न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर यूसुफ हुसैन का निधन, दामाद हंसल मेहता ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, इन सितारों ने भी किया याद

बॉलीवुड के लिए शनिवार को एक दुखभरी खबर आई। मशहूर एक्टर यूसुफ हुसैन का आज सुबह निधन हो गया। यूसुफ हुसैन के दामाद डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 1:00:29

एक्टर यूसुफ हुसैन का निधन, दामाद हंसल मेहता ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, इन सितारों ने भी किया याद

बॉलीवुड के लिए शनिवार को एक दुखभरी खबर आई। मशहूर एक्टर यूसुफ हुसैन का आज सुबह निधन हो गया। यूसुफ हुसैन के दामाद डायरेक्टर हंसल मेहता ने यह दुखद समाचार दिया। यूसुफ 73 साल के थे। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली, जहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में है।

बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। हंसल ने सोशल मीडिया पर यूसुफ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “मैंने शाहिद फिल्म के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक निर्माता के रूप में एक गैर मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था।

ऐसे में यूसुफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वे मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे। आज वे चले गए। ताकि वे स्वर्ग में सभी लड़कियों को 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की' और हर आदमी को सबसे 'हसीन नौजवान' बता सकें। और आखिर में सिर्फ कहें 'लव यू लव यू लव यू'। यूसुफ साहब मैं मेरे इस नए जीवन के लिए आपका ऋणी हूं। मैं आज सच में अनाथ हो गया हूं। अब लाइफ पहले जैसी नहीं रहेगी। मैं आपको बहुत याद करूंगा। मेरी उर्दू खराब ही रहेगी और हां- लव यू लव यू लव यू।”

yusuf hussain,actor yusuf hussain,yusuf hussain death,hansal mehta,pooja bhatt,bollywood news in hindi

एक्ट्रेस पूजा भट्ट की आंखों में भी आए आंसू

बता दें कि यूसुफ की बेटी सफीना हुसैन की शादी हंसल से हुई थी। हंसल की इस पोस्ट को टैग कर एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी भावुक हो गई।

उन्होंने लिखा, 'इससे मेरी आंखों में आंसू आ गए हंसल। आप जो फील कर रहे हैं, उसकी कल्पना भी मुश्किल है। सभी के लिए मेरी संवेदना।'

अभिषेक बच्चन ने भी लिखा, 'RIP यूसुफ जी। हमने ‘कुछ ना कहो’ से लेकर ‘बॉब बिस्वास’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया था। आप जेंटल, दयालु और गर्मजोशी से भरपूर इंसान थे। आपकी फैमिली के लिए संवेदना।'

yusuf hussain,actor yusuf hussain,yusuf hussain death,hansal mehta,pooja bhatt,bollywood news in hindi

यूसुफ हुसैन ने फिल्मों के साथ टीवी सीरियल और वेबसीरीज में भी किया था काम

मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दुखद खबर, यूसुफ हुसैन को श्रद्धांजलि, हंसल मेहता और पूरे परिवार को शक्ति मिले।’ दीया मिर्जा, रीमा कागती, निखिल आडवाणी और कुब्रा सैत समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने यूसुफ के निधन पर दुख जताया है। यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। साथ ही वे टीवी सीरियल्स सीआईडी, कुमकुम, हर घर कुछ कहता और वेबसीरीज होस्टेज में भी नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर