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं और सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर, डांसर और एक्ट्रेस के रूप में सबका दिल जीत लेती हैं। जनाई ने म्यूजिक इंडस्ट्री में करिअर की शुरुआत की और उनके पहले सोलो गाने "केहंदी है" को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। जनाई भारत के पहले ट्रांसजेंडर म्यूजिक बैंड के साथ भी जुड़कर एक सशक्त सामाजिक संदेश देने का काम कर चुकी हैं। वह आशा के साथ कई मंचीय प्रस्तुतियों का हिस्सा भी बन चुकी हैं।

रक्षाबंधन पर टोनी, सोनू और नेहा के बीच फिर से दिखी मजबूत बोंडिंग

तीनों कक्कड़ भाई-बहन टोनी, सोनू और नेहा सिंगिंग के क्षेत्र में खास पहचान बना चुके हैं। वे कई सालों से अपने हुनर से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले इन्हें लेकर अच्छी खबर नहीं आई थी। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि अब वो टोनी और नेहा के साथ सारे रिश्ते खत्म कर रही हैं। इसके बाद वो टोनी की बर्थडे पार्टी से भी गायब थीं। हालांकि तीनों भाई-बहन को उनके मम्मी-पापा की एनिवर्सरी पर एक साथ देखा गया था, जिससे साफ हो गया कि उनका विवाद खत्म हो गया है।

अब रक्षाबंधन के मौके पर एक बार फिर तीनों साथ नजर आए। यह देख फैंस काफी खुश हैं और मान रहे हैं कि अब उनके बीच कोई समस्या नहीं है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर राखी सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें सोनू और टोनी व्हाइट कलर के कुर्ते में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं, जबकि नेहा ने लाइट ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पैंट पहनी थी।

नेहा ने भी इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “हमारी तरफ से आपको हैप्पी रक्षाबंधन।” उन्होंने फोटो पर भाई-बहन को टैग किया। सोनू ने अप्रैल में इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वो अपने भाई-बहन के साथ रिश्ता तोड़ रही हैं। तब लोग सोचने लगे थे कि उनमें ऐसी क्या बात हो गई जो रिश्ता खत्म करने की नौबत आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी