न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रिंस से अलग होने की खबरों पर युविका ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्टर को बचपन से है सुनने और बोलने में दिक्कत

एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर कपल हैं। लोग इस जोड़ी पर बेतहाशा प्यार लुटाते हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 7:32:08

2 News : प्रिंस से अलग होने की खबरों पर युविका ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्टर को बचपन से है सुनने और बोलने में दिक्कत

एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर कपल हैं। लोग इस जोड़ी पर बेतहाशा प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले साल बेटी के जन्म के बाद से कपल के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अब युविका ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। युविका ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि लोगों ने मेरे व्लॉग वीडियो को देखने के बाद खुद से बातें बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि प्रिंस वीडियो में नहीं हैं क्योंकि वो अपने काम में बिजी चल रहा था।

प्रिंस अपने काम से ट्रेवल कर रहे थे। घर आते थे फिर काम पर निकल जाते थे। व्लॉग में मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ शेयर नहीं करती हूं। ये हमारी समझदारी थी, हम शिकायत नहीं करते। मैं बहुत खुश हूं कि मेरा पति काम कर रहा है। हमारे काम का प्रेशर बहुत ज्यादा था, क्योंकि घर में भी काम चल रहा था। लेकिन मुझे इस तरह की अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता है।

इस मामले में मैंने कुछ इसलिए नहीं बोला क्योंकि मैं मामला बढ़ाना नहीं चाहती थी। प्रिंस काफी इमोशनल और हाइपर हैं, लेकिन वो खुद धैर्य के साथ चीजों से डील करते हैं। हम दोनों किसी भी चीज को काफी अच्छे से हैंडल कर लेते हैं। गौरतलब है कि प्रिंस और युविका की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 9’ से शुरू हुई थी। उन्होंने साल 2018 में शादी की थी।

yuvika chaudhary,actress yuvika chaudhary,prince narula,actor prince narula,yuvika prince,ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,nadaaniyan movie

‘नादानियां’ फेम इब्राहिम अली खान के बचपन में हो गया था पीलिया…

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को बचपन से बोलने और सुनने में दिक्कत है। इब्राहिम ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। इब्राहिम ने जीक्यू मैगजीन के साथ बातचीत में कहा कि मैं जैसे ही पैदा हुआ, मुझे बहुत बुरा पीलिया हुआ और यह सीधे मेरे ब्रेनस्टेम में चला गया। मेरी आवाज और सुनने की क्षमता लगभग जाने के कगार पर थी। मैं बचपन से ही अपने स्पीच पर काम कर रहा हूं, कोच और थेरेपिस्ट्स की मदद ले रहा हूं। यह परफेक्ट नहीं है।

मैं अभी भी इस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे बोलने में दिक्कत थी लेकिन मेरे पैरेंट्स ने इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजा। इससे मेरी पर्सनैलिटी ग्रूम हुई। भारतीय होने के नाते वहां फिट होना मुश्किल था लेकिन वो मेरी जिंदगी के बेस्ट चार साल थे। मैंने स्पोर्ट्स खेला, नए दोस्त बनाए और बहुत कुछ सीखा। उस वक्त मेरी स्पीच वाली दिक्कत काफी ज्यादा थी और मैं ऐसी जगह पहुंच गया जहां मुझे सर्वाइव करना था।

मैं किसी अमीर बिगड़ैल की तरह नहीं कह रहा पर जब आप 14 साल के हों तो बोर्डिंग स्कूल आसान नहीं होता। बहुत सख्ती थी। फिर भी इसने मेरा कैरेक्टर बनाया और जीवन के लिए नजरिया बदला। बता दें इब्राहिम ने इसी साल खुशी कपूर के साथ ‘नादानियां’ फिल्म से डेब्यू किया है। फिल्म मार्च में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी